T20 WC में पाकिस्तान का कलेजा क्यों मुंह को आया? कप्तान सलमान अली आगा ने किया खुलासा

Feb 07, 2026 04:08 pm ISTMd.Akram लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

PAK vs NED T20 World Cup 2026: पाकिस्तान की नीदरलैंड के खिलाफ मुकाबले में सांसें अटक गई थीं। फहीम अशरफ ने पाकिस्तान को जीत की दहलीज  पार कराई। नीदरलैंड ने 148 रनों का टारगेट दिया था।

T20 WC में पाकिस्तान का कलेजा क्यों मुंह को आया? कप्तान सलमान अली आगा ने किया खुलासा

सलमान अली आगा की अगुवाई वाली पाकिस्तान टीम का टी20 वर्ल्ड कप कप 2026 के पहले मैच में ही कलेजा मुंह को आ गया। पाकिस्तान ने शनिवार को नीदरलैंड के खिलाफ गिरते-पड़ते तीन विकेट से जीत दर्ज की। पाकिस्तान ने कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में नीदरलैंड को 19.5 ओवर में 147 रनों पर ढेर किया। जवाब में पाकिस्तान ने महज तीन गेंद बाकी रहते मैच अपने नाम किया। फहीम अशरफ ने 11 गेंदों में दो चौकों और तीन छक्कों की मदद से नाबाद 29 रनों की पारी खेलकर पाकिस्तान की नैया पार लगाई। पाकिस्तान को अंतिम दो ओवर में 29 रनों जरूरत थी। ऐसे में प्लेयर ऑफ द मैच फहीम ने तीन छक्के और एक चौके समेत 24 रन बटोरे। उन्होंने अगले ओवर में विजयी चौका लगाया।

'ऐसा होते ही पाकिस्तान पर प्रेशर बढ़ा'

सलमान ने नीदरलैंड से जीतने के बाद कहा, ''हमने मुश्किल से नैया पार लगाई। हालांकि, जब हमने बॉलिंग की तो वाकई अच्छा प्रदर्शन किया और 147 पर रोक दिया। हमने शुरू में अच्छी बैटिंग की लेकिन दो विकेट गिरने से प्रेशर आ गया। फहीम को क्रेडिट जाता है। उसने बहुत अच्छी बैटिंग की।'' पाकिस्तान ने 12वें ओवर में साहिबजादा फरहान (47) और उस्मान खान (0) का विकेट गंवाया। बाबर आजम ने 15 जबकि सलमान ने 12 रनों का योगदान दिया। कप्तान ने टॉस जीतकर बॉलिंग करने पर कहा, ''मुझे लगता है कि हमने अच्छी शुरुआत की और हमें पता था कि वे मुश्किल खड़ी करेंगे। लेकिन हमने चीजों को बहुत अच्छे से संभाला। 147 रन बनाकर हम इस तरह की पिच पर जीत सकते हैं। स्पिनर्स ने पिछले छह महीने से अच्छी बॉलिंग कर रहे हैं। और उन्होंने आज भी ऐसा किया है। यह एक कम्प्लीट बॉलिंग परफॉर्मेंस थी।''

' बेहतर तरीके से समझने की जरूरत'

उन्होंने आगे कहा, ''मुझे लगता है कि शुरुआती 10 ओवर बहुत अच्छे थे। हमने वाकई अच्छी बल्लेबाजी की। फिर विरोधी टीम विकेट लेने में कामयाब रही और फिर तब दबाव बढ़ गया। मुझे लगता है कि जब इस तरह के गेम की बात आती है तो हमें बेहतर तरीके से चीजों को समझने की जरूरत है। बैटिंग के लिए बहुत अच्छी कंडीशन हैं। शुरुआत करना आसान नहीं है लेकिन एक बार जब आप आ जाते हैं तो यह बैटिंग के लिए एक अच्छा विकेट है। जब कोई क्रीज पर आता है तो यह पक्का करना होता है कि वह फिनिश करे।'' ग्रुप ए का हिस्सा पाकिस्तान टीम को ग्रुप चरण में अपना दूसरा मैच अमेरिका के विरुद्ध खेलना है। यह मुकाबला 10 फरवरी को सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में आयोजत होगा।

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, लाइव स्कोर, क्रिकेट शेड्यूल, T20 वर्ल्ड कप 2026, T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल और T20 वर्ल्ड कप 2026 प्वाइंट टेबल की पूरी जानकारी और खिलाड़ियों के आंकड़े हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।