पाकिस्तान ने शाहीन अफरीदी को किया ड्रॉप, अबरार भी नामीबिया मुकाबले से हुए बाहर

Feb 18, 2026 04:10 pm ISTHimanshu Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

पाकिस्तान ने नामीबिया के खिलाफ मुकाबले में शाहीन अफरीदी और अबरार अहमद को प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं दी है। रविवार को भारत से हारने वाली टीम में दो बदलाव किए हैं।

पाकिस्तान ने शाहीन अफरीदी को किया ड्रॉप, अबरार भी नामीबिया मुकाबले से हुए बाहर

पाकिस्तान ने नामीबिया के खिलाफ मुकाबले के लिए टीम की प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए हैं। पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली ने नामीबिया के खिलाफ बुधवार टी20 विश्व कप के ग्रुप मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। पाकिस्तान ने रविवार को भारत से हारने वाली टीम में दो बदलाव किए हैं। टीम के सीनियर गेंदबाज शाहीन अफरीदी को अंतिम-11 से बाहर कर दिया गया है। शाहीन भारत के खिलाफ मैच में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके। हालांकि बाबर आजम अपनी जगह बरकरार रखने में सफल रहे हैं।

टीम ने खराब फॉर्म में चल रहे तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी और लेग स्पिनर अबरार अहमद की जगह सलमान मिर्जा और ख्वाजा नफे को अंतिम एकादश में शामिल किया है। पाकिस्तान की टीम टी20 विश्व कप में अभी तक मुकाबले खेले हैं, जिसमें से दो में टीम ने जीत हासिल की है। पाकिस्तान ने एकमात्र मुकाबला भारत के खिलाफ गंवाया है। भारत के खिलाफ टीम को 61 रनों से हार का सामना करना पड़ा।

पाकिस्तान ने सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान (नाबाद 100) के शतक की बदौलत बुधवार को टी20 विश्व कप के ग्रुप मैच में नामीबिया के खिलाफ तीन विकेट पर 199 रन बनाए। फरहान ने 58 गेंद की पारी के दौरान 11 चौके और चार छक्के जमाए। उनके अलावा कप्तान सलमान आगा ने 38 रन और शादाब खान ने नाबाद 36 रन का योगदान दिया। नामीबिया के लिए जैक ब्रसेल ने 48 रन देकर दो विकेट झटके। गेरहार्ड इरास्मस को एक विकेट मिला।

साहिबजादा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने के पाकिस्तान के फैसले को सही ठहराते हुए 58 गेंदों पर नाबाद 100 रन में 11 चौके और चार छक्के लगाए। साहिबजादा ने सैम अयूब के साथ पहले विकेट के लिए 40 रन ,सलमान आगा के साथ दूसरे विकेट के लिए 67 रन और शादाब खान के साथ चौथे विकेट की अविजित साझेदारी में 40 गेंदों में 81 रन जोड़े।

पाकिस्तान के चरसड्डा के रहने वाले साहिबज़ादा फरहान ने बड़े दिन अपनी टीम की मदद की। उन्हें ऐंठन हो रही थी और उन्हें मेडिकल मदद की जरूरत थी। एक समय वह 27 गेंदों पर 30 रन पर थे, लेकिन उसके बाद उन्होंने तेज़ी से रन बनाए। उस पॉइंट से, उन्होंने गेंद को ज़बरदस्त तरीके से मारा और अपना 5वां टी20 शतक बनाया। साथ ही, 2014 में अहमद शहज़ाद के बाद टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के लिए यह सिर्फ़ दूसरा शतक है।

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, लाइव स्कोर, क्रिकेट शेड्यूल, T20 वर्ल्ड कप 2026, T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल और T20 वर्ल्ड कप 2026 प्वाइंट टेबल की पूरी जानकारी और खिलाड़ियों के आंकड़े हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।