PAK vs NAM Highlights: पाकिस्तान ने कटाया सुपर-8 का टिकट, नामीबिया को 'करो या मरो' मैच में रौंदा
PAK vs NAM Highlights: पाकिस्तान ने नामीबिया को रौंदकर सुपर-8 का टिकट कटा लिया है। पाकिस्तान ने 200 रनों का विशाल टारगेट दिया था। नामीबिया की टीम 100 रन भी नहीं बना सकी।

PAK vs NAM Highlights: पाकिस्तान ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 राउंड का टिकट कटा लिया है। पाकिस्तान ने बुधवार को 'करो या मरो' मैच में नामीबिया को 102 रनों से रौंदा। पाकिस्तान ने कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए ग्रुप ए मैच में 200 रनों का टारगेट दिया। जवाब में नामीबिया की टीम 97 रनों पर सिमट गई। यह पाकिस्तान की टी20 वर्ल्ड कप में रनों के लिहाज से सबसे बड़ी जीत है। नामीबिया की ओर से लोरेन स्टीनकैंप (23) ने सर्वाधिक रन बनाए। अलेक्जेंडर वोल्शेंक के बल्ले से 20 रन निकले। कप्तान गेरहार्ड इरास्मस (7) और जान निकोल लॉफ्टी ईटन (5) समेत नामीबिया के आठ खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके। पाकिस्तान की ओर से मिस्ट्री स्पिनर उस्मान तारिका ने चार विकेट चटकाए। शादाब खान ने तीन जबकि सलमान मिर्जा और मोहम्मद नवाज ने एक-एक शिकार किया।
इससे पहले, पाकिस्तान ने टॉस जीतकर निर्धारित 20 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 199 रन बटोरे। ओपनर साहिबजादा फरहान ने शतक जमाया। उन्होंने 58 गेंदों में 11 चौकों और चार छक्कों की मदद से नाबाद 100 रन बनाए। शादाब खान ने 22 गेंदों में नाबाद 36 रन बटोरे, जिसमें एक चौका और तीन सिक्स हैं। कप्तान सलमान अली आगा (23 गेंदों में 38) फिफ्टी से चूक गए। सईम अयूब ने 14 और पांच रनों का योगदान दिया। नामीबिया के लिए जैक ब्रासेल ने दो और गेरहार्ड इरास्मस ने एक विकेट लिया। नामीबिया को टूर्नामेंट लगातार चार मैच में हार का सामना करना पड़ा है। ग्रुप ए से भारत पहले ही सुपर-8 में पहुंच चुका है।
PAK 199/3 (20 ओवर)
NAM 97/10 (17.3 ओवर)
PAK vs NAM Live Score: नामीबिया का आठवां विकेट विकेटकीपर जेन ग्रीन के रूप में गिरा है। उन्होंने 9 गेंदों में सात रन बनाए। ग्रीन को शादाब ने 17वें ओवर में अयूब के हाथों लपकवाया। उस्मान तारिका ने 18वें ओवर की पहली गेंद पर बर्नार्ड शोल्ट्ज (1) को बोल्ड किया और तीसरी पर विलेम मायबर्ग (8) का शिकार किया नामीबिया को ढेर किया।
PAK vs NAM Live Score: नामीबिया की आधी टीम ढेर हो गई है। शादाब खान ने 13वें ओवर में अलेक्जेंडर वोल्शेंक को स्टंब आउट कराया। वोल्शेंक ने 20 गेंदों में 20 रन जोड़े, जिसमें एक चौका और एक छक्का है। जेजे स्मिट और विकेटकीपर जेन ग्रीन एक रन बनाकर क्रीज पर हैं। वहीं उस्मान तारिक ने 14वें ओवर में नामीबिया को डबल झटका दिया। उन्होंने पहली गेंद पर जेजे स्मिट (9) और तीसरी गेंद पर रूबेन ट्रम्पेलमैन (0) को आउट किया। पाकिस्तान जीत से सिर्फ तीन विकेट दूर है।
PAK vs NAM Live Score: नामीबिया ने पावरप्ले में दो विकेट गंवाकर 40 रन जुटाए। जान निकोल लॉफ्टी ईटन छठे ओवर की दूसरी गेंद पर रनआउट हुए। उन्होंने पांच गेंदों में पांच रन बनाए। वहीं, लोरेन स्टीनकैंप सातवें ओवर में मोहम्मद नवाज का शिकार बने। उन्होंने 22 गेंदों में 23 रन बनाए। उनके बल्ले से तीन चौके और एक छक्का निकला। कप्तान गेरहार्ड इरास्मस को शादाब खान ने आठवें ओवर में पवेलियन की राह दिखाई। वह 6 गेंदों में सात रन ही बना सके।
PAK vs NAM Live Score: नामीबिया को पहला झटका जान फ्रिलिंक के तौर पर लगा है। उन्होंने 11 गेंदों में 9 रन बनाए। फ्रिलिंक को सलमान मिर्जा ने पांचवे ओवर की पहली गेदं पर बोल्ड किया। उन्होंने लोरेन स्टीनकैंप (20)* के साथ पहले विकेट के लिए 32 रनों की साझेदारी की।
PAK vs NAM Live Score: साहिबजादा फरहान ने 57 गेंदों में शतक ठोका है। यह उनका टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में पहला शतक है। वहीं, फरहान मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप में सेंचुरी जड़ने वाले तीसरे प्लेयर हैं। उनसे पहले श्रीलंका के पथुम निसांका और कनाडा के युवराज सिंह सामरा ने सेंचुरी लगाई। पाकिस्तान ने अंतिम ओवर में 16 रन बटोरे और नामीबिया को 200 का टारगेट दिया।
PAK vs NAM Live Score: पाकिस्तान को बड़ा झटका लगा है। कप्तान सलमान आगा फिफ्टी से चूक गए। उन्होंने 23 गेंदों में 38 रनों की पारी खेली, जिसमें तीन चौके और दो सिक्स हैं। उन्हें ब्रासेल ने 13वें ओवर में अपने जाल में फंसाया। सलमान ने फरहान (57)* के साथ दूसरे विकेट के लिए 67 रनों की पार्टनरशिप की। सलमान के जाने के बाद बैटिंग करने आए ख्वाजा नफे सस्ते में लौटे। उन्होंने पांच गेंदों में पांच रन बनाए। उन्हें गेरहार्ड इरास्मस ने 14वें ओवर में कॉट एंट बोल्ड किया। अब शादाब खान उतरे हैं।
PAK vs NAM Live Score: ओपनर फरहान ने 37 गेंदों में अर्धशतक लगाया है। यह उनका मौजूदा टूर्नामेंट में दूसरा जबकि टी20 इंटरनेशनल में दसवां अर्धशतक है। कप्तान सलमान उनका बखूबी साथ दे रहे हैं। सलमान 38 रन बनाकर क्रीज पर हैं। पाकिस्तान ने 12वें ओवर में 100 रनों का आंकड़ा पार किया।
PAK vs NAM Live Score: पाकिस्तान को पहला झटका सईम अयूब के रूप में लगा है। वह फिर बड़ी पारी नहीं खेल पाए। अयूब को जैक ब्रासेल ने छठे ओवर की पहली गेंद पर जेन ग्रीन के हाथों कैच कराया। उन्होंने फरहान (25)* के साथ 40 रनों की साझेदारी की। फरहान का साथ देने के लिए कप्तान सलमान अली आगा आए हैं।
PAK vs NAM Live Score: पाकिस्तान बल्लेबाजी शुरू हो गई है। सईम अयूब और साहिबजादा फरहान ने मोर्चा संभाला है। नामीबिया की ओर से जेजे स्मिट ने पहला ओवर डाला और तीन रन दिए। अयूब ने दो और फरहान ने एक रन बनाया।
PAK vs NAM Live Score: पाकिस्तान की प्लेइंग XI): साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, उस्मान खान (विकेटकीपर), ख्वाजा नफे, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, सलमान मिर्जा, उस्मान तारिक।
नामीबिया की प्लेइंग XI: लोरेन स्टीनकैंप, जान फ्रिलिंक, जान निकोल लॉफ्टी-ईटन, गेरहार्ड इरास्मस (कप्तान), अलेक्जेंडर वोल्शेंक, जेजे स्मिट, जेन ग्रीन (विकेट कीपर), रूबेन ट्रम्पेलमैन, विलेम मायबर्ग, बर्नार्ड शोल्ट्ज, जैक ब्रासेल।
PAK vs NAM Live Score: पाकिस्तान ने नामीबिया के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। पाकिस्तान ने अपनी प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए हैं। पेसर शाहीन अफरीदी और स्पिनर अबरार अहमद को बाहर कर दिया गया है। उनकी जगह सलमान मिर्जा और ख्वाजा नफे को मौका मिला है। नामीबिया ने भी दो बदलाव किए हैं।
PAK vs NAM Live Score: एक समय पाकिस्तान सुपर-8 में जगह बनाने की अच्छी स्थिति में दिख रहा था लेकिन भारत से हार ने उसे बुरी तरह से झकझोर दिया, जिसके कारण उसे 'करो या मरो' की स्थिति का सामना करना पड़ रहा है। टी20 वर्ल्ड कप में हार ग्रुप से शीर्ष दो टीमें ही सुपर-8 राउंड में एंट्री करेंगी। अमेरिका बेहतर रन रेट के कारण ग्रुप में पाकिस्तान से आगे है। लगातार तीन मैच गंवाने वाली नामीबिया की टीम से हार कागजों पर असंभव लगती है लेकिन पाकिस्तान की अस्थिर बल्लेबाजी को देखते हुए इसे पूरी तरह से नकारा भी नहीं जा सकता। भारत के खिलाफ पाकिस्तान की बल्लेबाजी में कमजोरी उजागर हो गई थी। बाबर आजम, साहिबजादा फरहान, सईम अयूब और सलमान फ्लॉप रहे थे।
PAK vs NAM Live Score: पाकिस्तान की पावरप्ले की कमजोरियां भी चिंता का विषय बनी हुई हैं। पिछले मैच में उसकी टीम ने पावरप्ले में चार विकेट गंवाए। उसके मध्य क्रम में बार-बार होने वाले बदलावों ने स्थिति को और जटिल बना दिया है, जिससे निचले क्रम में तेजी से रन बनाने की संभावना कम हो गई है। नामीबिया के पास प्रतिभाशाली गेंदबाज हैं जिससे पाकिस्तान के लिए बीच के ओवरों में संघर्ष करना महंगा साबित हो सकता है। नामीबिया की टीम तीन हार के बाद टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है लेकिन वह जीत हासिल करके सम्मान के साथ विदाई लेने के लिए प्रतिबद्ध होगी। अगर उसकी टीम पाकिस्तान को कम स्कोर पर रोक देती है तो मैच का रुख पलट सकता है। नामीबिया के कप्तान गेरहार्ड इरास्मस ने भाररत के खिलाफ चार विकेट लेकर प्रभावित किया था।
पाकिस्तान का स्कॉड: सलमान आगा (कप्तान), अबरार अहमद, बाबर आजम, मोहम्मद नवाज, नसीम शाह, साहिबजादा फरहान, साइम अयूब, सलमान मिर्जा, शादाब खान, शाहीन शाह अफरीदी, उस्मान खान, उस्मान तारिक, फहीम अशरफ, फखर जमां, ख्वाजा नफे।
नामीबिया का स्कॉड: गेरहार्ड इरास्मस (कप्तान), जान बाल्ट, जैक ब्रासेल, ज़ेन ग्रीन (विकेटकीपर), मैक्स हींगो, मालन क्रूगर, डायलन लीचर, जान निकोल लॉफ्टी-ईटन, विलेम मायबर्ग, बर्नार्ड शोल्ट्ज, जे जे स्मिट, लॉरेन स्टीनकैंप, रूबेन ट्रम्पेलमैन, अलेक्जेंडर बसिंग-वोल्स्चेंक, जान फ्राइलिनक।
लेखक के बारे में
Md.Akramमोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार
परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।
अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।
विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय




