T20 WC: पाकिस्तान टीम ने कर दी बाबर आजम की 'बेइज्जती', नामीबिया मैच में मुंह ताकते रह गए

Feb 18, 2026 05:04 pm ISTMd.Akram लाइव हिन्दुस्तान
share

Babar Azam PAK vs NAM Match: पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम की नामीबिया मैच में 'बेइज्जती' हुई। पाकिस्तान टीम ने 200 रनों का विशाल टारगेट खड़ा किया।

T20 WC: पाकिस्तान टीम ने कर दी बाबर आजम की 'बेइज्जती', नामीबिया मैच में मुंह ताकते रह गए

पाकिस्तान टीम ने बुधवार को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में नामीबिया मैच में बाबर आजम की 'बेइज्जती' कर दी। पाकिस्तान ने अपने स्टार बल्लेबाज को नामीबिया के खिलाफ बैटिंग के लिए नहीं भेजा। वह 'करो या मरो' मुकाबले में डगआउट में बैठकर सिर्फ मुंह ताकते रहे। पाकिस्तान के इस फैसले पर क्रिकेट फैंस और कमेंटेटर्स ने हैरान जताई। फैंस कह रहे हैं कि बाबर को जब बल्लेबाजी के लिए उतारना ही नहीं था तो फिर क्यों प्लेइंग इलेवन में शामिल किया? टी20 वर्ल्ड कप में तीन मैचों में बाबर ने 66 रन बनाए हैं। वह भारत के विरुद्ध पिछले मैच में पांच रन ही बना सके थे।

बाबर आजम की जगह ख्वाजा नफे आए

बाबर ने टूर्नामेंट में चौथे नंबर पर बल्लेबाजी की लेकिन नामीबिया मैच में उनकी जगह ख्वाजा नफे आए। ख्वाजा ने पांच गेंदों में पांच रन बनाए। ख्वाजा के जाने के बाद लगा कि बाबर आएंगे लेकिन पाकिस्तान टीम मैनेजमेंट ने शादाब खान को भेज दिया। ऑलराउंडर शादा ने 22 गेंदों में एक चौके और तीन छक्कों की मदद से नाबाद 36 रनों की पारी खेली। उन्होंने साहिबजादा फरहान के साथ चौथे विकेट के लिए 81 रनों की दमदार साझेदारी की। सलामी बल्लेबाज फरहान ने शानदार शतकीय पारी खेली। उन्होंने 58 गेंदों में नाबाद 100 रन जुटाए, जिसमें 11 चौके और चार छक्के हैं।

पाकिस्तान ने खड़ा किया विशाल टारगेट

हालांकि, बाबर के बल्लेबाजी नहीं करने के बावजूद पाकिस्तान 200 रनों विशाल टारगेट देने में कामयाब रहा। फरहान के शतक दम पर पाकिस्तान ने निर्धारित ओवर में तीन विकेट गंवाकर 199 रन बटोरे। पाकिस्तान ने कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में टॉस जीतकर बैटिंग चुनी थी। फरहान ने सईम अयूब (14) के साथ पहले विकेट के लिए 40 और कप्तान सलमान अली आगा (38) के साथ दूसरे विकेट के लिए 67 रनों की पार्टनरशिप की। फरहान ने बड़े दिन अपनी टीम की मदद की। उन्हें ऐंठन हो रही थी लेकिन उसके बावजूद तेजी से रन बनाए और टी20 इंटरनेशनल में पहला शतक लगाया। वह टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के लिए यह शतक जमाने वाले दूसरे पाकिस्तानी हैं। अहमद शहजाद ने 2014 में ऐसा किया था।

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule और Live Cricket Score देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।