Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़PAK vs KUW Abbas Afridi Hong Kong Sixes 2025 hitting six sixes in an over scoring 55 runs off just 12 balls VIDEO
VIDEO: पाकिस्तान के अब्बास अफरीदी ने खेली करिश्माई पारी, एक ओवर में जड़े 6 छक्के; 12 गेंदों पर ठोके 55 रन

VIDEO: पाकिस्तान के अब्बास अफरीदी ने खेली करिश्माई पारी, एक ओवर में जड़े 6 छक्के; 12 गेंदों पर ठोके 55 रन

संक्षेप:

कुवैत ने पहले बैटिंग करते हुए 6 ओवर में 123 रन बोर्ड पर लगाए थे, इस स्कोर को पाकिस्तान ने आखिरी गेंद पर चेज कर अपना पहला मैच जीता। पाकिस्तान की जीत के हीरो अब्बास अफरीदी रहे, जिन्होंने 12 गेंदों पर 55 रनों की धुआंधार पारी खेली, इस दौरान उन्होंने 1 ओवर में 6 छक्के भी जड़े।

Nov 07, 2025 09:22 am ISTLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

हॉन्ग-कॉन्ग सिक्सेस का धूम धड़ाका शुरू हो गया है। पाकिस्तान ने सीजन के तीसरे ही मैच में कुवैत के खिलाफ धमाल मचाया। बारिश की वजह से पहले दो मैच -बांग्लादेश वर्सेस हॉन्ग कॉन्ग और यूएई वर्सेस इंग्लैंड- धुलने के बाद पाकिस्तान वर्सेस कुवैत मैच में रनों की बरसात देखने को मिली। कुवैत ने पहले बैटिंग करते हुए 6 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 123 रन बोर्ड पर लगाए थे, इस स्कोर को पाकिस्तान ने आखिरी गेंद पर चेज कर अपना पहला मैच जीता। पाकिस्तान की जीत के हीरो अब्बास अफरीदी रहे, जिन्होंने 12 गेंदों पर 55 रनों की धुआंधार पारी खेली, इस दौरान उन्होंने 1 ओवर में 6 छक्के भी जड़े और कुल 38 रन बटौरे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
ये भी पढ़ें:PAK के वर्ल्ड रिकॉर्ड के करीब पहुंचा भारत, नंबर-1 बनने के लिए करना होगा इंतजार

टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी कुवैत की टीम निर्धारित 6 ओवर में 123 के स्कोर तक पहुंचने में कामयाब रही। मीत भावसार 14 गेंदों पर 40 रन बनाकर नाबाद रहे, वहीं उस्मान पटेल ने 9 गेंदों पर 31 रनों की शानदार पारी खेली।

इस स्कोर का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत उतनी अच्छी नहीं रही थी जिसकी उम्मीद की जा रही थी। सलामी बल्लेबाज ख्वाजा नफे ने 11 गेंदों पर 25 तो मोहम्मद शहजाद ने 8 गेंदों पर 14 रन बनाए। शहजाद रिटायर हर्ट हो गए। इसके बाद अब्दुल समद बिना खाता खोले आउट हो गए।

ये भी पढ़ें:सूर्यकुमार यादव ने खोया आपा, शिवम दुबे पर बुरी तरह बरसे; जानें क्या थी वजह

एक समय ऐसा था जब 4 ओवर में पाकिस्तान का स्कोर 57 रन था, उस समय पाकिस्तान की हार सामने ही दिख रही थी। पाकिस्तान को आखिरी 12 गेंदों पर 67 रनों की दरकार थी। मगर फिर बैटिंग करने आए कप्तान अब्दुल अब्बास ने आकर मैच ही पटल दिया।

अब्बास अफरीदी ने 5वें ओवर में लगातार 6 छक्के लगाए और ओवर से कुल 38 रन बटौरे। वहीं 6ठे और आखिरी ओवर में 29 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई। इस ओवर में भी अब्बास ने 4 छक्के और एक चौका लगाया।

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera
लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें 9 साल का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि के अनुरूप 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू करने वाले लोकेश क्रिकेट टुडे से लेकर इंडिया टीवी जैसे संस्थान में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इस दौरान उन्होंने ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, क्रिकेट वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, आईपीएल जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह 2022 से हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |