शाहीन अफरीदी ने पाकिस्तानी कप्तानों के नायाब क्लब में मारी एंट्री, 25 सालों के बाद हुआ ये कमाल

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

शाहीन अफरीदी ने पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया दूसरे वनडे में एक नायाब क्लब में एंट्री मारी। पाकिस्तानी कप्तान ने एलेक्स कैरी समेत तीन खिलाड़ियों को अपने जाल में फंसाया।

शाहीन अफरीदी

पाकिस्तान के कप्तान और स्टार पेसर शाहीन अफरीदी ने मंगलवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे में शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में आठ ओवर के स्पेल में 36 रन देकर तीन विकेट चटकाए। उन्होंने एक मेडन ओवर भी डाला। शाहीन ने ओपनर एलेक्स कैरी (0) और मैथ्यू कुहनेमन (5) को बोल्ड किया जबकि नाथन एलिस (5) को अराफात मिन्हास के हाथों लपकवाया। शाहीन ने कैरी को मैच की पहली गेंद पर आउट किया। उन्होंने कैरी को पवेलियन भेजते ही पाकिस्तानी कप्तानों के एक नायाब क्लब में एंट्री मारी। वह वनडे पारी की पहली गेंद पर विकेट लेने वाले तीसरे पाकिस्तानी कप्तान बन गए हैं। शाहीन से पहले यह कारनामा वसीम अकरम और वकार यूनिस ने अंजाम दिया।

25 सालों के बाद हुआ ये कमाल

वसीम अकरम वनडे मैच की पहली बॉल पर विकेट लेने वाले पहले पाकिस्तानी कप्तान थे। उन्होंने 24 दिसंबर 1993 को कराची में जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे में एंडी फ्लावर को आउट करके यह उपलब्धि हासिल की थी। वकार यूनिस ने 17 जून 2001 को लीड्स में इंग्लैंड के विरुद्ध वनडे मैच में ऐसा किया था। उन्होंने पहली गेंद पर मार्कस ट्रेस्कोथिक को अपना शिकार बनाया था। अब 25 सालों के बाद पाकिस्तानी कप्तान ने वनडे पारी की पहली बॉल पर विकेट लेने का कमाल किया है। शाहीन नई गेंद से प्रभाव छोड़ने की अपनी काबिलियत के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने एक बार फिर दिखाया कि वह इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे खतरनाक तेज गेंदबाजों में से एक क्यों हैं। शाहीन को पिछले साल पाकिस्तान का फुल-टाइम वनडे कप्तान नियुक्त किया गया था।

दूसरे वनडे की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया ने टॉस गंवाने के बाद 9 विकेट पर 231 रन जुटाए। कैमरून ग्रीन ने ऑस्ट्रेलिया के लिए सर्वाधिक रन बनाए लेकिन बेहद धीमी गति से बल्लेबाजी की। उन्होंने 92 गेंदों में 53 रन बटोरे, जिसमें एक चौका और तीन छक्के हैं। जोश इंग्लिस ने 74 गेंदों में 51 रनों का योगदान दिया। उनके बल्ले से पांच चौके निकले। मैट रेनशॉ ने 43 गेंदों में तीन चौकों के जरिए 43 रन बनाए। ओलिवर पीक ने 32 गेंदों का सामना करने के बाद 32 रन जोड़े, जिसमें एक चौका और दो छक्के हैं। मार्नस लाबुशेन ने 12 गेंदों में 5 रन बनाए। पाकिस्तान की ओर से शाहीन अफरीदी के अलावा हारिस रऊफ, अराफात मिन्हास और अबरार अहमद ने शिकार किए। तीनों ने दो-दो विकेट झटके। पाकिस्तान ने रावलपिंडी में खेले गए पहले वनडे में ऑस्ट्रेलिया को पांच विकेट से शिकस्त दी थी।

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।