PAK vs AUS Live Streaming 1st ODI: कितने बजे शुरू होगा पाकिस्तान वर्सेस ऑस्ट्रेलिय मैच, भारत में कहां और कैसे देखें लाइव

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

PAK vs AUS Live Streaming 1st ODI- पाकिस्तान वर्सेस ऑस्ट्रेलिया पहला वनडे आज रावलपिंडी में खेला जाना है। मैच रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 5 बजे शुरू होगा।

PAK vs AUS Live Streaming 1st ODI: कितने बजे शुरू होगा पाकिस्तान वर्सेस ऑस्ट्रेलिय मैच, भारत में कहां और कैसे देखें लाइव

PAK vs AUS Live Streaming 1st ODI- पाकिस्तान वर्सेस ऑस्ट्रेलिया तीन मैच की वनडे सीरीज का आगाज आज यानी शनिवार, 30 मई से होने जा रहा है। सीरीज का पहला मैच रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। बाकी दो ODI मैच 2 और 4 जून को लाहौर में खेले जाएंगे। इंडियन प्रीमियर लीग की वजह से ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटरों ने दो महीने से ज़्यादा समय से कोई इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेला है। वहीं अगले दो वनडे 2 और 4 जून को खेले जाएंगे। ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने पिछले कुछ समय से आईपीएल के चलते कोई इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेला है। वहीं दूसरी तरफ, पाकिस्तान इस महीने की शुरुआत में बांग्लादेश से 0-2 से टेस्ट सीरीज हारकर आ रही है। आईए एक नजर पाकिस्तान वर्सेस ऑस्ट्रेलिया मैच से जुड़ी जानकारियों पर एक नजर डालते हैं-

PAK vs AUS Live Streaming 1st ODI Today Match

पाकिस्तान वर्सेस ऑस्ट्रेलिया पहले वनडे कब खेला जाएगा?

Pakistan vs Australia 1st ODI आज यानी शनिवार 30 मई को खेला जाएगा।

PAK vs AUS पहला वनडे कहां खेला जाएगा?

पाकिस्तान वर्सेस ऑस्ट्रेलिया पहला वनडे रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

Pakistan vs Australia 1st ODI कितने बजे शुरू होगा?

PAK vs AUS पहला वनडे भारतीय समयानुसार शाम 5 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस आधा घंटा पहले यानी 4 बजकर 30 मिनट पर होगा।

पाकिस्तान वर्सेस ऑस्ट्रेलिया पहला वनडे भारत में कैसे देखें लाइव?

दुर्भाग्य से, किसी भी भारतीय टेलीविज़न चैनल और स्ट्रीमिंग पार्टनर ने पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया तीन मैचों की ODI सीरीज़ के ब्रॉडकास्ट या स्ट्रीमिंग राइट्स नहीं लिए हैं। भारतीय फैंन PAK बनाम AUS 2026 ODI सीरीज की लाइव स्ट्रीम Sports TV YouTube चैनल पर देख सकते हैं।

पाकिस्तान वर्सेस ऑस्ट्रेलिया स्क्वॉड

पाकिस्तान स्क्वाड: साहिबज़ादा फरहान, माज़ सदाकत, बाबर आज़म, सलमान आगा, अब्दुल समद, गाज़ी गोरी (विकेट कीपर), शादाब खान, शाहीन अफ़रीदी (कप्तान), नसीम शाह, हारिस रऊफ़, अबरार अहमद, रोहेल नज़ीर, अहमद दानियाल, अराफ़ात मिन्हास, सुफ़यान मोक़िम, शमील हुसैन

ऑस्ट्रेलिया स्क्वाड: मैथ्यू शॉर्ट, जोश इंग्लिस (कप्तान), मार्नस लाबुशेन, मैट रेनशॉ, एलेक्स कैरी (विकेट कीपर), कैमरून ग्रीन, लियाम स्कॉट, नाथन एलिस, रिले मेरेडिथ, एडम ज़म्पा, बिली स्टैनलेक, मैथ्यू कुहनेमन, तनवीर संघा, ओलिवर पीक

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।