Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़pak vs aus babar azam hits fifty during pakistan vs australia 3rd t20i salman ali
बाबर आजम का बल्ला आखिरी मैच में बोला, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ठोका दमदार अर्धशतक

बाबर आजम का बल्ला आखिरी मैच में बोला, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ठोका दमदार अर्धशतक

संक्षेप:

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम ने रविवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे मुकाबले में 36 गेंद में अर्धशतक पूरा किया। पाकिस्तान ने तीसरे मैच में 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 207 रन बनाए हैं।

Feb 01, 2026 06:18 pm ISTHimanshu Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम ने रविवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले में दमदार अर्धशतक लगाया। बाबर आजम ने लाहौर में खेले जा रहे मुकाबले में 36 गेंद में 50 रन बनाए। हालांकि उन्होंने एक बार फिर धीमी पारी खेली। पाकिस्तान ने रविवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे मैच में 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 207 रन बनाए। पाकिस्तान की ओर से सलामी बल्लेबाज सईम आयूब ने सर्वाधिक 56 रन बनाए। बाबर आजम ने 50 और शादाब खान ने 46 रन की धमाकेदार पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया के लिए बेन ने दो विकेट चटकाए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम जारी सीरीज में रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे थे। प्लेइंग इलेवन में उनकी बैटिंग पोजिशन भी बदल दी गई। कप्तान सलमान अली आगा अब पाकिस्तान के लिए तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हैं, जबकि बाबर आजम चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरते हैं। बाबर आजम ने शुरुआती दो मैचों में सिर्फ 26 रन बनाए थे। हालांकि अंतिम मैच में उन्होंने आखिरी ओवर तक खेला और अर्धशतक बनाया। तीसरे मैच में भी उनके स्ट्राइक रेट को लेकर आलोचना हुई। बाबर आजम का स्ट्राइक रेट 138.89 का रहा।

ये भी पढ़ें:तिलक वर्मा विश्व कप में खेलने के लिए हुए फिट, WC से पहले खेलेंगे दो अभ्यास मैच

पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान को दूसरे ओवर में ही झटका लगा। फखर जमां 7 गेंद में 10 रन बनाकर आउट हुए। पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली 3 गेंद में 5 रन ही बना सके। सईम आयूब ने 37 गेंद में 56 रन की पारी खेली। उन्होंने दो छक्के और 6 चौके लगाए। विकेटकीपर ख्वाजा ने 12 गेंद में 21 और शादाब खान ने 19 गेंद में 46 रन की दमदार पारी खेली। मोहम्मद नवाज ने 4 गेंद में 5 रन बनाए। फहीम अशरफ ने 4 गेंद में 10 रन बनाए। बाबर आजम 36 गेंद में तीन चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 50 रन बनाए। बाबर आजम चौथे ओवर में बल्लेबाजी के लिए उतरे और अंत तक टिके रहे।

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh
हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। इसके बाद 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ बतौर सीनियर कंटेंट राइटर अपनी पारी शुरू की। अपने करियर के दौरान हिमांशु ने ओलंपिक गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स, आईपीएल, क्रिकेट वर्ल्ड कप जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |