वनडे सीरीज के लिए पाकिस्तान का दौरा करेगा ऑस्ट्रेलिया, एक हफ्ते में खत्म होगा टूर

Apr 17, 2026 06:13 pm ISTHimanshu Singh भाषा
share

ऑस्ट्रेलिया की टीम मई-जून में पाकिस्तान का दौरा करेगी, जहां टीम तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी। इस दौरान ऑस्ट्रेलिया की टीम सिर्फ एक सप्ताह के लिए पाकिस्तान में रहेगी।

वनडे सीरीज के लिए पाकिस्तान का दौरा करेगा ऑस्ट्रेलिया, एक हफ्ते में खत्म होगा टूर

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम लाहौर और रावलपिंडी में तीन मैच की वनडे सीरीज खेलने के लिए मई के अंत में पाकिस्तान का दौरा करने के लिए तैयार है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। यह सीरीज क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया और पीसीबी के बीच हुए एक समझौते का हिस्सा है, जिसके अंतर्गत ऑस्ट्रेलियाई टी20 टीम ने टी20 विश्व कप से पहले पाकिस्तान का दौरा किया था और लाहौर में तीन मैच खेले थे।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के साथ इस दौरे को अंतिम रूप दिया जा रहा है लेकिन मैच संभावित रूप से 30 मई से पांच जून के बीच होंगे। सूत्र ने कहा कि ऑस्ट्रेलियाई टीम पाकिस्तान से बांग्लादेश के लिए रवाना होगी, जहां उसे नौ जून से वनडे सीरीज खेलनी है। पाकिस्तान को पाकिस्तान सुपर लीग के समापन के बाद आठ से 20 मई के बीच में दो टेस्ट मैच की सीरीज के लिए बांग्लादेश का दौरा करना है लेकिन उनकी इस साल सबसे अहम सीरीज अगस्त और सितंबर में इंग्लैंड में तीन टेस्ट की है, जो आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा है।

पाकिस्तान ने पिछले महीने बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम में बड़े बदलाव किए थे। पाकिस्तान ने अपनी 15 सदस्यीय टीम में छह नए खिलाड़ियों को शामिल किया था। जिन नए खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया गया है उनमें माज़ सदाकत, शमील हुसैन, ग़ाज़ी घोरी, साद मसूद और अब्दुल समद शामिल थे। बाबर आजम को बांग्लादेश दौरे पर गई पाकिस्तान वनडे टीम से बाहर कर दिया गया था। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि क्या बाबर मई से शुरू होने वाली सीरीज में जगह बना पाएंगे या नहीं।

पीएसएल में व्यस्त पाकिस्तानी खिलाड़ी

पाकिस्तान के ज्यादातर खिलाड़ी इस समय पाकिस्तान सुपर लीग में खेल रहे हैं। टूर्नामेंट शुरू होने से पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के प्रमुख मोहसिन नकवी ने कहा था कि पीएसएल का यह सत्र कराची और लाहौर में ही खेला जायेगा। ईरान-अमेरिका -इस्राइल युद्ध के कारण क्षेत्र में तनाव को देखते हुए पाकिस्तान सुपर लीग का पहला चरण दर्शकों के बिना हो रहा है। इस बीच पाकिस्तान सुपर लीग ने जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी पर दो साल का प्रतिबंध लगा दिया है क्योंकि पीएसएल फ्रेंचाइजी के साथ अनुबंध होने के बावजूद उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में खेलने का विकल्प चुना था। मुजरबानी ने इस्लामाबाद यूनाइटेड के साथ अनुबंध किया था लेकिन आईपीएल की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें अपनी टीम में शामिल होने की पेशकश की जिसके बाद उन्होंने पीएसएल से हटने का फैसला किया।

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले GT vs RCB Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।