ट्रॉफी जीतते ही पाकिस्तान के U19 खिलाड़ी बन गए करोड़पति, शरीफ ने किया इनाम का ऐलान

Dec 22, 2025 04:36 pm ISTHimanshu Singh Bhasha
share Share
Follow Us on

पाकिस्तान क्रिकेट टीम द्वारा रविवार को एशिया कप 2025 का खिताब जीतने के बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने पूरी टीम के लिए एक बड़े नकद पुरस्कार की घोषणा की है। पाकिस्तानी टीम के प्रत्येक खिलाड़ी को 1 करोड़ पाकिस्तानी रुपये देने की घोषणा की है।

ट्रॉफी जीतते ही पाकिस्तान के U19 खिलाड़ी बन गए करोड़पति, शरीफ ने किया इनाम का ऐलान

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने सोमवार को अपने देश की अंडर19 एशिया कप विजेता टीम के प्रत्येक खिलाड़ी के लिए एक करोड़ रुपये के विशेष नकद पुरस्कार की घोषणा की। पाकिस्तान की युवा टीम ने रविवार को दुबई में खेले गए फाइनल में भारत को 191 रन से हराकर खिताब जीता था। शरीफ ने इस्लामाबाद में टीम और उसके सहयोगी स्टाफ के लिए आयोजित किए गए स्वागत समारोह में यह घोषणा की।

टीम के मेंटोर (मार्गदर्शक) और मैनेजर सरफराज अहमद ने स्वागत समारोह के बाद मीडिया को बताया कि प्रधानमंत्री ने प्रत्येक खिलाड़ी को एक करोड़ रुपये का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है। इससे पहले रिपोर्टों के अनुसार पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने एशिया कप जीतने वाली जूनियर टीम के खिलाड़ियों के लिए 50-50 लाख रुपए के नकद पुरस्कार की घोषणा की है।

दुबई में भारत को हराकर एशिया कप जीतने वाली पाकिस्तान की अंडर19 टीम का स्वदेश पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ उनके लिए स्वागत समारोह की मेजबानी करेंगे। टीम का इस्लामाबाद हवाई अड्डे पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। आमतौर पर इस तरह का स्वागत सीनियर टीमों का किया जाता है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने पहले ही इस जीत को देश में खेल के लिए एक बड़ी उपलब्धि घोषित किया था। रविवार को खेले गए फाइनल में 172 रन बनाने वाले समीर मिन्हास और चार विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज अली रजा को पाकिस्तान क्रिकेट का भविष्य माना जा रहा है।

पाकिस्तान ने रविवार को अंडर-19 वनडे एशिया कप के एकतरफा फाइनल में भारत को 191 रन के बड़े अंतर से शिकस्त दी। पाकिस्तान ने इस तरह अपना दूसरा अंडर-19 एशिया कप खिताब जीता। पिछले कुछ समय से चले आ रहे रिवाज को आगे बढ़ते हुए दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने मैच के बाद एक-दूसरे का अभिवादन (हाथ मिलाने) करने से परहेज किया। मिन्हास की 113 गेंद में 17 चौके और नौ छक्के की मदद से बनाये 172 रन के बूते पाकिस्तान ने आठ विकेट पर 347 रन का स्कोर खड़ा करने के बाद भारत को 26.2 ओवर में 156 रन पर आउट कर दिया।

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, लाइव स्कोर, क्रिकेट शेड्यूल, T20 वर्ल्ड कप 2026, T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल और T20 वर्ल्ड कप 2026 प्वाइंट टेबल की पूरी जानकारी और खिलाड़ियों के आंकड़े हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़PAK PM Shehbaz Sharif Announces 1 Crore Reward for Each Pakistan Player after team clinch u19 asia cup
;;;