भारतीय टीम से बाहर चल रहे मोहम्मद शमी ने कर दिखाया कमाल, बंगाल टी20 लीग में ली हैट्रिक
मोहम्मद शमी ने रविवार को बंगाल टी20 लीग में सर्वोटेक सिलिगुड़ी स्ट्राइकर्स के लिए खेलते हुए हैट्रिक ली। उन्होंने तीसरी बार ये कमाल किया है।
भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने शनिवार को बंगाल टी20 लीग में हैट्रिक लेकर बड़ा कारनामा किया। शनिवार को ईडन गार्डन्स पर सर्वोटेक सिलिगुड़ी स्ट्राइकर्स और श्राची रार्ह टाइगर्स के बीच खेले गए मुकाबले में टूर्नामेंट की पहली हैट्रिक ली। उनके शानदार प्रदर्शन की बदौलत सिलिगुड़ी स्ट्राइकर्स ने 24 रनों से ये मैच जीता। सिलिगुड़ी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 208 रन बनाए। विशाल ने टीम के लिए 46 गेंद में 86 रन की दमदार पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 6 छक्के और पांच चौके लगाए। इसके जवाब में श्राची रार्ह टाइगर्स 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 208 रन ही बना सकी। टीम की ओर से शुवम डे ने 25 गेंद में 48 और राहुल ने 26 गेंद में 44 रन बनाए।
तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने पारी के 16वें ओवर में लगातार गेंदों पर तीन विकेट चटकाए। उन्होंने चौथी गेंद पर शाहबाज अहमद को पवेलियन भेजा। फिर अगली गेंद पर रोहित कुमार और दीपांजन मुखर्जी को आउट करके हैट्रिक पूरी की। उन्होंने 4 ओवर में 27 रन देकर 4 विकेट लिए। करण लाल ने भी 36 रन देकर तीन विकेट चटकाए। इससे पहले मोहम्मद शमी ने 2019 वनडे विश्व कप में भी हैट्रिक ली थी। उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ मुकाबले में मोहम्मद नबी, आफताब आलम और मुजीब उर रहमान को आउट करके ये कमाल किया था। वहीं घरेलू क्रिकेट में भी शमी ने ये कारनामा किया है। उन्होंने मध्यप्रदेश के खिलाफ रणजी ट्रॉफी में तीन गेंद में तीन विकेट लिया था।
मोहम्मद शमी भारतीय टीम से लंबे समय से बाहर चल रहे हैं और चयनकर्ता अब उन्हें खेल के तीनों प्रारूपों से नजरअंदाज कर रहे हैं। शमी और मुख्य चयनकर्ता के बीच चयन को लेकर कहासुनी भी हुई थी। जहां तेज गेंदबाज ने खुद को फिट बताया था लेकिन चयन समिति उन्हें भाव नहीं दे रही थी। शमी ने भारत के लिए 64 टेस्ट में 229 विकेट लिए हैं। वनडे में 108 मैच खेलते हुए उन्होंने 206 विकेट चटकाए हैं।
सर्वोटेक सिलीगुड़ी स्ट्राइकर्स की खरीद में सबसे चर्चित नाम भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी का रहा, जिन्हें 5.20 लाख रुपये में टीम में शामिल किया गया। वहीं बंगाल के तेज गेंदबाज ईशान पोरेल को 2.50 लाख रुपये में खरीदा गया। फ्रेंचाइजी ने करण लाल के लिए भी जोरदार बोली लगाते हुए उन्हें 8 लाख रुपये में अपने साथ जोड़ा, जिससे वह बंगाल टी20 लीग पुरुष नीलामी के शीर्ष 10 सबसे महंगे खिलाड़ियों में शामिल रहे।
लेखक के बारे में
Himanshu Singhहिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)
हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।
परिचय और अनुभव
हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।
खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी



