Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Our aim was to bring respect to Bangladesh pcb chief mohsin naqvi on calling off boycott of t20 world cup match vs india
हमारा उद्देश्य तो…भारत के खिलाफ मैच बॉयकॉट वापस लेने पर पीसीबी चीफ मोहसिन नकवी ने क्या कहा?

हमारा उद्देश्य तो…भारत के खिलाफ मैच बॉयकॉट वापस लेने पर पीसीबी चीफ मोहसिन नकवी ने क्या कहा?

संक्षेप:

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने मंगलवार को कहा कि भारत के खिलाफ टी20 विश्व कप मैच के बहिष्कार का फैसला केवल बांग्लादेश को 'सम्मान' दिलाने के उद्देश्य से लिया गया था।

Feb 10, 2026 10:32 pm ISTChandra Prakash Pandey नई दिल्ली, भाषा
share Share
Follow Us on

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने मंगलवार को कहा कि भारत के खिलाफ टी20 विश्व कप मैच के बहिष्कार का फैसला केवल बांग्लादेश को 'सम्मान' दिलाने के उद्देश्य से लिया गया था।

बांग्लादेश को सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए भारत में खेलने से इनकार करने पर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया गया था। इसके बाद पाकिस्तान सरकार ने घोषणा की थी कि उसकी राष्ट्रीय टीम 15 फरवरी को कोलंबो में होने वाले टी20 विश्व कप के ग्रुप मैच में भारत के खिलाफ मैदान में नहीं उतरेगी।

पीसीबी, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के बीच हुई बातचीत के बाद पाकिस्तान सरकार ने सोमवार देर रात बहिष्कार का फैसला वापस ले लिया।

ये भी पढ़ें:विश्व कप में कैसे 'फेल्ड मार्शल' बना पाकिस्तान, यू-टर्न लेने की इनसाइड स्टोरी

नकवी ने कहा, ‘हमारी बातचीत का मुद्दा सिर्फ बांग्लादेश था। हमारा एकमात्र मकसद उन्हें सम्मान दिलाना और उनके साथ हुई नाइंसाफी को सामने लाना था। बांग्लादेश की जो भी मांगें थीं, उन्हें मान लिया गया। बस यही हमारा उद्देश्य था।’

उन्होंने कहा, ‘इस बैठक में हमारा कोई निजी हित नहीं था। हमारा काम पूरी तरह बांग्लादेश से जुड़ा था और सरकार ने भी उसी आधार पर फैसला लिया। जब उनकी मांगें मान ली गईं और यह स्वीकार कर लिया गया कि उनके साथ अन्याय हुआ है, तभी हमने मैच खेलने का निर्णय लिया।’

ये भी पढ़ें:टी20 विश्व कप में पाकिस्तान की लगातार दूसरी जीत, अमेरिका को 32 रनों से धोया

नकवी ने भारत के खिलाफ प्रस्तावित बहिष्कार को लेकर बने गतिरोध को सुलझाने के लिए रविवार को बांग्लादेश के अपने समकक्ष अमीनुल इस्लाम और आईसीसी के उपाध्यक्ष इमरान ख्वाजा से मुलाकात की थी।

पाकिस्तान सरकार ने सोमवार को जारी बयान में कहा, ‘बहुपक्षीय बैठकों में मिले सकारात्मक नतीजों और मित्र देशों के अनुरोध को देखते हुए पाकिस्तान सरकार निर्देश देती है कि पाकिस्तान की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम 15 फरवरी 2026 को आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप के निर्धारित मैच में हिस्सा लेगी।’

Chandra Prakash Pandey

लेखक के बारे में

Chandra Prakash Pandey
चन्द्र प्रकाश पाण्डेय टीवी पत्रकारिता से शुरुआत। न्यूज24, हमार टीवी, श्री न्यूज, फोकस न्यूज और न्यूज वर्ल्ड इंडिया में अलग-अलग भूमिकाओं के बाद 2016 में नवभारत टाइम्स.कॉम के साथ डिजिटल पारी का आगाज। देश, दुनिया, राजनीति, खेल, अदालत, अपराध से जुड़ीं खबरों पर लेखन। एनबीटी में करीब 9 साल की शानदार पारी के बाद मार्च 2025 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा और स्पोर्ट्स डेस्क इंचार्ज। मूल रूप से यूपी के देवरिया के निवासी। सीखने और समझने के सतत क्रम में भरोसा। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, लाइव स्कोर, क्रिकेट शेड्यूल, T20 वर्ल्ड कप 2026, T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल और T20 वर्ल्ड कप 2026 प्वाइंट टेबल की पूरी जानकारी और खिलाड़ियों के आंकड़े हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।