सैमसन और वैभव के साथ 'म्यूजिकल चेयर्स' से अश्विन हैं हैरान, बोले- इंग्लैंड ने तो ऐसा नहीं किया
भारत का इंग्लैंड में भी क्लीन स्वीप हो गया। आर अश्विन ने भारतीय टीम की रणनीति पर सवाल उठाया है। आखिरी मैच में वैभव सूर्यवंशी की जगह संजू सैमसन को मौका दिया गया था।

आयरलैंड में सूपड़ा साफ होने के बाद टीम इंडिया का इंग्लैंड में भी बंटाधार हो गया। भारत ने इंग्लैंड में पांच मैचों की सीरीज 0-4 से गंवाई। एक मैच बारिश में धुल गया था। भारत के पूर्व दिग्गज स्पिनर आर अश्विन टीम मैनेजमेंट की रणनीति से खुश नहीं हैं। वह टीम इंडिया द्वारा ओपनर संजू सैमसन और वैभव सूर्यवंशी के साथ 'म्यूजिकल चेयर्स' खेलने से हैरान हैं। उन्होंने कहा कि सैमसन को अगर जोस बटलर की तरह सपोर्ट किया गया होता तो शायद वह भी शतक लगा देते। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे सैमसन को लगातार तीन मैचों में फ्लॉप होने के बाद प्लेइंग इलेवन से बाहर कर दिया गया था। उनकी जगह 15 वर्षीय ओपनर सूर्यवंशी आए। सूर्यवंशी भी छाप नहीं छोड़ सके। उन्होंने तीन मैचों में कुल 46 रन जुटाए। भारत ने इंग्लैंड में पांचवें और आखिरी टी20 में सूर्यवंशी को ड्रॉप कर सैमसन को फिर से मौका दिया। सैमसन ने साउथेम्प्टन के मैदान पर 14 गेंदों में 27 रन बनाए, जिसमें तीन चौके और दो छक्के शामिल हैं।
इंग्लैंड टीम ने तो ऐसा नहीं किया
बता दें कि इंग्लैंड के अनुभवी क्रिकेटर जोस बटलर ने साउथेम्प्टन टी20 में 64 गेंदों में 12 चौकों और 8 छक्कों की मदद से 131 रनों की पारी खेली। उन्होंने पिछली तीन पारियों में 44 रन जुटाए लेकिन इंग्लैंड ने ड्रॉप नहीं किया। अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल 'ऐश की बात' पर कहा, ''इंग्लैंड ने बुरा फॉर्म होने के बावजूद जोस बटलर को सपोर्ट किया। हमने अपने ओपनर्स के साथ म्यूजिकल चेयर्स खेला। गाना बंद होने पर जो बैठता है, वो ओपनिंग चला जाता है। लेकिन इंग्लैंड ने ऐसा नहीं किया। उन्होंने बटलर को हर मैच में मौका दिया। बटलर ने आखिरी मैच में शतक बनाया। जिसने वर्ल्ड कप में हमारे लिए रन बनाए, उसके साथ म्यूजिकल चेयर्स खेला। जो शतक लगाने वाला था उसने 27 रन ही बनाए। मैं टीम अस्थिरता को लेकर चिंतिंत हूं।''
'अगर मैं सिलेक्टर तो वैभव को...'
पूर्व स्पिनर ने इसके अलावा कहा, ''सिलेक्शन और स्थिरता की अग्निपरीक्षा तभी होती है, जब टीम हारती है। तब आप किस तरह का माहौल और स्थिरता देते हैं? जब आप जीत रहे हैं तो कोई चैलेंज नहीं। टीम अपने आप करेगी और प्लेयर्स परफॉर्म करेंगे। आयरलैंड से लेकर इंग्लैंड में आखिरी तक कितने मैच सेम प्लेइंग इलेवन के साथ खेले? हर गेम में चेंज हुआ। संजू सैमसन बाहर और वैभव सूर्यवंशी अंदर, सूर्यवंशी बाहर और सैमसन अंदर। सूर्यवंशी शानदार खिलाड़ी है। अगर मैं सिलेक्टर तो मैं भी सिलेक्टर कर लेता। लेकिन उसे समय दीजिए।'' भारत को अब 23 जुलाई से जिम्बाब्वे दौरे पर तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है। सैमसन भारतीय स्क्वॉड का हिस्सा नहीं हैं। सूर्यवंशी फिर से वहां चांस मिल सकता है।
लेखक के बारे में
Md.Akramमोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार
परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।
अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।
विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय



