वैभव सूर्यवंशी को पहली बार मिल सकता है भारतीय टीम में मौका? इंडिया A टीम में मिली जगह

Himanshu Singh लाइव हिन्दुस्तान
share

विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को गुरुवार को आगामी ट्राई सीरीज के लिए इंडिया ए टीम में जगह मिली है। वह तिलक वर्मा की कप्तानी में खेलते हुए दिखेंगे। वैभव के प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें भारतीय टीम में भी जल्द जगह मिलने की उम्मीद है।

वैभव सूर्यवंशी को पहली बार मिल सकता है भारतीय टीम में मौका? इंडिया A टीम में मिली जगह

युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को घरेलू क्रिकेट और अंडर-19 क्रिकेट में धमाकेदार प्रदर्शन का इनाम मिला है। गुरुवार को बीसीसीआई ने युवा सनसनी वैभव को आगामी ट्राई सीरीज के लिए इंडिया ए टीम में जगह दी है। वैभव को दूसरी बार भारत के लिए इस स्तर पर खेलने का मौका मिल रहा है। इससे पहले पिछले साल एशिया कप राइजिंग स्टार्स में उन्होंने इंडिया के लिए बेहतरीन प्रदर्शन किया था। वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में भी धमाल मचा रखा है। 15 साल की उम्र में वह आईपीएल में सबसे तेज शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं। जारी सीजन में उन्होंने इंटरनेशनल स्तर पर अपनी पहचान बना चुके गेंदबाजों के खिलाफ जमकर रन बटोरे और बड़े शॉट लगाने से हिचकिचाते हुए नहीं दिखे। उनकी इस अद्भुत प्रतिभा को देखते हुए कई दिग्गज क्रिकेटर्स ने उन्हें तुरंत भारतीय टीम में शामिल करने की सलाह तक दी है।

इंडिया ए टीम में मिली जगह

वैभव सूर्यवंशी कौ गुरुवार को ट्राई सीरीज के लिए इंडिया ए टीम में शामिल किया गया है। इस सीरीज के लिए तिलक वर्मा को टीम का उपकप्तान नियुक्त किया गया है, जबकि रियान पराग उपकप्तान होंगे। आईपीएल सीजन के खत्म होते ही इंडिया ए टीम 9 जून से शुरू होने वाली ट्राई सीरीज खेलने के लिए उतरेगी। यह टूर्नामेंट 21 जून को समाप्त होगा। इंडिया ए की टीम सीमित ओवरों की सीरीज के बाद श्रीलंका ए के खिलाफ दो मल्टी-डे मैच भी खेलेगी। बीसीसीआई ने बताया है कि इन मैचों के लिए टीम की घोषणा बाद में की जाएगी।

आईपीएल 2026 में मचाया है धमाल

वैभव सूर्यवंशी ने अपने आईपीएल के छोटे से करियर में ही सबका दिल जीत लिया है। 15 साल की उम्र में ही उन्होंने ऐसे कई मुकाम हासिल कर लिए हैं, जिन्हें पाने में दिग्गजों के पसीन छूट गए हैं। आईपीएल में वैभव अपना दूसरी सीजन ही खेल रहे हैं। उन्होंने आईपीएल में कुल 18 मैच खेले हैं और 692 रन बनाए हैं। आईपीएल 2026 में भी उनके बल्ले से खूब रन निकल रहे हैं। वैभव ने जारी सीजन में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए 11 मैचों में 40 के औसत से 440 रन बनाए हैं। उन्होंने एक शतक भी लगाया है।

पिछली बार इंडिया ए के लिए किया था कमाल

वैभव सूर्यवंशी दूसरी बार इंडिया ए टीम के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। इससे पहले उनको एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 में खेलने का मौका मिला था। जहां उन्होंने यूएई के खिलाफ पहले ही मुकाबले में 42 गेंदों में 144 रन ठोक दिए थे। इस दौरान उन्होंने अपनी पारी में 11 चौके और 15 छक्के लगाए थे। उनको शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था। उन्होंने इस टूर्नामेंट में 4 मैच खेलते हुए 239 रन बनाए थे और सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज रहे थे।

भारतीय टीम में मिल सकता है मौका?

वैभव सूर्यवंशी अपने टैलेंट और प्रदर्शन के दम पर भारतीय टीम में शामिल होने के करीब हैं। हालांकि उन्हें नियमित सदस्य बनने में समय लग सकता है। वैभव के हालिया प्रदर्शन को देखते हुए कई दिग्गजों ने उन्हें भारतीय टीम में शामिल करने की बात कही थी। वैभव को आगामी सीरीज में अगर मौका मिलता है, तो वह भारतीय टी20 टीम में जगह बना सकते हैं।

वैभव सूर्यवंशी ने छोटी उम्र में किए बड़े कारनामे

वैभव सूर्यवंशी ने 12 साल की उम्र में बिहार के लिए रणजी ट्रॉफी डेब्यू करके सुर्खियां बटोरी थी। डेब्यू मैच में उतरते ही उन्होंने सचिन तेंदुलकर और युवराज सिंह को पीछे छोड़ते हुए घरेलू प्रथम श्रेणी टूर्नामेंट के सबसे युवा डेब्यू करने वाले खिलाड़ियों की सूची में जगह बनाया। वैभव ने 2024 में मुंबई और छत्तीसगढ़ के खिलाफ दो प्रथम श्रेणी मैचों में उन्होंने कुल 31 रन बनाए। अंडर-19 टीम के लिए खेलते हुए वैभव ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यूथ टेस्ट सीरीज में भी अपना हुनर दिखाया और एम चिदंबरम स्टेडियम में 13 साल की उम्र में 58 गेंद में अपना पहला रेड बॉल में शतक जमाया।

ट्राई सीरीज के लिए इंडिया-ए स्क्वॉड

तिलक वर्मा (कप्तान), प्रियांश आर्य, वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग (उपकप्तान), आयुष बडोनी, निशांत सिंधु, हर्ष दुबे, सूर्यांश शेडगे, प्रभसिमरन सिंह (विकेट कीपर), कुमार कुशाग्र (विकेट कीपर), विप्रज निगम, यश ठाकुर, युद्धवीर सिंह, अंशुल कंबोज, अरशद खान।

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।