जॉन कैम्पबैल भारत के खिलाफ सबसे तेज शतक लगाने वाले विंडीज बैटर बने, 27 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

जॉन कैम्पबैल भारत के खिलाफ सबसे तेज शतक लगाने वाले वेस्टइंडीज के बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने 65 गेंदों में गुवाहाटी में दूसरे वनडे में शतक लगाया।

West Indies John Campbell
वेस्टइंडीज के बल्लेबाज जॉन कैम्पबैल

वेस्टइंडीज के सलामी बल्लेबाज जॉन कैम्पबैल ने बुधवार को भारत के खिलाफ दूसरे वनडे में शतक लगाया। उन्होंने पारी की शुरुआत से ही ताबड़तोड़ शॉट लगाए और 65 गेंद में शतक पूरा किया। उनका स्ट्राइक रेट 153.85 रहा। कैम्पबैल ने कार्टी के साथ मिलकर टीम को दमदार शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच 37 रन की साझेदारी हुई। इसके बाद जॉन ने गियर बदले और कई बड़े शॉट लगाए। हालांकि शतक लगाने के बाद वह ज्यादा देर तक क्रीज पर टिक नहीं सके और 101 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्हें गुरनूर बरार ने आउट किया।

भारत के खिलाफ सबसे तेज शतक

जॉन कैम्पबैल भारत के खिलाफ वनडे में सबसे तेज शतक लगाने वाले वेस्टइंडीज के बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने रिकॉर्डो पॉवेल का 1999 में बनाया गया रिकॉर्ड तोड़ा। उन्होंने भारत के खिलाफ सिंगापुर में 72 गेंदों में शतक पूरा किया था। हालांकि कैम्पबैल ने सिर्फ 65 गेंदों में ये रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उन्होंने गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में ये कमाल किया। वनडे में ये उनका दूसरा शतक है। इस लिस्ट में मार्नल सैमुअलस तीसरे नंबर पर हैं। उन्होंने विजयवाडा में 2002 में 73 गेंदों में सौ रन बनाए थे। शिमरन हेटमायर ने 2018 में गुवाहाटी में 74 गेंदों में ये कमाल किया था। इसके बाद 2019 में 85 गेंदों में उन्होंने शतक जड़ा था।

वेस्टइंडीज के लिए सबसे तेज शतक

वेस्टइंडीज के लिए वनडे में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड ब्रायन लारा के नाम है। उन्होंने 1999 में ढाका में बांग्लादेश के खिलाफ 45 गेंदों में शतक बनाया था। दूसरे नंबर पर इस लिस्ट में धाकड़ बल्लेबाज क्रिस गेल हैं, उन्होंने 55 गेंदों में ये कारनामा किया था। एविन लुईस ने श्रीलंका के खिलाफ 2024 में 61 गेंदों में, जबकि निकोलस पूरन ने हरारे में 2023 में 63 गेंदों में 100 रन पूरे किए थे। जॉन कैम्पबैल ने भारत के खिलाफ गुवाहाटी 2026 में 65 गेंदों में अपना शतक पूरा किया।

जॉन कैम्पबैल ने भारत के खिलाफ दूसरे वनडे में 68 गेंद में 101 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 9 चौके और पांच छक्के लगाए। गूरनूर बरार ने 19वें ओवर में उन्हें अपना शिकार बनाया। जॉन ने होप के साथ दूसरे विकेट के लिए 79 गेंद में 110 रन जोड़े। इससे पहले भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारत ने एक बदलाव करते हुए नीतीश कुमार रेड्डी की जगह आकिब नबी को मौका दिया। वेस्टइंडीज ने इस मुकाबले के लिए चार बदलाव किए।

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें
Cricket News , Cricket Schedule , Live Cricket Score से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। क्रिकेट की सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़जॉन कैम्पबैल ने भारत के खिलाफ ठोका सबसे तेज शतक, 27 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा