WTC साइकल में नहीं है न्यू चंडीगढ़ टेस्ट लेकिन भविष्य की टीम इंडिया को गढ़ेगा; सबा करीम ने बताई अहमियत

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

अफगानिस्तान के खिलाफ 6 मई से न्यू चंडीगढ़ में होने जा रहा इकलौता टेस्ट वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के साइकल में नहीं है। इसके बाद भी टीम इंडिया के लिए ये मैच काफी महत्वपूर्ण है। भारत के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज सबा करीम ने जिओस्टार पर कहा कि इंडिया के लिए ये भविष्य की टीम गढ़ने का मौका है।

WTC साइकल में नहीं है न्यू चंडीगढ़ टेस्ट लेकिन भविष्य की टीम इंडिया को गढ़ेगा; सबा करीम ने बताई अहमियत

भारत और अफगानिस्तान के बीच 6 जून से न्यू चंडीगढ़ में शुरू होने जा रहा इकलौता टेस्ट WTC (वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप) साइकल का हिस्सा नहीं है। इसे हारने या जीतने या ड्रॉ होने से WTC पॉइंट्स टेबल पर कोई भी असर नहीं पड़ने वाला। इसके बाद भी भारत के लिए इसकी काफी अहमियत है। कभी टेस्ट में घर में अजेय रहने वाली टीम इंडिया अब लगातार घर में ही पिट रही है। टेस्ट क्रिकेट में टीम का दबदबा खत्म सा होता दिख रहा है। आखिर अफगानिस्तान जैसे नए-नवेले टेस्ट प्लेइंग नेशन के साथ होने जा रहा ये इकलौता टेस्ट मैच टीम इंडिया के लिहाज से क्यों अहम है? भारत के पूर्व विकेट कीपर बल्लेबाज सबा करीम ने जिओस्टार पर इसे समझाया है। उन्होंने साथ में ये भी बताया कि ये टेस्ट भारत की भविष्य की टेस्ट टीम को गढ़ने में मदद करेगी।

'जिओस्टार' पर जिओस्टार एक्सपर्ट सबा करीम ने न्यू चंडीगढ़ टेस्ट की अहमियत के बारे में कहा, ‘हां, अफगानिस्तान के खिलाफ यह टेस्ट WTC साइकल का हिस्सा नहीं है, लेकिन भारत इसे एक महत्वपूर्ण मैच के रूप में लेगा। ये उन्हें बैटिंग और बोलिंग दोनों में आई समस्याओं को दूर करने का मौका देता है। भारत उस स्टेज पर पहुंच गया है जहां वह अब पहले जैसा दबदबा नहीं रखता। मुझे लगता है कि यह टेस्ट सिलेक्टर्स और टीम मैनेजमेंट को नए कॉम्बिनेशन को ट्राई करने और युवा खिलाड़ियों को परखने का एक आदर्श प्लेटफॉर्म है।’

सबा करीम ने आगे कहा, ‘स्क्वाड में युवा प्रतिभाओं को चुना गया है। यहां अच्छे प्रदर्शन से उन्हें भविष्य की सीरीज में चुने जाने के लिए कॉन्फिडेंस मिलेगा, जिनमें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बड़ी होम सीरीज भी शामिल है। अगर आप ये देखें कि भारतीय टेस्ट टीम आज कहां खड़ी है, ये मैच एक बड़ा मौका है। यह सिर्फ जीतने की बात नहीं है, ये भविष्य के लिए टीम बनाने को लेकर है।’

सबा करीम ने कहा कि जसप्रीत बुमराह की गैरमौजूदगी में मोहम्मद सिराज की भूमिका अहम रहेगी। उन्होंने कहा, 'यह मोहम्मद सिराज के आगे आने का समय है। जसप्रीत बुमराह की गैरमौजूदगी में तेज गेंदबाजी आक्रमण की अगुआई करने की जिम्मेदारी उनके ऊपर है। सिराज ने इंग्लैंड दौरे पर जिन कुछ मैचों में बुमराह नहीं खेले थे, उनमें दिखाया कि उनके पास इस भूमिका को निभाने की क्वालिटी है। उनके पास गति है, आक्रामकता है और गेंद को दोनों तरफ स्विंग कराने की क्षमता है।'

जिओस्टार एक्सपर्ट ने आगे कहा, ‘लेकिन उन्हें (सिराज को) दूसरे छोर से भी सपोर्ट की दरकार होगी। अच्छी बात ये है कि उनके पास गुरनूर बरार हैं। एक युवा, लंबा, दाहिने हाथ का 6 फीट 4 इंच का तेज गेंदबाज। उनकी हाईट की वजह से उन्हें बाउंस मिलेगा जो भारतीय पिचों पर बहुत उपयोगी हो सकता है। सिराज के लिए न सिर्फ युवा तेज गेंदबाजों को गाइड करने बल्कि उन्हें प्रेरित करने का ये सही समय है।’

भारत और अफगानिस्तान के बीच शनिवार से न्यू चंडीगढ़ में टेस्ट मैच खेला जाएगा। शुभमन गिल कप्तानी करेंगे और उपकप्तानी केएल राहुल को सौंपी गई है।

अफगानिस्तान के लिए भारत का टेस्ट स्क्वाड

शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान और विकेटकीपर), हर्ष दुबे, गुरनूर बरार, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, नीतीश कुमार रेड्डी, देवदत्त पड्डीकल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), प्रसिद्ध कृष्ण, साई सुदर्शन, मानव सुथार और वॉशिंगटन सुंदर।

Chandra Prakash Pandey

लेखक के बारे में

Chandra Prakash Pandey

चन्द्र प्रकाश पाण्डेय वर्तमान में लाइव हिंदुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में करीब दो दशक का अनुभव रखने वाले चन्द्र प्रकाश को जटिल विषयों का सरल विश्लेषण करने में महारत हासिल है। बचपन में न्यूज के प्रति ऐसा प्रेम हुआ कि रात में रेडियो पर न्यूज बुलेटिन के दौरान पढ़ाई-लिखाई का अभिनय करते लेकिन कान और दिल-दिमाग ध्वनि तरंगों पर अटका रहता। तब क्या पता था कि आगे चलकर न्यूज की दुनिया में ही रचना-बसना है। रेडियो में कभी काम तो नहीं किया लेकिन उस विधा के कुछ दिग्गज प्रसारकों संग टीवी न्यूज की दुनिया में कदमताल जरूर किया। चन्द्र प्रकाश पाण्डेय ने टीवी पत्रकारिता से शुरुआत की। पेशे में पहला दशक टीवी न्यूज के ही नाम रहा जहां उन्होंने 'न्यूज24', 'श्री न्यूज', 'फोकस न्यूज', 'न्यूज वर्ल्ड इंडिया' और भोजपुरी न्यूज चैनल 'हमार टीवी' में अलग-अलग समय पर अलग-अलग भूमिकाएं निभाई। इस दौरान डेली न्यूज शो के साथ-साथ 'विनोद दुआ लाइव: आजाद आवाज' जैसे कुछ स्पेशल शो के लिए भी लेखन किया। अगस्त 2016 में उन्होंने 'नवभारत टाइम्स' के साथ डिजिटल जर्नलिज्म की दुनिया में कदम रखा। NBT में उन्होंने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिक्स, जियोपॉलिटिक्स, क्राइम, स्पोर्ट्स, कोर्ट से जुड़ी खबरों का लेखन-संपादन किया। इस दौरान उन्होंने लोकसभा और विधानसभा चुनावों समेत महत्वपूर्ण विषयों पर कई स्पेशल सीरीज भी लिखी जिनमें लीगल न्यूज एक्सप्लेनर्स 'हक की बात' की एक लंबी श्रृंखला भी शामिल है। मार्च 2025 से वह लाइव हिंदुस्तान में शब्दाक्षरों के चौके-छक्के जड़ रहे हैं।

चन्द्र प्रकाश पाण्डेय मूल रूप से यूपी के देवरिया के रहने वाले हैं। गांव की मिट्टी में पलते-बढ़ते, खेत-खलिहान में खेलते-कूदते इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई की। उसके बाद मैथमेटिक्स का छात्र 'राजनीति कला है या विज्ञान?' में उलझ गया। बी.ए. और बी. एड. की पढ़ाई के बाद पत्रकारिता की ओर रुझान बढ़ा और मॉस कम्यूनिकेशंस में मास्टर्स किया। अभी भी सीखने-समझने का सतत क्रम जारी है।

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।