‘मैं 13 छक्के मारूंगा’, 14 साल के वैभव सूर्यवंशी का बेखौफ दावा सुन हैरान रह गए थे कुमार संगकारा
कुमार संगकारा ने वैभव सूर्यवंशी से जुड़ा एक किस्सा शेयर किया है, जहां पर वैभव ने राजस्थान के कोच कुमार संगकारा से दावा किया था कि वह मैच में 13 छक्के मारेंगे और उन्होंने 10 छक्के मार दिए थे।

भारत और आयरलैंड के बीच खेले गए पहले टी20 मैच में युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को खेलने का मौका नहीं मिला। कप्तान श्रेयस अय्यर और बैटिंग कोच के बयानों से भी ऐसा लग रहा है कि वैभव को शायद ही आगे के मैचों में शामिल किया जाएगा। उन्होंने आईपीएल 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन किया था और 776 रन बनाकर ऑरेन्ज कैप अपने नाम की थी। वह सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी रहे। अंडर-19 और फिर आईपीएल में दमदार प्रदर्शन के आधार पर वैभव को भारतीय टी20 टीम में एंट्री मिली और तीन सीरीज में उन्हें शामिल किया गया। आयरलैंड के खिलाफ पहले मुकाबले के दौरान राजस्थान रॉयल्स के हेड कोच कुमार संगकारा ने वैभव सूर्यवंशी को लेकर अपना एक यादगार किस्सा शेयर किया है। उन्होंने बताया कि वह 14 वर्षीय बल्लेबाज द्वारा संदीप शर्मा और जोफ्रा आर्चर के खिलाफ दनादन शॉट लगते देख दंग रह गए थे।
आर्चर-संदीप के खिलाफ खेले ताबड़तोड़ शॉट
संगकारा ने स्काई स्पोर्ट्स से कहा, ''मैंने वैभव को सबसे पहले तब देखा, जब मैं दो सप्ताह के कैंप के लिए गुवाहाटी गया था। वहां पर एक छोटा नेट था, जहां पर जोफ्रा आर्चर और संदीप शर्मा नई गेंद से गेंदबाजी कर रहे थे और कोई भी वहां बैटिंग नहीं करना चाहता था। फिर वैभव आया और कहा, 'मैं बैटिंग करूंगा।' हर बार जब गेंद उसके बल्ले से लगती, तो आवाज बिल्कुल गोली चलने जैसी होती। उसने आर्चर और संदीप शर्मा के खिलाफ खूब शॉट लगाए। एक समय तो आर्चर रुक गया और हंसने लगा क्योंकि वह तेज गेंदबाजी कर रहा था और यह 14 साल का बच्चा उसे बिल्कुल मामूली समझ कर खेल रहा था।''
13 छक्के मारूंगा
संगकारा ने आईपीएल 2026 में एक मैच के दौरान वैभव सूर्यवंशी की भविष्यवाणी का किस्सा भी शेयर किया है। उन्होंने कहा, ''इस साल, हम लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेल रहे थे। हमें टूर्नामेंट में बने रहने के लिए 220 रनों का पीछा करना था । हमने पहले फील्डिंग की। वैभव मेरे पास आया और मुझे आंख मारते हुए बोला, 'कोच, टेंशन मत लो। सब हो जाएगा। वह उसके बाद ड्रेसिंग रूम में गया और डोनोवन फरेरा और ल्हुआन-द्रे प्रिटोरियस से बोला, ‘आप दोनों सुनो , मैं 13 छक्के मारने वाला हूं। एक बार मैंने वो 13 छक्के मार दिए, फिर तुम लोग बाकी का काम संभाल लेना।’ उसने 10 छक्के लगाए। जब उसने पांच या छह छक्के जड़ दिए थे, तब डोनोवन और प्रिटोरियस ने एक-दूसरे की तरफ देखा और सोचा, 'यह क्या बात कर रहा है?' फिर उन्होंने गिनती शुरू कर दी क्योंकि उन्हें एहसास हो गया था कि यह लड़का सच में ऐसा कर सकता है।"
लेखक के बारे में
Himanshu Singhहिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)
हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।
परिचय और अनुभव
हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।
खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी



