Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़on what basis Shubman Gill appointed vice captain EX India Captain Krishnamachari Srikkanth Lash out At team management
शुभमन गिल को किस आधार पर बनाया उपकप्तान? पूर्व भारतीय कप्तान ने टीम मैनेजमेंट को लिया आड़े हाथ

शुभमन गिल को किस आधार पर बनाया उपकप्तान? पूर्व भारतीय कप्तान ने टीम मैनेजमेंट को लिया आड़े हाथ

संक्षेप:

पूर्व कप्तान कृष्णमाचारी श्रीकांत ने शुभमन गिल को भारतीय टी20 टीम का उपकप्तान नियुक्त किए जाने के फैसले की आलोचना की है। उन्होंने दावा किया कि इससे टीम का पूरा संतुलन बिगड़ गया है।

Sat, 1 Nov 2025 05:26 PMMd.Akram लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

शुभमन गिल को एशिया कप 2025 से पहले भारतीय टी20 टीम का उपकप्तान नियुक्त किया गया था। वह टेस्ट और वनडे टीम के कप्तान हैं। हालांकि, 26 वर्षीय गिल को उपकप्तानी सौंपने जाने के फैसले से पूर्व भारतीय कप्तान और पूर्व चीफ सिलेक्टर कृष्णमाचारी श्रीकांत खुश नहीं हैं। उन्होंने टीम मैनेजमेंट को आड़े हाथ लिया है। श्रीकांत ने फैसले की आलोचना करते हुए दावा किया कि इससे टीम का पूरा संतुलन बिगड़ गया है। बता दें कि गिल ने एक साल के अंतराल के बाद एशिया कप में उपकप्तान के रूप में टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी की थी। उन्होंने वापसी के बाद से 9 पारियों में महज 169 रन बनाए हैं, जिसमें 24.14 का औसत है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच फिलहाल पांच टी20 मैचों की सीरीज खेली जा रही है। भारत सीरीज में 1-0 से पीछे है। श्रीकांत ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, "वे गिल को अगले तीन मैचों के लिए टीम से बाहर नहीं करेंगे। उन्हें किसी और चीज की चिंता नहीं है। वह टी20 वर्ल्ड कप के लिए उपकप्तान हैं, यह अब तय हो गया है। यह भी तय है कि वह भविष्य के टी20 कप्तान होंगे। इसलिए उन्हें उनके साथ खेलना होगा और बाकी टीम के लिए संतुलन बनाना होगा। उनका खेलना तय है, वरना उन्हें उपकप्तान किस आधार पर बनाया गया है?" पूर्व भारतीय कप्तान ने यह भी कहा कि गिल की जगह पक्की होने का मतलब है कि यशस्वी जायसवाल जैसे खिलाड़ियों को टी20 इंटरनेशनल टीम में जगह नहीं मिलेगी।

ये भी पढ़ें:रोहित शर्मा ने ICC रैंकिंग में शुभमन गिल से छीनी बादशाहत, पहली बार बने नंबर-1

उन्होंने यह भी कहा कि संजू सैमसन और तिलक वर्मा जैसे बल्लेबाज टी20 टीम में अपनी जगह के मामले में अस्थिर हैं। पूर्व चीफ सिलेक्टर ने कहा, ''यशस्वी जायसवाल इंतजार में हैं। वह टीम में नहीं हैं। गिल के शामिल होने से पूरा संतुलन बिगड़ गया है, इसलिए वे समझ नहीं पा रहे कि क्या करें। संजू सैमसन और तिलक वर्मा की कोई निश्चित जगह नहीं है और अर्शदीप सिंह भी प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं बना पा रहे हैं। अच्छी बात बस यही है कि टी20 वर्ल्ड कप भारत में है, इसलिए वे बच जाएंगे।''

ये भी पढ़ें:गिल की जगह को है खतरा, कौन खिलाड़ी है सबसे आगे; इरफान पठान ने दिया हिंट

श्रीकांत ने आगे कहा, "भारत में अभिषेक शर्मा जैसे कई खिलाड़ी हैं। अगर जायसवाल जैसे खिलाड़ियों को मौका दिया जाए तो वे इसका पूरा फायदा उठाएंगे। लेकिन अब उनके पास टीम में जगह बनाने का कोई रास्ता नहीं है। केवल हार्दिक पांड्या ही प्लेइंग इलेवन में जगह बना सकते हैं, कोई और नहीं। जायसवाल भी आईपीएल से आए हैं और उनका सभी प्रारूपों और आईपीएल में शानदार रिकॉर्ड है। मुझे समझ नहीं आ रहा कि वह आईपीएल और T20I के शानदार रिकॉर्ड के बावजूद क्यों नहीं खेल रहे। उन्हें भी ऐसे ही मौके मिलेंगे तो वह शीर्ष क्रम में गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा देंगे।"

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram
मोहम्मद अकरम, लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। अकरम को पत्रकारिता में 8 साल से ज्यादा का अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं। अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |