आज ही के दिन इंग्लैंड में सूर्यकुमार यादव ने मचाया था तूफान, किंग कोहली की आंखों के सामने जड़ा था शतक
10 जुलाई 2022 को सूर्यकुमार यादव ने विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे दिग्गजों के सामने जब टीम का कोई भी बल्लेबाज नहीं टिक रहा था, अकेले अंग्रेजी गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दी थीं। मुंबई इंडियंस ने उनकी पारी को याद किया है।

10 जुलाई 2022 के दिन भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव ने तूफानी पारी खेली थी। उन्होंने 200 से अधिक की स्ट्राइक रेट से तब बल्लेबाजी की थी, जब पूरी टीम संघर्ष करती नजर आई थी। नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज में खेले गए इस मुकाबले में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 215 रन बनाए थे और भारत को 216 रनों का लक्ष्य दिया था। इस लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया के टॉप-3 बल्लेबाज रोहित शर्मा, विराट कोहली और ऋषभ पंत 31 के स्कोर पर धराशाई हो गए थे, लेकिन उसके बाद सूर्यकुमार यादव ने तबाही मचा दी थी। उन्होंने ना सिर्फ शतक जड़ा था बल्कि श्रेयस अय्यर के साथ मिलकर 119 रनों की साझेदारी की थी और भारत को जीत की उम्मीद दिलाई थी। अय्यर ने इस मैच में 28 रनों की पारी खेली थी, जबकि सूर्यकुमार यादव ने 55 गेंदों में 117 रन चौदह चौकों और 6 छक्कों की मदद से 212.73 की स्ट्राइक रेट से बनाए थे। सूर्या ने इस मुकाबले में विकेट के चारों ओर शॉट लगाए थे। उन्होंने भारत को मुकाबला जिताने की पूरी कोशिश की थी, लेकिन दूसरी तरफ से उन्हें कोई साथ नहीं मिला था।
सिर्फ अकेले सूर्या ने दिखाया था दम
एक तरफ सूर्यकुमार यादव ने 55 गेंदों में 117 रनों की पारी खेली थी, वहीं, रोहित शर्मा 12 गेंदों में 11, ऋषभ पंत 5 गेंदों में 1 रन, विराट कोहली 6 गेंदों में 11, श्रेयस अय्यर ने 23 गेंदों में 28, दिनेश कार्तिक 7 गेंदों में 6, रवींद्र जडेजा चार गेंदो में 7, हर्षल पटेल 6 गेंदों में 5, आवेश खान ने 1 और रवि बिश्नोई ने दो रन बनाए थे। लिहाजा 216 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 198 रन बना सकी थी और सूर्यकुमार यादव की एकतरफा कोशिश के बाद भी टीम इंडिया17 रनों से मुकाबला हार गई थी। इस मैच में सूर्या को मोइन अली ने आउट किया था। इस पारी में सूर्यकुमार यादव की क्लास देखने को मिली थी। उन्होंने 19 सिंगल, 3 डबल, 14 चौके और 6 छक्के लगाए थे। उनकी इस पारी को मुंबई इंडियंस ने भी याद किया है और अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर लिखा है- "हर एंगल से एकदम कड़क। आज ही के दिन साल 2022 में सूर्या दादा ने ट्रेंट ब्रिज में तूफानी पारी खेली थी।" सूर्यकुमार यादव ने अपना यह शतक विराट कोहली, रोहित शर्मा और दिनेश कार्तिक जैसे बड़े खिलाड़ियों के सामने जड़ा था।
लेखक के बारे में
Vimlesh Kumar Bhurtiyaविमलेश कुमार भुर्तिया (Vimlesh Kumar Bhurtiya): खेल पत्रकार
संक्षिप्त विवरण
विमलेश कुमार भुर्तिया पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: विमलेश कुमार भुर्तिया भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक उभरता हुआ नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पिछले चार वर्षों से वह इसी संस्थान से जुड़े हुए हैं और डिजिटल मीडिया की गतिशीलता, कार्यशैली और प्रकृति को समझने का प्रयास किया है। उनका मानना है कि पाठक किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म की रीढ़ होता है ऐसे में उनके हितों को ध्यान में रखते हुए खबरों का प्रकाशन होना चाहिए। यह पत्रकारिता को जीवंत रखता है और जर्नलिज्म का मूल गुण भी यही है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
विमलेश ने भारत के सबसे प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थान से अपनी शिक्षा ग्रहण की है। वे 2021-22 बैच के भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली के छात्र रहे हैं। उन्होंने इस नामी संस्थान से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया है। इसके बाद उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ही मास्टर्स यानी (M.A) की डिग्री भी हासिल की है। इन्होंने अपना ग्रेजुएशन मध्य प्रदेश के नामचीन साइंस कॉलेजों में से एक होलकर साइंस कॉलेज से किया है। ग्रेजुएशन के दूसरे साल से ही विमलेश की दिलचस्पी साहित्य और पत्रकारिता की ओर जागृत होने लगी थी। यही कारण था कि ग्रेजुएशन के दिनों में ही उन्होंने दैनिक चैतन्यलोक नामक इंदौर की क्षेत्रीय पत्रिका में काम करना शुरू कर दिया। कुछ महीनों बाद उन्होंने दैनिक भास्कर में बतौर कॉपी एडिटर ट्रेनिंग ली। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग से मास मीडिया में इंटर्नशिप की। विमलेश कुमार भुर्तिया को कंप्यूटर का भी अच्छा ज्ञान है। उन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय से कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा किया है।
खेल पत्रकारिता और पत्रकारिता का उद्देश्य
विमलेश खेल से जुड़ी तमाम तरह की स्टोरीज पाठकों तक पहुंचाते हैं, जिनमें तथ्यों की स्पष्टता होती है और सकारात्मक विश्लेषण भी शामिल होता है। ये क्रिकेट की दुनिया का अच्छा ज्ञान रखते हैं और राजनीति में गहरी दिलचस्पी है। राजनीति और क्रिकेट में घट रही घटनाओं का विश्लेषण करना उनकी तह तक जाना विमलेश को पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी तथ्यपरकता (Fact-checking) है। चाहे वह चकाचौंध से भरा क्रिकेट जगत हो या अन्य खेल और खिलाड़ियों का जीवन। बतौर खेल पत्रकार यह कसौटी हर वक्त बनी रहनी चाहिए कि लेखन हमेशा प्रमाणिक हो। उनकी रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचित करना है, बल्कि उन्हें सही और सुरक्षित जानकारी के माध्यम से सशक्त बनाना भी है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सूचना, शिक्षा और मनोरंजन होता है और इन्हीं उद्देश्यों को पूरा करना एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए।



