स्वतंत्रता दिवस के दिन भारतीय क्रिकेट टीम ने रचा इतिहास, इंग्लैंड ऑस्ट्रेलिया के बाद हासिल किया ये खास मुकाम

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

भारत बनाम श्रीलंका दो मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज आज हो गया है। पहला टेस्ट मैच गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। स्वतंत्रता दिवस के दिन शुरू हुए इस मुकाबले में टीम इंडिया ने इतिहास रच दिया है। वह इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बाद खास मुकाम हासिल करने वाली तीसरी टीम बन गई है।

india vs sri lanka
भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट मैच, टीम इंडिया ने रचा इतिहास

भारत बनाम श्रीलंका दो मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज आज हो गया है। पहला टेस्ट मैच गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में टीम इंडिया ने मैदान पर उतरते ही इतिहास रच दिया है। भारतीय टीम ने स्वाधीनता दिवस के दिन देशवासियों को एक खास तोहफा दिया है। सभी को गर्व से ओतप्रोत कर दिया है। भारतीय टीम ने आज के दिन 600 टेस्ट मैच खेलने का आंकड़ा छू लिया है जो ऐतिहासिक है। भारत के अलावा सिर्फ दो ही टीमों ने इस मुकाम को हासिल किया है। ये टीमें ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड हैं। भारत ने 600 टेस्ट मैचों की इस उपलब्धि के साथ विश्व क्रिकेट में अपने आप को एक कदम और आगे बढ़ाया है।

600 टेस्ट खेलने वाली तीसरी टीम बना भारत

पुरुष टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा टेस्ट मैच खेलने का रिकॉर्ड इंग्लैंड के नाम है। इंग्लैंड को क्रिकेट का जन्मदाता भी कहा जाता है। इस टीम ने 1000 से अधिक टेस्ट मैच खेल लिए हैं। इंग्लैंड की टीम ने क्रिकेट के 150 से अधिक वर्षों के इतिहास में अब तक कुल 1097 टेस्ट मैच खेले हैं। यह दुनिया की किसी भी टीम द्वारा खेले गए सर्वाधिक टेस्ट मैच हैं। ऑस्ट्रेलिया की टीम इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं। कंगारुओं ने अब तक 883 टेस्ट मैच खेले हैं। इस लिस्ट में भारतीय टीम तीसरे स्थान पर है। टीम इंडिया ने 1932 में लॉर्ड्स के मैदान में अपना पहला टेस्ट मैच खेला था उसके बाद से अब तक इसने 599 टेस्ट मुकाबले खेल लिए हैं और 600वां खेल रहे हैं। टेस्ट क्रिकेट में मौजूदा दशक में भले ही वेस्टइंडीज की रैंकिंग नीचे रही हो और उसे दुनिया की टॉप-4 टीमों में ना गिना जा रहा हो, लेकिन टेस्ट क्रिकेट में इस टीम का इतिहास काफी समृद्ध रहा है। वेस्टइंडीज भारत से केवल 4 टेस्ट मैच पीछे है। उसने इतिहास में अब तक कुल 596 टेस्ट मैच खेले हैं। वह चौथे स्थान पर है। न्यूजीलैंड इस लिस्ट में पांचवें स्थान पर है। इस टीम ने अब तक कुल 487 टेस्ट मैच खेले हैं।

सबसे ज्यादा पुरुषों के टेस्ट मैच खेलने वाली टीमें

1097 - इंग्लैंड

883 - ऑस्ट्रेलिया

600* - भारत

596 - वेस्ट इंडीज़

487 - न्यूजीलैंड

गॉल में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। भारत की प्लेइंग XI में किसी भी डेब्यूटांट को शामिल नहीं किया गया है।

Vimlesh Kumar Bhurtiya

लेखक के बारे में

Vimlesh Kumar Bhurtiya

विमलेश कुमार भुर्तिया (Vimlesh Kumar Bhurtiya): खेल पत्रकार

संक्षिप्त विवरण
विमलेश कुमार भुर्तिया पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।

विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: विमलेश कुमार भुर्तिया भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक उभरता हुआ नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पिछले चार वर्षों से वह इसी संस्थान से जुड़े हुए हैं और डिजिटल मीडिया की गतिशीलता, कार्यशैली और प्रकृति को समझने का प्रयास किया है। उनका मानना है कि पाठक किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म की रीढ़ होता है ऐसे में उनके हितों को ध्यान में रखते हुए खबरों का प्रकाशन होना चाहिए। यह पत्रकारिता को जीवंत रखता है और जर्नलिज्म का मूल गुण भी यही है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
विमलेश ने भारत के सबसे प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थान से अपनी शिक्षा ग्रहण की है। वे 2021-22 बैच के भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली के छात्र रहे हैं। उन्होंने इस नामी संस्थान से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया है। इसके बाद उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ही मास्टर्स यानी (M.A) की डिग्री भी हासिल की है। इन्होंने अपना ग्रेजुएशन मध्य प्रदेश के नामचीन साइंस कॉलेजों में से एक होलकर साइंस कॉलेज से किया है। ग्रेजुएशन के दूसरे साल से ही विमलेश की दिलचस्पी साहित्य और पत्रकारिता की ओर जागृत होने लगी थी। यही कारण था कि ग्रेजुएशन के दिनों में ही उन्होंने दैनिक चैतन्यलोक नामक इंदौर की क्षेत्रीय पत्रिका में काम करना शुरू कर दिया। कुछ महीनों बाद उन्होंने दैनिक भास्कर में बतौर कॉपी एडिटर ट्रेनिंग ली। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग से मास मीडिया में इंटर्नशिप की। विमलेश कुमार भुर्तिया को कंप्यूटर का भी अच्छा ज्ञान है। उन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय से कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा किया है।

खेल पत्रकारिता और पत्रकारिता का उद्देश्य
विमलेश खेल से जुड़ी तमाम तरह की स्टोरीज पाठकों तक पहुंचाते हैं, जिनमें तथ्यों की स्पष्टता होती है और सकारात्मक विश्लेषण भी शामिल होता है। ये क्रिकेट की दुनिया का अच्छा ज्ञान रखते हैं और राजनीति में गहरी दिलचस्पी है। राजनीति और क्रिकेट में घट रही घटनाओं का विश्लेषण करना उनकी तह तक जाना विमलेश को पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी तथ्यपरकता (Fact-checking) है। चाहे वह चकाचौंध से भरा क्रिकेट जगत हो या अन्य खेल और खिलाड़ियों का जीवन। बतौर खेल पत्रकार यह कसौटी हर वक्त बनी रहनी चाहिए कि लेखन हमेशा प्रमाणिक हो। उनकी रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचित करना है, बल्कि उन्हें सही और सुरक्षित जानकारी के माध्यम से सशक्त बनाना भी है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सूचना, शिक्षा और मनोरंजन होता है और इन्हीं उद्देश्यों को पूरा करना एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए।

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़स्वतंत्रता दिवस के दिन भारतीय क्रिकेट टीम ने रचा इतिहास, हासिल किया ये मुकाम