92/7 था टीम का स्कोर...9वें और 10वें नंबर के बल्लेबाज ने शतक जड़ कर दिया ये कमाल

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

यह मैच इंग्लैंड के काउंटी क्रिकेट का है जहां एक टीम अपने 7 बल्लेबाज मात्र 92 के स्कोर पर खो देती है, तब उनके नंबर-9 और 10 के बल्लेबाज शतक जड़ टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाते हैं। आपने भी पहले ऐसा स्कोरकार्ड नहीं देखा होगा। यह काउंटी क्रिकेट में ससेक्स और सरे के बीच खेला जा रहा है।

92/7 था टीम का स्कोर...9वें और 10वें नंबर के बल्लेबाज ने शतक जड़ कर दिया ये कमाल

क्रिकेट के मैदान पर आपने पुछल्ले बल्लेबाजों को बड़ी-बड़ी पारियां जरूर खेलते देखा होगा। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज जेसन गिलेस्पी का वो दोहरा शतक तो हर किसी को याद होगा, मगर आज हम आपको एक ऐसा स्कोरकार्ड दिखाने जा रहे हैं जिसके देखकर आप भी हिल जाएंगे। यह मैच इंग्लैंड के काउंटी क्रिकेट का है जहां एक टीम अपने 7 बल्लेबाज मात्र 92 के स्कोर पर खो देती है, तब उनके नंबर-9 और 10 के बल्लेबाज शतक जड़ टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाते हैं। आपने भी पहले ऐसा स्कोरकार्ड नहीं देखा होगा। यह काउंटी क्रिकेट में ससेक्स और सरे के बीच खेला जा रहा है।

इंग्लैंड के बॉलर और ससेक्स के कैप्टन ओली रॉबिन्सन और ऑफ स्पिनर जैक कार्सन ने ओवल में एक जबरदस्त परफॉर्मेंस दी, जिसने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

सरे ने टॉस जीतकर सुपर ग्रीन डेक पर बॉलिंग करने का फैसला किया, जिसके बाद फास्ट बॉलर जॉर्डन क्लार्क ने ससेक्स बैटिंग लाइन-अप को तहस-नहस कर दिया। हालांकि, यह कोई सीधा-सादा काम नहीं था। टॉम हेन्स ऑस्ट्रेलियाई शॉन एबॉट की गेंद पर बिना खाता खोले आउट होने के बाद, डेनियल ह्यूजेस और टॉम क्लार्क ने दूसरे विकेट के लिए 63 रन जोड़े। और फिर जॉर्डन ने कहर बरपा दिया। पलक झपकते ही, उन्होंने अपने पांच विकेट पूरे कर लिए, ससेक्स 92/7 पर लड़खड़ा रहा था।

फिर कार्सन, फिन हडसन-प्रेंटिस के साथ जुड़े, और दोनों ने आठवें विकेट के लिए 75 रन जोड़े, जिसके बाद हडसन-प्रेंटिस 58 गेंदों में 53 रन बनाकर आउट हो गए। उस समय, रॉबिन्सन, कार्सन के साथ आए, और दोनों ने कुछ ऐसा किया जिसके बारे में सोचा भी नहीं जा सकता था।

उन्होंने 9वीं साझेदारी के लिए 173 रन जोड़े। कार्सन 105 रन बनाने के बाद मैथ्यू फिशर का शिकार हुए। हेनरी क्रोकोम्बे क्रीज पर रॉबिन्सन के साथ आए, और थोड़ी देर बाद, रॉबिन्सन ने डीप मिडविकेट पर छक्का मारकर कार्सन के साथ सेंचुरी बनाई।

इसके बाद रॉबिन्सन ने 358/9 पर पारी घोषित कर दी, और जवाब में सरे का खेल खत्म होने तक स्कोर 19/0 था।

ऐसा नहीं है कि दोनों खिलाड़ियों ने सरे को कोई मौका नहीं दिया। 13 के निजी स्कोर पर कार्सन का तो 21 के स्कोर पर रॉबिन्सन का कैच छूटा था। हालांकि दोनों खिलाड़ी शतक जड़ कमाल करने में कामयाब रहे।

रॉबिन्सन 152 गेंदों पर 12 चौकों और 1 गगनचुंबी छक्के के साथ 100 रन बनाकर अंत तक नाबाद रहे। वहीं कार्सन ने 14 चौकों की मदद से 105 रनों की पारी खेली।

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़92/7 था टीम का स्कोर...9वें और 10वें नंबर के बल्लेबाज ने शतक जड़ कर दिया ये कमाल