IPL 2026 के उम्रदराज खिलाड़ी, एमएस धोनी नंबर-1; टॉप-10 में रोहित शर्मा के साथ विराट कोहली भी

Mar 16, 2026 08:31 am ISTLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

आईपीएल 2026 का आगाज होने में कुछ ही दिनों का समय रह गया है। ऐसे में हम आपके लिए इस सीजन के सबसे उम्रदराज खिलाड़ियों की लिस्ट लेकर आए हैं। सीएसके के एमएस धोनी 44 साल की उम्र के साथ टॉप पर हैं।

IPL 2026 के उम्रदराज खिलाड़ी, एमएस धोनी नंबर-1; टॉप-10 में रोहित शर्मा के साथ विराट कोहली भी

IPL 2026 का आगाज होने में कुछ दिनों का ही समय रह गया है। 28 मार्च को आरसीबी वर्सेस एसआरएच मुकाबले से टूर्नामेंट का आगाज होने वाला है। इस रंगारंग लीग के शुरू होने से पहले हम आपके लिए इस सीजन के सबसे उम्रदराज खिलाड़ियों की लिस्ट लेकर आए हैं। आईपीएल 2026 के टॉप-10 उम्रदराज खिलाड़ियों की लिस्ट में पहले नंबर पर चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान एमएस धोनी है। माही 44 साल की उम्र में यह आईपीएल खेलेंगे, 7 जुलाई को वह 45 साल के पूरे हो जाएंगे। पिछले 4-5 सीजन की तरह इस बार भी कहा जा रहा है कि यह आईपीएल में उनका आखिरी सीजन होगा। आईपीएल 2026 के टॉप-10 उम्रदराज खिलाड़ियों की लिस्ट आगे थोड़ा हैरान कर देने वाली है।

कोहली-रोहित टॉप-10 में

आईपीएल 2026 के टॉप-10 उम्रदराज खिलाड़ियों की लिस्ट में टीम इंडिया को 2 और सुपरस्टार रोहित शर्मा और विराट कोहली भी मौजूद हैं। रोहित 38 तो कोहली 37 साल की उम्र में यह आईपीएल सीजन खेलने वाले हैं। हिटमैन दूसरे तो रन मशीन कोहली संयुक्त रूप से तीसरे पायदान पर हैं। कोहली के अलावा सुनील नरेन, अजिंक्य रहाणे और इशांत शर्मा 37-37 साल के हैं।

मिचेल स्टार्क, मोहम्मद शमी और भुवनेश्वर कुमार भी लिस्ट में

एमएस धोनी, रोहित शर्मा और विराट कोहली के बाद इस लिस्ट में रवींद्र जडेजा भी शामिल हैं। जड्डू 36 साल की उम्र में यह आईपीएल सीजन खेलने वाला है। वह इस बार पीली नहीं बल्कि गुलाबी जर्सी में आईपीएल खेलेंगे क्योंकि सीएसके ने संजू सैमसन के बदले उन्हें राजस्थान रॉयल्स के साथ ट्रेड किया है। वहीं स्टार्क, शमी और भुवनेश्वर जैसे खिलाड़ी 35-35 साल की उम्र के हैं।

आईपीएल 2026 के टॉप-10 उम्रदराज खिलाड़ियों की लिस्ट

प्लेयरटीमउम्र
एमएस धोनीचेन्नई सुपर किंग्स44
रोहित शर्मामुंबई इंडियंस38
विराट कोहलीरॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु37
इशांत शर्मागुजरात जाएंट्स 37
अजिंक्य रहाणेकोलकाता नाइट राइडर्स37
सुनील नरेनकोलकाता नाइट राइडर्स37
रवींद्र जडेजाराजस्थान रॉयल्स36
मिचेल स्टार्कदिल्ली कैपिटल्स35
मोहम्मद शमीलखनऊ सुपर जाएंट्स35
Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule और Live Cricket Score देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।