दूसरे टेस्ट से पहले इंग्लैंड के कप्तान और इस खिलाड़ी पर बैठी जांच, नाइटक्लब से जुड़ा है मामला
इंग्लैंड की टीम के कप्तान बेन स्टोक्स और गस एटकिंसन के खिलाफ नाइटक्लब मामले में जांच बैठ गई है। इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड दूसरे टेस्ट से पहले हुए इस मामले से खुश नहीं है।

इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है, लेकिन दूसरे टेस्ट मैच से पहले इंग्लैंड के खेमे में एक विवाद ने जन्म ले लिया है। इंग्लैंड की टीम के कप्तान बेन स्टोक्स और ऑलराउंडर गस एटकिंसन पर टीम के प्रोटोकॉल्स को तोड़ने का आरोप है, जिसके लिए जांच शुरू हो गई है। इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड यानी ईसीबी ने मंगलवार को इस बात की पुष्टि की है कि वह न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के बाद दो खिलाड़ियों से जुड़ी एक घटना की जांच कर रहा है। इंग्लैंड की टीम ने लंदन के लॉर्ड्स में खेला गया तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 115 रनों से जीता था।
इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड के एक आधिकारिक बयान के अनुसार, सोमवार की सुबह एक नाइटक्लब में हुई घटना के समय स्टोक्स और एटकिंसन वहां मौजूद थे। बोर्ड ने एक बयान में कहा, "ECB अभी न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के बाद टीम प्रोटोकॉल के उल्लंघन की जांच कर रहा है। सोमवार तड़के एक नाइटक्लब में हुई घटना के समय बेन स्टोक्स और गस एटकिंसन वहां पर मौजूद थे।"
ईसीबी ने कहा है कि आगे कोई भी कदम उठाने से पहले वे और जानकारी इकट्ठा कर रहे हैं। बोर्ड ने अपने बयान में कहा है, "हम अभी और जानकारी जुटा रहे हैं और दूसरे टेस्ट के लिए टीम की घोषणा सही समय पर की जाएगी।" इस घटनाक्रम से दूसरे टेस्ट में दोनों खिलाड़ियों की उपलब्धता पर सवाल उठने लगे हैं, क्योंकि इंग्लैंड ने अभी तक इस मैच के लिए अपनी टीम की घोषणा नहीं की है। इतना ही नहीं, ईसीबी ने इस मामले को क्रिकेट रेगुलेटर्स को भी रिपोर्ट किया है। ईसीबी ने कहा है, "क्रिकेट रेगुलेटर को सूचित कर दिया गया है और जब भी संभव होगा, हम आगे की जानकारी देंगे।"
यह घटना इंग्लैंड क्रिकेट टीम के लिए एक अनचाही रुकावट की तरह है, खासकर तब जब स्टोक्स टीम की कप्तानी कर रहे हैं और एटकिंसन पहले टेस्ट में अहम खिलाड़ियों में से एक बनकर उभरे हैं। इस तेज गेंदबाज ने मैच में सात विकेट अपने नाम किए थे और न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। फिलहाल, ECB ने घटना के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है और जांच पूरी होने के बाद और जानकारी मिलने की उम्मीद है। दूसरा टेस्ट दोनों टीमों के बीच 17 जून से लंदन के द ओवल में खेला जाना है।
लेखक के बारे में
Vikash Gaurविकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स
संक्षिप्त विवरण:
विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
विस्तृत बायो:
परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।
करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।
खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:
क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।
ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल
पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।
विशेषज्ञता:
क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



