
ODI रैंकिंग्स: टॉप-10 सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में 4 भारतीय, विराट रोहित के अलावा लिस्ट में ये 2 नाम
आईसीसी द्वारा जारी सर्वश्रेष्ठ वनडे बल्लेबाजों की सूची में टॉप-10 में चार भारतीय खिलाड़ी हैं। इनमें नंबर 1 की पोजीशन पर लंबे समय से रोहित शर्मा मौजूद हैं, वहीं नंबर 2 पर विराट कोहली हैं। विराट और रोहित के बीच नंबर 1 और नंबर 2 की पोजीशन के लिए एक हेल्दी प्रतियोगिता भी देखने को मिल रही है।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए पहले वनडे मैच में भारतीय टीम ने 4 विकेट से शानदार जीत दर्ज कर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। इस हाई स्कोरिंग मैच में भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 93 रन की पारी खेली वहीं लोकेश राहुल ने आखिर में बेहतरीन फिनिशिंग टच प्रदान किया, जिसकी वजह से टीम को जीत हासिल हुई। मौजूदा समय में भारतीय टीम वनडे क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन कर रही है। इस फॉर्मेट में वह दुनिया की नंबर वन टीम है। इसकी वजह यह है कि इसके खिलाड़ी शानदार फॉर्म में चल रहे हैं और आईसीसी रैंकिंग्स में बल्लेबाजों का दबदबा देखने को मिल रहा है।
आईसीसी द्वारा जारी सर्वश्रेष्ठ वनडे बल्लेबाजों की सूची में टॉप-10 में चार भारतीय खिलाड़ी हैं। इनमें नंबर 1 की पोजीशन पर लंबे समय से रोहित शर्मा मौजूद हैं, वहीं नंबर 2 पर विराट कोहली हैं। विराट और रोहित के बीच नंबर 1 और नंबर 2 की पोजीशन के लिए एक हेल्दी प्रतियोगिता भी देखने को मिल रही है। इसका जिक्र आरसीबी के पूर्व खिलाड़ी और विराट कोहली के दोस्त एबी डिविलियर्स ने भी अपने यूट्यूब चैंनल में किया था और कहा था अगर टीम के खिलाड़ियों में आपस में प्रदर्शन को लेकर प्रतियोगिता है तो यह टीम के लिए फायदेमंद है। आईसीसी द्वारा अगले अपडेट में रैंकिंग में भारी फेरबदल भी देखने को मिल सकता है। टॉप-10 की सूची में विराट कोहली और रोहित शर्मा के अलावा भारतीय कप्तान शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर भी मौजूद हैं। कप्तान गिल लिस्ट में पांचवें और श्रेयस अय्यर 10वें स्थान पर हैं। वहीं, लोकेश राहुल रैंकिंग्स में लगातार सुधार के साथ अब 12वें नंबर पर पहुंच गए हैं।
टॉप-10 में न्यूजीलैंड के डैरिल मिचेल तीसरे और अफगानिस्तान के इब्राहम जादरान चौथे स्थान पर हैं। गिल के पांचवें स्थान के बाद पाकिस्तान के बाबर आजम छठवें और आयरलैंड के हैरी टैक्टर सातवें स्थान पर हैं। सूची में श्रेयस अय्यर से पहले आठवें और नौवें स्थान पर क्रमश: वेस्ट इंडीज के शाईं होप और श्रीलंका के चरिथ असलंका मौजूद हैं।
टॉप-10 ODI रैंकिंग्स वाले बल्लेबाजों की सूची
1.रोहित शर्मा (भारत) -781
2.विराट कोहली (भारत)-773
3.डेरिल मिचेल (न्यूजीलैंड)-766
4.इब्राहम जादरान (अफगानिस्तान)-764
5.शुभमन गिल (भारत)-723
6.बाबर आजम (पाकिस्तान)-722
7.हैरी टैक्टर (आयरलैंड)-708
8.शाईं होप (वेस्टइंडीज)-701
9.चरिथ अललंका (श्रीलंका)-690
10. श्रेयस अय्यर (भारत)-679






