Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़NZ vs WI Shai Hope surpasses Sachin Dravid and Kohli becomes the only batsman in the world to achieve this feat
सचिन, द्रविड़ और कोहली से भी आगे निकले शाई होप; ये कमाल करने वाले बने दुनिया के इकलौते बल्लेबाज

सचिन, द्रविड़ और कोहली से भी आगे निकले शाई होप; ये कमाल करने वाले बने दुनिया के इकलौते बल्लेबाज

संक्षेप:

वेस्टइंडीज के कप्तान और विकेटकीपर-बल्लेबाज शाई होप ने एक ऐसा कारनामा अंजाम दिया है, जो दुनिया में कोई और नहीं कर सका। उन्होंने न्यूजीलैंज के खिलाफ दूसरे वनडे में शतक जड़ने के बाद कमाल किया।

Nov 19, 2025 05:43 pm ISTMd.Akram लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

शाई होप ने न्यूजीलैंड वर्सेस वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में तूफानी शतकीय पारी खेली। वेस्टइंडीज के कप्तान और विकेटकीपर-बल्लेबाज होप ने नेपियर के मैदान पर 69 गेंदों में 109 रन बनाए। उन्होंने 13 चौके और चार छक्के जड़े। यह होप के वनडे करियर का 19वां और इंटरनेशनल क्रिकेट में 23वां शतक था। बारिश के कारण मैच 34 ओवर का कर दिया गया था। वेस्टइंडीज ने 34 ओवर में 247/9 का स्कोर बनाया लेकिन मेजबान न्यूजीलैंड ने तीन गेंद बाकी रहते मैच जीत लिया और सीरीज में अजेय बढ़त हासिल कर ली। 32 वर्षीय होप के शतक पर भले ही पानी फिर मगर उन्होंने एक ऐसा कारनामा अंजाम दिया है, जो फिलहाल दुनिया में कोई और बल्लेबाज नहीं कर सका।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

दरअसल, होप सभी 12 टेस्ट प्लेइंग नेशन के खिलाफ सेंचुरी बनाने वाले इकलौत खिलाड़ी बन गए है। वह महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर, पूर्व दिग्गज राहुल द्रविड़ और स्टार क्रिकेटर विराट कोहली से आगे निकल चुके हैं। द्रविड़ अपने समय में सभी 10 टेस्ट खेलने वाले देशों में और सभी 9 टेस्ट प्लेइंग नेशन के खिलाफ टेस्ट शतक बनाने वाले पहले खिलाड़ी थे। द्रविड़ के रिटायर होने के बाद साल 2017 में अफगानिस्तान और आयरलैंड को टेस्ट दर्जा प्राप्त हुआ था। सचिन ने भी उन सभी 9 टीमों के खिलाफ टेस्ट शतक बनाया, जो उनके रिटायरमेंट से पहले टेस्ट क्रिकेट खेल रही थीं। सचिन ने 2013 में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहा।

ये भी पढ़ें:शतक में ब्रायन लारा की बराबरी, दूसरा सबसे तेज 6000 रन, शाई होप ने रचा इतिहास

वहीं, कोहली ने आयरलैंड के खिलाफ कभी शतक नहीं बनाया। कोहली टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर हो चुके हैं। वह अब सिर्फ भारत के लिए वनडे क्रिकेट खेलते हैं। पुरुष क्रिकेट में वर्तमान में 12 टेस्ट खेलने वाले देश हैं। इस लिस्ट में भारत, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, श्रीलंका, जिम्बाब्वे, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और आयरलैंड हैं। ये सभी इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) के फुल मेंबर भी हैं। होप ने एक और उपलब्धि अपने नाम की है। वह छह हजार वनडे रन का आंकड़ा पार करने वाले वेस्टइंडीज के सातवें खिलाड़ी बन गए हैं। वह ऐसा करने वाले दूसरे सबसे तेज कैरेबियाई खिलाड़ी हैं।

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram
मोहम्मद अकरम, लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। अकरम को पत्रकारिता में 8 साल से ज्यादा का अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं। अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |