Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़NZ vs WI New Zealand take revenge in the second T20I beat West Indies by 3 runs in a thrilling match
NZ vs WI: दूसरे टी20 में न्यूजीलैंड ने लिया बदला, वेस्टइंडीज को रोमांचक मुकाबले में 3 रन से हराया

NZ vs WI: दूसरे टी20 में न्यूजीलैंड ने लिया बदला, वेस्टइंडीज को रोमांचक मुकाबले में 3 रन से हराया

संक्षेप:

मार्क चैपमैन ने 28 गेंदों पर 78 रन की चमकदार पारी खेली जिससे न्यूजीलैंड ने गुरुवार को ऑकलैंड में दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में वेस्टइंडीज को तीन रन से हराकर श्रृंखला 1-1 से बराबर कर ली है।

Thu, 6 Nov 2025 05:22 PMChandra Prakash Pandey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली, भाषा
share Share
Follow Us on

मार्क चैपमैन ने 28 गेंदों पर 78 रन की चमकदार पारी खेली जिससे न्यूजीलैंड ने गुरुवार को ऑकलैंड में दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में वेस्टइंडीज को तीन रन से हराकर श्रृंखला 1-1 से बराबर कर ली है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

चैपमैन ने अपनी पारी में छह चौके और सात छक्के लगाए। उन्होंने केवल 19 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी के कारण न्यूजीलैंड ने नौवें से 16वें ओवर तक 100 रन जोड़े और पांच विकेट पर 207 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया।

चैपमैन के अलावा न्यूजीलैंड की तरफ से डेरिल मिशेल ने 14 गेंदों में नाबाद 28 और मिशेल सैंटनर ने आठ गेंदों में नाबाद 18 रन बनाए। टिम रॉबिन्सन ने शीर्ष क्रम में 39 रन का योगदान दिया।

वेस्टइंडीज की तरफ से रोस्टन चेज ने 4 ओवर में 33 रन देकर सबसे ज्यादा 2 विकेट झटके। रोमारियो शेफल्ड, जेसन होल्डर और मैथ्यू फोर्ड को 1-1 विकेट मिले।

ये भी पढ़ें:शेफर्ड ने सूर्यकुमार को पीछे छोड़ा, कम गेंद में 50 छक्के लगाने वाले चौथे बैटर

इसके जवाब में वेस्टइंडीज की शुरुआत अच्छी नहीं रही और 13 ओवर के बाद उसका स्कोर छह विकेट पर 94 रन था।

लेकिन रोवमैन पॉवेल (16 गेंदों में 45 रन), रोमारियो शेफर्ड (16 गेंदों में 34 रन) और मैथ्यू फोर्ड (13 गेंदों में नाबाद 29 रन) की शानदार बल्लेबाजी के दम पर वेस्टइंडीज ने अच्छी वापसी की लेकिन आखिर में उसकी टीम आठ विकेट पर 204 रन ही बना सकी।

इस तरह मेजबान न्यूजीलैंड ने इस रोमांचक मुकाबले को 3 रन से जीत लिया। मेजबान टीम की ओर से मिचेल सैंटनर और ईश सोढ़ी ने 3-3 विकेट चटकाए। काइल जेमिसन और जैकब डफी को 1-1 कामयाबी मिली।

सीरीज का तीसरा टी20 मुकाबला 10 नवंबर को खेला जाएगा। पहले टी20 में वेस्टइंडीज ने 7 रन से जीत हासिल की थी। उसने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 164 रन बनाए थे। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर सिर्फ 157 रन बना सकी थी। अब दूसरा टी20 न्यूजीलैंड के जीतने के बाद सीरीज रोमांचक हो गई है।

Chandra Prakash Pandey

लेखक के बारे में

Chandra Prakash Pandey
चन्द्र प्रकाश पाण्डेय टीवी पत्रकारिता से शुरुआत। न्यूज24, हमार टीवी, श्री न्यूज, फोकस न्यूज और न्यूज वर्ल्ड इंडिया में अलग-अलग भूमिकाओं के बाद 2016 में नवभारत टाइम्स.कॉम के साथ डिजिटल पारी का आगाज। देश, दुनिया, राजनीति, खेल, अदालत, अपराध से जुड़ीं खबरों पर लेखन। एनबीटी में करीब 9 साल की शानदार पारी के बाद मार्च 2025 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा और स्पोर्ट्स डेस्क इंचार्ज। मूल रूप से यूपी के देवरिया के निवासी। सीखने और समझने के सतत क्रम में भरोसा। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |