NZ vs SA: न्यूजीलैंड ने दूसरे टी20 में साउथ अफ्रीका को थमाई करारी हार, सीरीज में हासिल कर ली बराबरी

Mar 17, 2026 03:32 pm ISTMd.Akram लाइव हिन्दुस्तान
share

NZ vs SA 2nd T20I Highlights: न्यूजीलैंड ने दूसरे टी20 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ धमाकेदार जीत दर्ज की है। सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉनवे प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए।

NZ vs SA: न्यूजीलैंड ने दूसरे टी20 में साउथ अफ्रीका को थमाई करारी हार, सीरीज में हासिल कर ली बराबरी

16NZ vs SA 2nd T20I Highlights: न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ घरेलू पांच मैचों की टी20 सीरीज में 1-1 से बराबरी हासिल करने ली है। पहले मैच में सात विकेट से हार झेलने वाली कीवी टीम ने मंगलवार को साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टी20 में 68 रनों से धमाकेदार जीत दर्ज की। डेवोन कॉनवे के अर्धशतक के दम पर न्यूजीलैंड ने हैमिल्टन के सेडॉन पार्क में 176 रनों का टारगेट दिया। जवाब में साउथ अफ्रीका की टीम 15.3 ओवर में 107 रनों पर ढेर हो गई। न्यूजीलैंड के लिए लॉकी फर्ग्यूसन और बेन सियर्स ने तीन-तीन विकेट हासिल किए जबकि कप्तान मिचेल सैंटनर ने दो शिकार किए। कोल मैककॉन्ची और जेम्स नीशम को एक-एक सफलता मिली।

लक्ष्य का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। ओपनर वियान मुल्डर (16) और कॉनर एस्टरहुइजन (8) पावरप्ले में लौट गए। मेहमान टीम ने पांच विकेट 67 रन पर गंवा दिए थे। साउथ अफ्रीका के पांच प्लेयर दहाई अंक में नहीं पहुंचे। रूबिन हरमन ने 19 और जेसन स्मिथ ने 12 रन का योगदान दिया। जॉर्ज लिंडे ने 12 गेंदों में 33 रनों की तूफानी पारी खेलकर साउथ अफ्रीका को 100 के पार पहुंचाया। उन्होंने तीन चौके और तीन छक्के जमाए।

इससे पहले साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड ने निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट पर 175 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। डेवन कॉन्वे ने 49 गेंदों में पांच चौके और दो छक्कों की मदद से 60 रन बनाए। वह प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। निक केली 12 गेंदों में (21) और कप्तान मिचेल सैंटनर 14 गेंदों में 20 रन बनाकर आउट हुये। कोल मैककोन्ची ने 12 गेंदों में (नाबाद 18) और जॉश क्लार्कसन ने नौं गेंदों में नाबाद 29 रनों की पारी खेली। साउथ अफ्रीका के लिए वियान मुल्डर ने दो विकेट लिए। गेराल्ड कोएत्जी, ऑटनील बार्टमैन, केशव महाराज और जॉर्ज लिंडे ने एक-एक विकेट झटका।

साउथ अफ्रीका 107/10 (15.3 ओवर)

न्यूजीलैंड 175/6 (20 ओवर)

NZ vs SA Live Score: न्यूजीलैंड ने 68 रनों से मैच अपने नाम कर लिया है। जॉर्ज लिंडे साउथ अफ्री की ओर से आउट होने वाले आखिरी प्लेयर रहे। उन्होंने 12 गेंदों में 33 रन जुटाए।

NZ vs SA Live Score: साउथ अफ्रीका ने 67 रन जोड़कर पांच विकेट खो दिए हैं। टोनी डी जोरजी ने 1 जबकि रूबिन हरमन ने 19 और जेसन स्मिथ ने 12 रन बनाए। साउथ अफ्रीका को आखिरी 8 ओवर में 90 रनों की जरूरत है।

NZ vs SA Live Score: साउथ अफ्रीका की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। पावरप्ले में दोनों ओपनर पवेलियन लौट गए हैं। पहला झटका कॉनर एस्टरहुइजन के रूप में लगा। उन्हें बेन सियर्स ने पांचवें ओवर में आउट किया। एस्टरहुइजन ने 12 गेंदों में 8 रन बनाए। उन्होंने मुल्डर के संग 29 रनों की साझेदारी की। कप्तान सैंटनर ने छठे ओवर में लियान मुल्डर को पवेलियन भेजा। मुल्डर ने 20 गेंदों में 16 रन बटोरे।

NZ vs SA Live Score: न्यूजीलैंड की आधी टीम 124 के स्कोर पर आउट हो गई। डेवोन कॉनवे 49 गेंदों में 60 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्हें मुल्डर ने 16वें ओवर में अपना शिकार किया। कप्तान मिचेल सैंटनर ने 14 गेंदों में 20 रन जुटाए। जेम्स नीशम के बल्ले से आठ रन निकले। न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को 176 रनों का टारगेट दिया है।

NZ vs SA Live Score: डेवोन कॉनवे (53)* ने 39 गेंदों में अर्धशतक ठोका है। उन्होंने 11वें ओवरमें छक्का लगाकर पचासा पूरा किया। न्यूजीलैंड के दो विकेट गिर चुके हैं। टॉम लैथम 11, टिम रॉबिन्सन 1 और निक केली 21 रन बनाकर पवेलियन लौटे। कॉनवे ने लैथम के साथ पहले विकेट के लिए 48 रनों की साझेदारी की। उन्होंने केली संग तीसरे विकेट के लिए 37 रन जोड़े।

NZ vs SA Live Score: टॉस गंवाकर बैटिंग करने उतरी न्यूजीलैंड टीम ने सधी हुई शुरुआत की है। न्यूजीलैंड ने तीन ओवर में बिना विकेट गंवाए 21 रन जोड़ लिए हैं। डेवोन कॉनवे 18 और टॉम लैथम 1 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

साउथ अफ्रीका का स्क्वॉड: केशव महाराज (कप्तान), टोनी डी जोरजी, कॉनर एस्टरहुइजन (विकेटकीपर), रुबिन हरमन, जेसन स्मिथ, डियान फॉरेस्टर, जॉर्डन हरमन, जॉर्ज लिंडे, गेराल्ड कोएत्जी, वियान मुल्डर, प्रेनेलन सुब्रायन, नकोबानी मोकोएना, ओटनील बार्टमैन, एंडिले सिमेलेन, लुथो सिपामला।

न्यूज़ीलैंड का स्क्वॉड: मिशेल सैंटनर (कप्तान), डेवोन कॉनवे, टॉम लैथम (विकेटकीपर), टिम रॉबिन्सन, निक केली, केटेन डी क्लार्क, जेम्स नीशम, कोल मैककोन्ची, डेन क्लीवर, जेडन लेनोक्स, जकारी फाउल्केस, काइल जैमीसन, बेन सियर्स, जोश क्लार्कसन, नाथन स्मिथ, लॉकी फर्ग्यूसन।

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule और Live Cricket Score देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।