NZ vs SA : एडन मार्करन ने खेली तूफानी पारी, दक्षिण अफ्रीका ने NZ को 7 विकेट से हराया

NZ vs RSA live Score: ICC पुरुष टी20 विश्व कप 2026 के मुकाबले में आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच एक हाई-वोल्टेज जंग हो रही है। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका के सामने 176 रनों का लक्ष्य रखा है।

NZ vs SA : एडन मार्करन ने खेली तूफानी पारी, दक्षिण अफ्रीका ने NZ को 7 विकेट से हराया

न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर और दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडन मार्क्रम

Vimlesh Kumar Bhurtiya| लाइव हिन्दुस्तान | Sat, 14 Feb 2026 10:34 PM IST
हमें फॉलो करें

NZ vs SA Highlight: ICC पुरुष टी20 विश्व कप 2026 के मुकाबले में आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच एक हाई-वोल्टेज जंग हुई, जहां दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से बुरी तरह हरा दिया।

टॉस जीतकर दक्षिण अफ्रीका ने गेंदबाजी करने का फैसला किया जो एकदम सही साबित हुआ।पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका के सामने 176 रनों का लक्ष्य रखा, जिसे दक्षिण अफ्रीका ने तीन विकेट खोकर 17.1 ओवर में ही हासिल कर लिया।

न्यूजीलैंड की ओर से मार्क चैंपमैन ने 24 गेंदों में 48 रनों की पारी खेली, बाकी के सभी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाए लेकिन छोटे-छोटे कैमियो से टीम 175 रनों तक पहुंचने में कामयाब रही। दक्षिण अफ्रीका की और से मार्को यान्सेंन ने चार विकेट लिए, जबकि लुंगी एनगिडी, केशव महाराज, कार्बिन बॉश और 1-1 विकेट मिले। रबाडा को आज कोई भी विकेट नहीं मिला।

176 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम ने ताबड़तोड़ शुरुआत की और पावर-प्ले में ही 83 रन बना दिए। एडेन मार्करम ने सबसे तेज पारी खेली और 44 गेंदों में 86 रन बनाए और मैच को एकतरफा कर दिया। बाकी के बल्लेबाजों ने भी छोटे-छोटे कैमियो खेले और टीम ने यह स्कोर 17.1 ओवर में ही चेज कर लिया।

इस महत्वपूर्ण मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीत लिया है और पहले गेंदबाजी (फील्डिंग) करने का फैसला किया है। पिच रिपोर्ट के अनुसार, सतह काफी सख्त है और यहां बल्लेबाजों को गति पसंद आएगी, हालांकि धीमी गति की गेंदें भी ग्रिप कर सकती हैं। अहमदाबाद में रात के समय ओस (Dew) एक बड़ा फैक्टर रहने की उम्मीद है, जिसे ध्यान में रखते हुए प्रोटियाज टीम ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया है।

दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया।

SA- 178/3 (17.1 ओवर)

NZ- 175/7 (20 ओवर)

न्यूजीलैंड की प्लेइंग XI- फिन एलन, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), जेम्स नीशम, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन और जैकब डफी

दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग XI - एडेन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को जानसन, कॉर्बिन बॉश, कागिसो रबाडा, केशव महाराज और लुंगी एनगिडी।

इस ग्रुप डी को 'ग्रुप ऑफ डेथ' माना जा रहा है और आज का मैच यह साबित करने के लिए काफी है। न्यूजीलैंड की टीम इस समय बेहतरीन लय में है और अपने पिछले दो मैचों में शानदार जीत दर्ज कर चुकी है। अगर कीवी टीम आज जीतती है, तो वे सुपर आठ में अपनी जगह लगभग पक्की कर लेंगे। न्यूजीलैंड के लिए सबसे बड़ी ताकत उनका टॉप-ऑर्डर रहा है, विशेषकर टिम सीफर्ट, जो अब तक टूर्नामेंट के सबसे सफल बल्लेबाज रहे हैं और उनके साथ फिन एलन की आक्रामक बल्लेबाजी।

दूसरी ओर, दक्षिण अफ्रीका की टीम अफगानिस्तान के खिलाफ उस ऐतिहासिक मैच के बाद यहां पहुंची है, जिसका फैसला दूसरे सुपर ओवर में हुआ था। प्रोटियाज टीम अब अहमदाबाद की परिस्थितियों से अच्छी तरह वाकिफ हो चुकी है और उन्हें आराम करने का भी पर्याप्त समय मिला है। हालांकि, कागिसो रबाडा की गेंदबाजी को लेकर कुछ चिंताएं हैं, लेकिन टीम को अपने इस दिग्गज तेज गेंदबाज पर पूरा भरोसा है। अहमदाबाद में रात के समय ओस (Dew) एक बड़ा फैक्टर साबित हो सकती है, जो टॉस जीतने वाली टीम के फैसले को प्रभावित करेगी

14 Feb 2026, 10:26:20 PM IST

NZ vs SA live Score: दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया

CC पुरुष टी20 विश्व कप 2026 के मुकाबले में आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच एक हाई-वोल्टेज जंग हुई, जहां दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से बुरी तरह हरा दिया।

टॉस जीतकर दक्षिण अफ्रीका ने गेंदबाजी करने का फैसला किया जो एकदम सही साबित हुआ।पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका के सामने 176 रनों का लक्ष्य रखा, जिसे दक्षिण अफ्रीका ने तीन विकेट खोकर 17.1 ओवर में ही हासिल कर लिया।

14 Feb 2026, 10:10:17 PM IST

NZ vs RSA live Score: मार्करम कर रहे धुआंधार बल्लेबाजी

14.3 ओवर की समाप्ति पर दक्षिण अफ्रीका ने 144 रन तीन विकेट के नुकसान पर बना लिए हैं। एडेन मार्करम 70 रनों पर नाबाद बल्लेबाजी कर रहे हैं। दक्षिण अफ्रीका को रन ए बॉल की जरूरत है। टीम जीत के बेहद करीब है। हालांकि, टी-20 विश्व कप के फाइनल में इसी हालत से दक्षिण अफ्रीका ने खिताब गवां भी दिया था।

14 Feb 2026, 09:53:10 PM IST

NZ vs RSA live Score: दक्षिण अफ्रीका जीत की ओर अग्रसर

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में न्यूजीलैंड द्वारा दिए गए 176 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीका की टीम बेहद मजबूत स्थिति में है और 10.4 ओवर के बाद उनका स्कोर 120/2 है। दक्षिण अफ्रीका को अब जीत के लिए 56 गेंदों में केवल 56 रनों की जरूरत है, जिससे उनकी जीत की संभावना 95% हो गई है। कप्तान एडेन मार्करम एक विस्फोटक पारी खेल रहे हैं। उन्होंने मात्र 19 गेंदों में दक्षिण अफ्रीका के लिए टी20 विश्व कप का सबसे तेज अर्धशतक पूरा किया और फिलहाल 65 रन (27 गेंद) बनाकर नाबाद हैं। उनके साथ डेवाल्ड ब्रेविस 11 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। दक्षिण अफ्रीका ने अपना दूसरा विकेट रयान रिकेल्टन (21 रन) के रूप में खोया था, जिन्हें जेम्स नीशम ने आउट किया।

14 Feb 2026, 09:11:12 PM IST

NZ vs RSA live Score: दक्षिण अफ्रीका की धमाकेदार शुरुआत

NZ vs RSA live Score: न्यूजीलैंड द्वारा मिले 176 रनों का लक्ष्य का पीछा करते हुए अफ्रीका ने धमाकेदार शुरुआत की है। अफ्रीका ने तीन ओवर में बिना विकेट गंवाए 51 रन बना लिए हैं।

14 Feb 2026, 08:47:39 PM IST

NZ vs RSA live Score: न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को दिया 176 रनों का लक्ष्य

न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को 176 रनों का लक्ष्य दिया है। निर्धारित 20 ओवर में टीम ने 7 विकेट के नुकसान पर 175 रन बनाए। जिमी नीशम ने अंत में शानदार पारी खेली। मार्क चैपमैन ने 24 गेंदों में 48 रन बनाए। अन्य बल्लेबाजों ने भी सहयोग दिया।

14 Feb 2026, 08:29:49 PM IST

NZ vs RSA live Score: न्यूजीलैंड फिर लड़खड़ाई

न्यूजीलैंड की पारी लूप में चल रही है। कभी अच्छी लय में बैटर दिखते हैं कभी अचानक विकेटों की झड़ी लग जाती है। फिलहाल टीम ने 17वें ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 147 रन बना लिए हैं। टीम और कितनी देर मैदान पर टिक पाएगी यह एक बड़ा सवाल है।

14 Feb 2026, 08:15:23 PM IST

NZ vs RSA live Score: न्यूजीलैंज की आधी टीम पवेलियन

मार्क चैंपमैन 24 गेंद में 48 रन बनाकर आउट हो गए हैं। न्यूजीलैंड की टीम ने 14 ओवर की समाप्ति पर 5 विकेट के नुकसान पर 138 रन बना लिए हैं।

14 Feb 2026, 08:03:44 PM IST

NZ vs RSA live Score: चैंपमैन और मिचेल ने संभाली न्यूजीलैंड की पारी

चार विकेट जल्दी गिरने के बाद अब डैरिल मिचेल और मार्क चैपमैन ने पारी को संभाला है। दोनों 27-27 रन बनाकर खेल रहे हैं और टीम का स्कोर 113 रन हो गया। पारी का चौंदहवा ओवर जारी है।

14 Feb 2026, 07:45:27 PM IST

NZ vs RSA live Score: न्यूजीलैंड की हालात खराब

पावरप्ले में न्यूजीलैंड ने 58 रन बनाए, लेकिन मार्को जानसन की घातक गेंदबाजी के सामने टिम सीफर्ट, रचिन रवींद्र और फिन एलन (31 रन) जैसे प्रमुख बल्लेबाज पवेलियन लौट गए। इसके तुरंत बाद केशव महाराज ने ग्लेन फिलिप्स (1 रन) को बोल्ड कर कीवी टीम की मुश्किलों को और बढ़ा दिया है। फिलहाल 7.4 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 75 रन है, जहां मार्क चैपमैन (11*) और डेरिल मिचेल (5*) क्रीज पर मौजूद रहकर पारी को संभालने की कोशिश कर रहे हैं।

14 Feb 2026, 07:19:47 PM IST

NZ vs RSA live Score: न्यूजीलैंड ने की विस्फोटक शुरुआत

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने विस्फोटक शुरुआत की है। 3.1 ओवर के बाद टीम का स्कोर बिना किसी नुकसान के 33 रन है। सलामी बल्लेबाज फिन एलन (20 रन) और टिम सीफर्ट (13 रन) बेहतरीन लय में नजर आ रहे हैं। उन्होंने दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों पर दबाव बना दिया है। विशेष रूप से लुंगी एनगिडी का दूसरा ओवर काफी महंगा रहा, जिसमें एलन ने दो चौके और एक छक्का लगाकर कुल 18 रन बटोरे। इसके तुरंत बाद, मार्को जानसन के ओवर की पहली ही गेंद पर सीफर्ट ने छक्का जड़कर टीम की रन रेट को 10.42 तक पहुंचा दिया है। फिलहाल कीवी टीम पूरी तरह से मैच पर अपनी पकड़ बनाए हुए है।

14 Feb 2026, 06:42:56 PM IST

मदोनों टीमों की प्लेइंग XI

इस महत्वपूर्ण मुकाबले के लिए न्यूजीलैंड की प्लेइंग 11 में फिन एलन, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), जेम्स नीशम, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन और जैकब डफी को शामिल किया गया है, जबकि दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग 11 में एडेन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को जानसन, कॉर्बिन बॉश, कागिसो रबाडा, केशव महाराज और लुंगी एनगिडी खेल रहे हैं। दक्षिण अफ्रीका ने आज अपनी टीम में एक बदलाव करते हुए जॉर्ज लिंडे की जगह कॉर्बिन बॉश को शामिल किया है, जबकि न्यूजीलैंड उसी टीम के साथ उतरी है जिसने पिछला मैच जीता था।

14 Feb 2026, 06:37:24 PM IST

NZ vs RSA live Score: दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर लिया गेंदबाजी का फैसला

इस महत्वपूर्ण मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीत लिया है और पहले गेंदबाजी (फील्डिंग) करने का फैसला किया है। पिच रिपोर्ट के अनुसार, सतह काफी सख्त है और यहां बल्लेबाजों को गति पसंद आएगी, हालांकि धीमी गति की गेंदें भी ग्रिप कर सकती हैं। अहमदाबाद में रात के समय ओस (Dew) एक बड़ा फैक्टर रहने की उम्मीद है, जिसे ध्यान में रखते हुए प्रोटियाज टीम ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया है।

14 Feb 2026, 06:16:05 PM IST

NZ vs RSA live Score: दक्षिण अफ्रीका का स्क्वॉड

दक्षिण अफ्रीका : एडेन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को जानसन, जॉर्ज लिंडे, कागिसो रबाडा, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी, कॉर्बिन बॉश, जेसन स्मिथ, एनरिक नॉर्टजे, क्वेना मफाका

14 Feb 2026, 06:04:21 PM IST

NZ vs RSA live Score: न्यूजीलैंड का स्क्वॉड

न्यूजीलैंड : मिचेल सेंटनर (कप्तान), टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, जेम्स नीशम, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, जैकब डफी, ईश सोढ़ी, काइल जैमीसन, डेवोन कॉनवे, कोल मैककोन्ची।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsक्रिकेटNZ vs SA : एडन मार्करन ने खेली तूफानी पारी, दक्षिण अफ्रीका ने NZ को 7 विकेट से हराया