डेरिल मिचेल ने भारत के खिलाफ नया इतिहास रचा, देखें वनडे सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले प्लेयर
Daryl Mitchell Record Against India: डेरिल मिचेल ने इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड वनडे सीरीज में 350 प्लस रन बनाए। उन्होंने क्विंटन डिकॉक का रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है।

डेरिल मिचेल का इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड तीन मैचों की वनडे सीरीज में गजब का बल्ला बोला। उन्होंने रविवार को इंदौर में निर्णायक वनडे में भी शतक लगाया। उन्होंने 131 गेंदों में 137 रन जुटाए, जिसमें 15 चौके और तीन छक्के शामिल हैं। 34 वर्षीय बल्लेबाज ने दूसरे वनडे में नाबाद 131 रन बनाए जबकि पहले मैच में 84 रन जोड़े। उन्होंने सीरीज में कुल 352 रन बटोरे और इतिहास रच डाला। वह भारत के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले प्लेयर बन गए हैं। मिचेल ने साउथ अफ्रीका के क्विंटन डिकॉक का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 2013 में भारत के विरुद्ध सीरीज में 342 रन बनाए थे।
34 वर्षीय मिचेल ओवरऑल तीन मैचों की वनडे सीरीज में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में दूसरे पायदान पर पहुंच गए हैं। भारतीय कप्तान शुभमन गिल और पाकिस्तान के बल्लेबाज बाबर आजम लिस्ट में संयुक्त रूप से शीर्ष पर हैं। गिल ने साल 2023 में न्यूजीलैंड के सामने तीन मैचों की सीरीज में 360 रन जोड़ने का कारनामा किया था। बाबर ने 2016 में वेस्टइंडीज के विरुद्ध सीरीज में 360 रन बनाए। बांग्लादेश के इमरुल कायेस (2018 में जिम्बाब्वे के खिलाफ 349) तीसरे और श्रीलंका के पथुम निसांका (अफगानिस्तान के खिलाफ 346) चौथे स्थान पर हैं। डिकॉक सूची में पांचवें नंबर पर खिसक गए हैं।
तीसरे वनडे की बात करें तो न्यूजीलैंड ने टॉस गंवाने के बाद 337/8 का स्कोर खड़ा किया। डेरिल मिचेल ने ग्लेन फिलिप्स के साथ 219 रनों की साझेदारी की। फिलिप्स ने 88 गेंदों में 106 रनों का योगदान दिया। उन्होंने 9 चौके जड़े और तीन सिक्स उड़ाए। विल यंग के बल्ले से 30 रन निकले। कप्तान माइकल ब्रेसवेल ने 18 गेंदों में नाबाद 28 रन बटोरे, जिसमें एक चौका और तीन छक्के हैं। सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉनवे (5) सस्ते में पवेलियन लौटे। वहीं, हेनरी निकोल्स का खाता नहीं खुला। भारत के लिए अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा ने तीन-तीन विकेट चटकाए। मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव ने एक-एक शिकार किया।

लेखक के बारे में
Md.Akramमोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार
परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।
अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।
विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय




