Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़NZ vs ENG History Repeats New Zealand Stun England with Dominant 3 0 Series Sweep Daryl Mitchell
न्यूजीलैंड का ऐतिहासिक क्लीन स्वीप, 42 साल बाद इंग्लैंड को 3-0 से धोया

न्यूजीलैंड का ऐतिहासिक क्लीन स्वीप, 42 साल बाद इंग्लैंड को 3-0 से धोया

संक्षेप:

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड को तीन मैचों की वनडे सीरीज में 3-0 से हराकर एक ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज की है। यह न्यूजीलैंड के क्रिकेट इतिहास में केवल दूसरा बार हुआ है, जब उसने इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में क्लीन स्वीप किया है।

Sat, 1 Nov 2025 03:09 PMHimanshu Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने शनिवार को इतिहास रचते हुए इंग्लैंड को तीन मैचों की वनडे सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप किया। वेलिंगटन के स्काई स्टेडियम में खेले गए तीसरे और अंतिम वनडे में न्यूजीलैंड ने दो विकेट से रोमांचक जीत हासिल की। न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के वनडे फॉर्मेट के इतिहास में ये दूसरा मौका है, जब उन्होंने इंग्लैंड को किसी द्विपक्षीय सीरीज में 3-0 से हराया है। इससे पहले कीवी टीम ने यह कारनामा 42 साल पहले किया था। न्यूजीलैंड ने वेलिंगटन में खेले गए तीसरे वनडे में इंग्लैंड को 222 के स्कोर पर रोका और 44.4 ओवर में 8 विकेट पर 226 रन बनाकर मैच अपने नाम किया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

न्यूजीलैंड की टीम ने 1983 में ज्योफ हॉवर्थ की कप्तानी में इंग्लैंड के खिलाफ 3-0 से क्लीन स्वीप किया था। न्यूजीलैंड ने बे ओवल में खेला गया पहला वनडे 4 विकेट से जीता था। जबकि दूसरा मुकाबला हेमिल्टन में 5 विकेट से अपने नाम किया। वहीं तीसरे मैच में 2 विकेट से बाजी मारी। न्यूजीलैंड ने ये सभी मैच सफलतापूर्वक चेज करते हुए जीते। विश्व चैंपियन इंग्लैंड के लिए यह एक शर्मनाक हार है, जिसने उनकी वनडे फॉर्म पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। मैच की बात करें तो न्यूजीलैंड ने 223 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए अच्छी शुरुआत की। सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉनवे और रचिन रविंद्र के बीच पहले विकेट के लिए 78 रन की साझेदारी हुई।

ये भी पढ़ें:श्रेयस अय्यर हुए अस्पताल से डिस्चार्ज, बीसीसीआई ने बताया कब होगी उनकी भारत वापसी

डेवोन कॉनवे 44 गेंद में 34 रन बनाकर आउट हुए। कॉनवे रन आउट हुए। इसके बाद अगले ओवर में रचिन रविंद्र (46) भी पवेलियन लौट गए। अगले ओवर में विल यंग भी सिर्फ एक रन बनाकर चलते बने। विकेटकीपर बल्लेबाज टॉम लैथम 10 रन ही बना सके। माइकल ब्रेसवेल ने 13 और कप्तान मिचेल सैंटनर ने 27 रन का योगदान दिया। नाथन स्मिथ ने दो रन बनाए। डेरिल मिचेल ने 68 गेंद में 44 रन की पारी खेली। इंग्लैंड के लिए जेमी ओवर्टन और करन ने 2-2 विकेट लिए।

इससे पहले इंग्लैंड की टीम पूरे 50 ओवर नहीं खेल सकी। इंग्लैंड क्रिकेट टीम 40.2 ओवर में 222 रन ही बना सकी। इंग्लैंड की ओर से जेमी ओवर्टन ने सर्वाधिक 68 रन बनाए। विकेटकीपर जोस बटलर ने 38 रन का योगदान दिया। न्यूजीलैंड की तरफ से टिकनर ने 4 और डफी ने 3 विकेट चटकाए।

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh
हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। इसके बाद 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ बतौर सीनियर कंटेंट राइटर अपनी पारी शुरू की। अपने करियर के दौरान हिमांशु ने ओलंपिक गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स, आईपीएल, क्रिकेट वर्ल्ड कप जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |