न्यूजीलैंड ने पहले वनडे में मारी बाजी, बांग्लादेश को 26 रनों से हराया
न्यूजीलैंड ने शुक्रवार को बांग्लादेश को पहले मैच में 26 रनों से हराया। तीन मैचों की वनडे सीरीज में न्यूजीलैंड ने 1-0 की बढ़त बना ली है।

न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाजों ने भीषण गर्मी के बावजूद शानदार प्रदर्शन करते हुए शुक्रवार को तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मैच में बांग्लादेश पर 26 रन से जीत दर्ज की। ब्लेयर टिकनर, नाथन स्मिथ और विल ओरूर्के की तेज गेंदबाजों की तिकड़ी ने मिलकर आठ विकेट लिए और बांग्लादेश को 48.3 ओवरों में 221 रन पर समेटने में अहम भूमिका निभाई। न्यूजीलैंड ने धीमी पिच पर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला करते हुए आठ विकेट पर 247 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया जिसमें सलामी बल्लेबाज हेनरी निकोल्स के 68 रन और डीन फॉक्सक्रॉफ्ट ने 59 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। निक केली के जल्दी आउट होने के बाद निकोल्स ने विल यंग (30) के साथ मिलकर 73 रन जोड़े और पारी को संभाला।
चोटिल मुस्तफिजुर रहमान की जगह दिसंबर 2024 के बाद अपना पहला वनडे खेल रहे शोरिफुल ने 10 ओवर में 27 रन देकर दो विकेट झटके। इसके बाद न्यूजीलैंड ने तीन तेज गेंदबाजों के आक्रमण ने बांग्लादेश के बल्लेबाजों को बैकफुट पर धकेल दिया। टिकनर ने 40 रन देकर चार विकेट झटके। स्मिथ (45 रन देकर तीन विकेट) ने शुरुआती झटके दिए, उन्होंने लगातार गेंदों पर तंजीद हसन तमीम और नजमुल हुसैन शांटो को आउट किया और फिर तौहीद हृदय का विकेट लेकर बांग्लादेश की पारी को समेटा।
बांग्लादेश का स्कोर दो विकेट पर 21 रन था। टीम ने सैफ हसन और लिटन दास के जरिए वापसी की कोशिश की। इन दोनों ने मिलकर 93 रन जोड़े। लेकिन ओरूर्के ने सैफ का विकेट लेकर इस साझेदारी का अंत किया। सैफ ने एक रन के स्कोर पर जीवनदान मिलने के बाद टीम के लिए सर्वाधिक 57 रन बनाए। लिटन ने 46 रन की पारी खेली। हृदय और अफीफ ने डटकर मुकाबला किया। उन्होंने पांचवें विकेट के लिए 52 रन की साझेदारी की। पर बाएं हाथ के स्पिनर जेडन लेनोक्स ने अफीफ को 27 रन पर आउट करके इस साझेदारी को तोड़ा। फिर टिकनर ने निचले क्रम के बल्लेबाजों को चलता किया।
इससे पहले हेनरी निकल्स (68) और डीन फॉक्सक्रॉफ्ट (59) की अर्धशतकीय पारियों के दम पर न्यूजीलैंड ने बंगलादेश के खिलाफ आठ विकेट पर 247 रनों का स्कोर बनाया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड को सातवें ओवर में शोरिफुल इस्लाम ने निक केली (सात) को आउट कर पहला झटका दिया। इसके बाद विल यंग ने हेनरी निकल्स के साथ दूसरे विकेट के लिये 73 रन जोड़े। 22वें ओवर में रिशाद हुसैन ने विल यंग (30) को आउट कर इस साझेदारी का अंत किया। कप्तान टॉम लेथम को 14 को मेहदी हसन मिराज ने आउट किया।
28वें ओवर में रिशाद हुसैन ने हेनरी निकल्स को आउटकर पवेलियन भेज दिया। हेनरी निकल्स ने मुहम्मद अब्बास भी 14 रन बनाकर आउट हुये। 83 गेंदों में नौ चौके लगाते हुए 68 रनों की पारी खेली। जॉस क्लाकसन (आठ) और ब्लेयर टिकनर (सात) को तस्कीन अहमद ने आउट किया। डीन फॉक्सक्रॉफ्ट ने 58 गेंदों में आठ चौकों की मदद से 59 रन बनाये। उन्हें नाहिद राणा ने बोल्ड आउट किया। बंगलादेश के गेंदबाजी आक्रमण के आगे न्यूजीलैंड के बल्लेबाज संघर्ष करते नजर आये और उनकी टीम निर्धारित 50 ओवरों में आठ विकेट पर 247 रन ही बना सकी। बांग्लादेश के लिए तस्कीन अहमद, शोरिफ़ुल इस्लाम, रिशाद हुसैन ने दो-दो विकेट लिये। मेहदी हसन मिराज और नाहिद राणा ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।
लेखक के बारे में
Himanshu Singhहिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)
हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।
परिचय और अनुभव
हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।
खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी



