आखिरी ODI मैच में 1 रन बनाने वाले खिलाड़ी को मिला प्लेयर ऑफ द सीरीज अवार्ड, विराट- रोहित को निराशा

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

IND VS WI तीन मैचों की वनडे सीरीज में विराट कोहली या रोहित शर्मा को नहीं बल्कि एक ऐसे खिलाड़ी को प्लेयर ऑफ द सीरीज अवार्ड दिया गया जिसने आखिरी मैच में सिर्फ 1 रन बनाए थे। हालांकि, बाकी दो मैचों में उसने कमाल की बल्लेबाजी की थी। 

IND VS WI odi series
भारत बनाम वेस्टइंडीज वनडे सीरीज

भारत बनाम वेस्टइंडीज तीन मैचों की वनडे सीरीज में विराट कोहली या रोहित शर्मा को नहीं बल्कि एक ऐसे खिलाड़ी को प्लेयर ऑफ द सीरीज अवार्ड दिया गया जिसने आखिरी मैच में सिर्फ 1 रन बनाए थे। हालांकि, बाकी दो मैचों में उसने कमाल की बल्लेबाजी की थी।

एक ऐसा बल्लेबाज है, जिसने इस सीरीज में अपनी खास छाप छोड़ी है। आखिरी वनडे मैच में भले ही उसने एक रन बनाया हो, लेकिन यह बात ध्यान देने वाली है कि पिछले दो मैचों में ही 333 रन बना दिए थे, जिसमें 1 शतक और एक दोहरा शतक शामिल था। वह दोहरा शतक भी मामूली नहीं बल्कि ऐतिहासिक था। इस एक रन को जोड़कर पूरी सीरीज में उनके कुल रनों की संख्या 334 हो गई।

शुभमन गिल ने जीता प्लेयर ऑफ द सीरीज अवार्ड

अब तक आप समझ गए होंगे। इस बार भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने बाजी मारी है और प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवार्ड अपने नाम किया है। विराट कोहली और रोहित शर्मा, अधिकांश समय इन्हीं दोनों खिलाड़ियों में से किसी एक ने प्लेयर ऑफ द सीरीज जीती है, लेकिन इस बार लाइमलाइट और अवार्ड कप्तान शुभमन गिल के पक्ष में गया है। इन दोनों बल्लेबाजों को प्लेयर ऑफ द सीरीज ना जीतने की निराशा हाथ लगी है। शुभमन गिल ने इस सीरीज में अपना जलवा बिखेरा है। दूसरे वनडे मैच में उन्होंने सबसे तेज दोहरा शतक जड़ने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था। इस सीरीज में शुभमन गिल ने तीन मैचों की तीन पारियों में 167.00 की अद्भुत औसत और 135.22 की स्ट्राइक रेट के साथ कुल 334 रन बनाए हैं, जिसमें 39 चौके और 9 छक्के शामिल हैं। शाई होप ने इस सीरीज में 278 रन बनाए। आमिर जंगू 239 रनों के साथ तीसरे स्थान पर हैं। रोहित शर्मा के बल्ले से इस सीरीज में 225 रन निकले। वे चौथे स्थान पर रहे। 168 रनों के साथ जॉन कैम्पबेल के बाद विराट कोहली इस सीरीज में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में 6वें स्थान पर रहे। शुभमन गिल यह प्लेयर ऑफ द सीरीज अवार्ड अपनी बेहतरीन पारियों के लिए डिजर्व करते थे।

शनिवार को न्यू चंडीगढ़ में खेले गए तीसरे और आखिरी वनडे की बात करें तो पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 351 रन बनाए। केएल राहुल ने शतकीय पारी खेली। 352 रनों के लक्ष्य को वेस्टइंडीज ने कप्तान शाई होप की 162 रनों की पारी की मदद से 10 गेंद शेष रहते ही पांच विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। पहले दो मुकाबलों में भारत ने जीत हासिल की थी। सीरीज का समापन 2-1 से हुआ। भारत ने इस सीरीज पर कब्जा जमाया।

Vimlesh Kumar Bhurtiya

लेखक के बारे में

Vimlesh Kumar Bhurtiya

विमलेश कुमार भुर्तिया (Vimlesh Kumar Bhurtiya): खेल पत्रकार

संक्षिप्त विवरण
विमलेश कुमार भुर्तिया पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।

विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: विमलेश कुमार भुर्तिया भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक उभरता हुआ नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पिछले चार वर्षों से वह इसी संस्थान से जुड़े हुए हैं और डिजिटल मीडिया की गतिशीलता, कार्यशैली और प्रकृति को समझने का प्रयास किया है। उनका मानना है कि पाठक किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म की रीढ़ होता है ऐसे में उनके हितों को ध्यान में रखते हुए खबरों का प्रकाशन होना चाहिए। यह पत्रकारिता को जीवंत रखता है और जर्नलिज्म का मूल गुण भी यही है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
विमलेश ने भारत के सबसे प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थान से अपनी शिक्षा ग्रहण की है। वे 2021-22 बैच के भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली के छात्र रहे हैं। उन्होंने इस नामी संस्थान से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया है। इसके बाद उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ही मास्टर्स यानी (M.A) की डिग्री भी हासिल की है। इन्होंने अपना ग्रेजुएशन मध्य प्रदेश के नामचीन साइंस कॉलेजों में से एक होलकर साइंस कॉलेज से किया है। ग्रेजुएशन के दूसरे साल से ही विमलेश की दिलचस्पी साहित्य और पत्रकारिता की ओर जागृत होने लगी थी। यही कारण था कि ग्रेजुएशन के दिनों में ही उन्होंने दैनिक चैतन्यलोक नामक इंदौर की क्षेत्रीय पत्रिका में काम करना शुरू कर दिया। कुछ महीनों बाद उन्होंने दैनिक भास्कर में बतौर कॉपी एडिटर ट्रेनिंग ली। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग से मास मीडिया में इंटर्नशिप की। विमलेश कुमार भुर्तिया को कंप्यूटर का भी अच्छा ज्ञान है। उन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय से कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा किया है।

खेल पत्रकारिता और पत्रकारिता का उद्देश्य
विमलेश खेल से जुड़ी तमाम तरह की स्टोरीज पाठकों तक पहुंचाते हैं, जिनमें तथ्यों की स्पष्टता होती है और सकारात्मक विश्लेषण भी शामिल होता है। ये क्रिकेट की दुनिया का अच्छा ज्ञान रखते हैं और राजनीति में गहरी दिलचस्पी है। राजनीति और क्रिकेट में घट रही घटनाओं का विश्लेषण करना उनकी तह तक जाना विमलेश को पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी तथ्यपरकता (Fact-checking) है। चाहे वह चकाचौंध से भरा क्रिकेट जगत हो या अन्य खेल और खिलाड़ियों का जीवन। बतौर खेल पत्रकार यह कसौटी हर वक्त बनी रहनी चाहिए कि लेखन हमेशा प्रमाणिक हो। उनकी रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचित करना है, बल्कि उन्हें सही और सुरक्षित जानकारी के माध्यम से सशक्त बनाना भी है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सूचना, शिक्षा और मनोरंजन होता है और इन्हीं उद्देश्यों को पूरा करना एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए।

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। IND vs Pak Live के पल-पल के स्कोर और अपडेट्स भी यहीं पाएं। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़आखिरी ODI मैच में 1 रन बनाने वाले खिलाड़ी को मिला प्लेयर ऑफ द सीरीज अवार्ड