वैभव सूर्यवंशी-संजू सैमसन नहीं; IND-AFG टी20 में एबी डी विलियर्स को इस खिलाड़ी की चिंता

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

तिलक वर्मा भारतीय टी20 टीम के उप-कप्तान हैं, उनका अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में खेलना तय है। मगर एबी डी विलियर्स को यह चिंता है कि वह किस नंबर पर खेलेंगे।

AB de Villiers
एबी डिविलियर्स

भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज शुरू होने से पहले हर किसी के जहन में एक ही सवाल है कि भारतीय ओपनिंग पेयर क्या होगा? टीम मैनेजमेंट पिछली सीरीज के ओपनिंग पेयर अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी के साथ जाएगी? या टी20 वर्ल्ड कप विनिंग ओपनिंग पेयर अभिषिक शर्मा और संजू सैमसन के साथ सीरीज का आगाज करेगी? मगर इन सबसे अलग साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज प्लेयर एबी डी विलियर्स ने उप-कप्तान तिलक वर्मा की पोजिशन पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि तिलक किस नंबर पर खेलेंगे यह भारतीय टीम मैनेजमेंट के सामने बड़ा सवाल होगा। दरअसल, भारतीय टॉप ऑर्डर पूरी तरह से भरा हुआ है।

अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए एबी डी विलियर्स ने तिलक की बैटिंग पोजिशन पर सवाल उठाया। दरअसल, अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन और श्रेयस अय्यर जैसे खिलाड़ियों का प्लेइंग XI में खेलना पक्का लग रहा था। महान बैट्समैन ने तुरंत कहा कि तिलक को चुनने या बाहर करने से टीम के बैलेंस पर बड़ा असर पड़ सकता है।

एबी डी विलियर्स ने कहा, "बैटर को लेकर कुछ सिलेक्शन इश्यू जरूर होंगे। जाहिर है, श्रेयस, कैप्टन, ईशान किशन, सैमसन, सूर्यवंशी और फिर ऑल-राउंडर। तिलक वर्मा के साथ मुझे लगता है कि यहीं बैलेंस बनाना काफी मुश्किल है। वह कहां बैटिंग करेंगे?"

डिविलियर्स ने टीम इंडिया की पूरी टीम पर भी अपने विचार शेयर किए, और कहा कि खतरनाक अफगानिस्तान टीम के खिलाफ उनके लिए जरूरी रोल तय करना होगा।

उन्होंने आगे कहा, "वाकई, बहुत मज़बूत टीम है, लेकिन बैलेंस तय करना मुश्किल होगा। यह T20s है, इसलिए वे टीम के साथ थोड़ा खेल सकते हैं। अलग-अलग रोल हैं, लेकिन रोल का क्लैरिफिकेशन इंडिया के लिए अभी भी बहुत जरूरी होगा, क्योंकि वे काफी खतरनाक टीम के खिलाफ खेल रहे हैं।"

बता दें, भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैच की टी20 सीरीज का आगाज रविवार, 13 सितंबर से होने जा रहा है। सीरीज के तीनों मुकाबले दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाएंगे। इस सीरीज की सबसे बड़ी बात यह है कि इसका होस्ट भारत नहीं बल्कि अफगानिस्तान है। जी हां, अफगानिस्तान टीम इंडिया को भारत में ही होस्ट करने जा रही है। 13 सितंबर के बाद अगले दो मुकाबले 15 और 17 सितंबर को खेले जाएंगे।

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़वैभव सूर्यवंशी-सैमसन नहीं; IND-AFG टी20 में डिविलियर्स को इस प्लेयर की चिंता