शुभमन गिल नहीं…ये खिलाड़ी बन सकता है NZ टी20 सीरीज में तिलक वर्मा का रिप्लेसमेंट!

Jan 09, 2026 01:25 pm ISTLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

आकाश चोपड़ा ने तिलक वर्मा के रिप्लेसमेंट में तीन नामों का सुझाव दिया है, हालांकि उन्होंने साफ तौर पर शुभमन गिल को इस लिस्ट से बाहर रखा है। उन्होंने इसके पीछे की वजह भी बताई है।

शुभमन गिल नहीं…ये खिलाड़ी बन सकता है NZ टी20 सीरीज में तिलक वर्मा का रिप्लेसमेंट!

तिलक वर्मा न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैच की टी20 सीरीज के पहले तीन मुकाबलों से बाहर हो गए हैं। बीसीसीआई ने गुरुवार रात इसकी पुष्टी की। हालांकि बोर्ड ने उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान नहीं किया। विजय हजारे ट्रॉफी के दौरान तिलक वर्मा को अचानक दर्द हुआ, उन्हें ग्रोइन में दर्द की शिकायत थी और उन्हें स्कैन के लिए हॉस्पिटल ले जाया गया। ग्रोइन एरिया में दर्द की शिकायत के बाद हैदराबाद के इस बल्लेबाज के सर्जरी हुई। इस सर्जरी की वजह से वह कम से कम 2 हफ्तों के लिए क्रिकेट से दूर रहेंगे। ऐसे में उनकी जगह भारतीय स्क्वॉड में कौन ले सकता है ये टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज और मौजूदा एक्सपर्ट आकाश चोपड़ा ने बताया है।

आकाश चोपड़ा ने अपने X अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह कहते नजर आ रहे हैं, "वह कौन हो सकता है? श्रेयस अय्यर। 'सरपंच' साहब को तो अपने आप चुन लेना चाहिए। वह पहले से ही अच्छा खेल रहे हैं और विजय हजारे ट्रॉफी में भी रन बनाए हैं। जब अय्यर को एशिया कप में नहीं चुना गया था, तो थोड़ा अजीब लगा था, लेकिन यह समझा जा सकता था। लेकिन यहां मिडिल ऑर्डर की भूमिका के लिए एक मौका है। वह एक अनुभवी खिलाड़ी भी हैं और उन्होंने IPL में धमाल मचाया था। वह इस रोल के लिए बिल्कुल सही हैं, और श्रेयस अय्यर को मेरा वोट जाता है।"

श्रेयस अय्यर के अलावा आकाश चोपड़ा ने रियान पराग के नाम पर भी विचार करने को कहा, जो टीम में एक ऑलराउंडर की भूमिका निभा सकते हैं। आकाश चोपड़ा ने इस दौरान शुभमन गिल को ना चुनने का कारण भी बताया है।

उन्होंने आगे कहा, "रियान पराग भी एक उम्मीदवार हो सकते हैं और वह पहले T20I टीम का हिस्सा थे। वह गेंदबाजी भी कर सकते हैं और अगर भारत एक ऑलराउंडर या मल्टी-स्किल्ड खिलाड़ी की तलाश में है, तो रियान पराग वह खिलाड़ी हो सकते हैं। लेकिन मेरा वोट श्रेयस अय्यर के लिए है। मैं पराग को नंबर 2 पर रखूंगा। जितेश शर्मा का भी चांस हो सकता है। लेकिन फिर से, भारत को ओपनर की जरूरत नहीं है, इसलिए ऋतुराज गायकवाड़, यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल नहीं, भारत को एक मिडिल-ऑर्डर बल्लेबाज की ज़रूरत है और जितेश हाल ही में टीम का हिस्सा थे। लेकिन भारत को स्क्वाड में तीन विकेटकीपर की भी जरूरत नहीं है। इसलिए, मैं सुझाव दूंगा कि ज्यादा दूर न देखें और अय्यर को चुनें।"

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, लाइव स्कोर, क्रिकेट शेड्यूल, T20 वर्ल्ड कप 2026, T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल और T20 वर्ल्ड कप 2026 प्वाइंट टेबल की पूरी जानकारी और खिलाड़ियों के आंकड़े हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।