शुभमन या यशस्वी नहीं, ये दिग्गज नंबर-1; पुजारा ने दुनिया के 6 टेस्ट बल्लेबाजों को किया ब्लाइंड रैंक

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Cheteshwar Pujara's Top 6 Blind Ranking: चेतेश्वर पुजारा ने दुनिया के 6 टेस्ट बल्लेबाजों को ब्लाइंड रैंक किया है। इस लिस्ट में दो भारतीय शामिल हैं। पुजारा ने इंग्लिश दिग्गज को टॉप पर रखा।

Cheteshwar Pujara's Blind Ranking
यशस्वी जायसवाल, चेतेश्वर पुजारा और शुभमन गिल (फाइल फोटो)

भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने ब्लाइंड रैंकिंग की है। पुजारा ने मौजूदा दौर के दुनिया के 6 टेस्ट बल्लेबाजों को ब्लाइंड रैंक किया है। उन्हें शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, जो रूट, टेम्बा बावुमा, तंजीद हसन और डेरिल मिचेल को रैंक करना था। पुजारा ने शुभमन या यश्सवी को टॉप पर रैंक नहीं किया। बता दें कि ब्लाइंड रैंकिंग सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय है। इसमें किसी शख्स के सामने सेलेब्रिटीज, खिलाड़ियों, फिल्मों या अन्य चीजों के एक-एक करके के नाम रखे जाते हैं। लिस्ट में 1 से 10 के बीच नाम होते हैं। शख्स को पता नहीं होता कि अगला नाम क्या आएगा और उसे लिस्ट में रैंक करना होता है।

बावुमा टॉप 3 में शामिल

पुजारा से क्रिकइन्फो के एक्स हैंडल पर मौजूदा दौर टेस्ट बल्लेबाजों को ब्लाइंड रैंक करने को कहा गया। उनके सामने सबसे पहले यशस्वी जायसलवाल का नाम रखा गया। पुजारा ने यशस्वी को पांचवें नंबर रैंक किया। 24 वर्षीय भारतीय ओपनर ने अब तक 30 टेस्ट मैच खेले हैं। उन्होंने जुलाई 2023 में टेस्ट डेब्यू किया था। पुजारा को फिर 36 वर्षीय टेम्बा बावुमा का नाम दिया गया। उन्होंने साउथ अफ्रीका के कप्तान को तीसरे पायदान पर रखा। बावुमा की अगुवाई में साउथ अफ्रीका ने आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2023-25 अपने नाम की थी। वह 66 टेस्ट मैच खेल चुके हैं।

बांग्लादेशी भी लिस्ट में

पुजारा के सामने तीसरा नाम बांग्लादेश के ओपनर तंजीद हसन का था। उन्होंने तंजीद को छठे नंबर पर जगह दी। तंजीद ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया में ऐतिहासिक टेस्ट जीत में शतक जमाया था। वह 41 टेस्ट में बांग्लादेश का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। पुजारा ने 35 वर्षीय डेरिल मिचेल को चौथे नंबर पर रैंक दिया, जिन्होंने न्यूजीलैंड के लिए 39 टेस्ट खेले हैं। पुजारा को फिर भारतीय कप्तान शुभमन गिल का नाम दिया गया। उन्होंने गिल को दूसरे स्थान पर रखा। 26 वर्षीय गिल ने 42 टेस्ट खेले हैं। वह फिलहाल श्रीलंका दौरे पर हैं, जहां भारतीय टीम दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही।

इंग्लिश दिग्गज नंबर-1

पुजारा ने नंबर एक पर जो रूट को रैंक किया। इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज रूट ने अब तक 166 टेस्ट मैच खेले हैं। उन्होंने दिसंबर 2012 में टेस्ट डेब्यू किया था। रूट टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे पायदान (14114) पर हैं। उनका औसत 50.58 का है और 41 शतक जामए हैं। रूट से आगे महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर हैं। सचिन ने 200 टेस्ट में 15921 रन बनाए, जिसमें 53.78 का औसत रहा। उन्होंने 51 शतक लगाए, जो इस फॉर्मेट में सर्वाधिक हैं।

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़शुभमन या यशस्वी नहीं, ये दिग्गज नंबर-1; पुजारा ने 6 बैटर्स को किया ब्लाइंड रैंक