शेफाली नहीं; हरमनप्रीत कौर ने की जीत के बाद इन 2 खिलाड़ियों की तारीफ, बोलीं- जब भी हमें जरूरत पड़ी…

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

हरमनप्रीत कौर ने बांग्लादेश के खिलाफ जीत के बाद प्लेयर ऑफ द मैच शेफाली वर्मा की नहीं, बल्कि दो अन्य प्लेयरों की जमकर तारीफ की। बांग्लादेश के खिलाफ भारत के प्रदर्शन से वह काफी खुश नजर आईं।

Harmanpreet Kaur
हरमनप्रीत कौर

भारत ने बांग्लादेश को हराकर विमेंस एशिया कप 2026 फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है। टीम इंडिया रिकॉर्ड 10वीं बार इस टूर्नामेंट के खिताबी मुकाबले में पहुंची है। सेमीफाइनल में भारत ने शेफाली वर्मा की शानदार फिफ्टी के दम पर 150 रनों का टारगेट रखा था, जिसके सामने बांग्लादेश निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 109 रन ही बना पाया। टीम इंडिया ने यह मैच 40 रनों से जीता। बॉलिंग फ्रेंडली पिच पर 64 रनों की पारी खेलने के लिए शेफाली वर्मा को प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया। हालांकि कप्तान हरमनप्रीत कौर ने उन्हें छोड़कर अन्य दो खिलाड़ियों की जमकर तारीफ की। सेमीफाइनल में भारत के ऑलराउंड प्रदर्शन से हरमनप्रीत कौर काफी खुश नजर आईं। आइए जानते हैं मैच के बाद उन्होंने क्या कहा?

टीम ने आज जैसा परफॉर्म किया, उससे खुश हैं?

बिल्कुल। जिस तरह से चीजें चल रही हैं, जिस तरह से हम बैटिंग और बॉलिंग कर रहे हैं, उससे सच में खुश हूं।

दूसरी इनिंग्स में पिच कैसी थी?

अच्छी गेंदों की वैल्यू थी। अगर आप बॉल को रेव्स दे रहे थे, तो उस बॉल की वैल्यू थी। दोनों टीमों के स्पिनर्स ने आज बहुत अच्छी बॉलिंग की। बैट्समैन रन बनाने की बहुत कोशिश कर रहे थे, लेकिन स्पिनर्स के लिए बहुत कुछ था, और उन्होंने इस पिच का बहुत अच्छा इस्तेमाल किया।

दीप्ति और ऋचा के छोटे कंट्रीब्यूशन पर

छोटी पार्टनरशिप हुईं, खासकर जब आपके पास ऐसी पिच हो जहां आपको नहीं पता कि (चीजें) कैसी होंगी, इसलिए छोटी चीजें बहुत मायने रखती हैं। आज बैटिंग करते समय हमारी जो भी पार्टनरशिप हुईं, वे बहुत इंपॉर्टेंट थीं, और ऋचा घोष की बैटिंग भी। उन्होंने कुछ बहुत अच्छे शॉट खेले। और बॉल के साथ, दीप्ति बहुत बढ़िया थीं। जब भी हमें जरूरत पड़ी, वह आईं और हमें ब्रेकथ्रू दिलाए।

कैसा रहा इंडिया वर्सेस बांग्लादेश सेमीफाइनल?

सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा (64 रन) के अर्धशतक की बदौलत सात बार की चैंपियन भारतीय टीम ने पहले सेमीफाइनल में बांग्लादेश को 40 रन से हराकर रविवार को होने वाले महिला एशिया कप के फाइनल में प्रवेश किया। भारत अब श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल की विजेता टीम से भिड़ेगा।

शेफाली (सात चौके और तीन छक्के) ने अन्य भारतीय बल्लेबाजों के निराशाजनक प्रदर्शन के बावजूद चुनौतीपूर्ण पिच पर मिले जीवनदान का पूरा फायदा उठाते हुए भारतीय टीम को छह विकेट पर 149 रन के स्कोर तक पहुंचाया। शेफाली को 40 गेंद की आक्रामक पारी के दौरान तीन बार जीवनदान मिला।

बांग्लादेश की टीम के लिए इस लक्ष्य का पीछा करना मुश्किल ही लग रहा था और ऐसा ही हुआ। टीम 20 ओवर में सात विकेट पर 109 रन ही बना सकी। उसके लिए शोर्णा अख्तर नाबाद 22 रन बनाकर शीर्ष स्कोर रहीं। दिलारा अख्तर ने 21 और कप्तान निगार सुल्ताना ने 19 रन बनाए।

स्पिन के मुफीद परिस्थितियों में भारत के लिए अनुभवी स्पिनर दीप्ति शर्मा ने चार ओवर में 26 रन देकर तीन विकेट चटकाए जबकि श्री चरणी और प्रेमा रावत को एक एक विकेट मिला। नंदनी शर्मा ने दो विकेट प्राप्त किए।

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। IND vs Pak Live के पल-पल के स्कोर और अपडेट्स भी यहीं पाएं। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़शेफाली वर्मा नहीं…हरमनप्रीत कौर ने जीत के बाद इन 2 खिलाड़ियों की जमकर की तारीफ