सैमसन, अभिषेक या ईशान नहीं; इस खिलाड़ी ने दूसरे टी20 में जीता प्लेयर ऑफ द मैच, अवॉर्ड को लेकर गजब संयोग

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे टी20 में भी धमाकेदार जीत हासिल की। जानिए, इस मुकाबले में किसे प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड से नवाजा गया गया। पहले टी20 में अभिषेक शर्मा को यह अवॉर्ड मिला था।

IND vs AFG 2nd T20I Player of the Match
गुलबदीन नायब का विकेट लेने के बाद नीतीश कुमार रेड्डी

भारत ने अफगानिस्तान के खिालफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। भारत ने मंगलवार को दूसरे टी20 में भी सात विकेट से जीत दर्ज की। अफगानिस्तान ने दिल्ली के मैदान पर 159/8 का स्कोर बनाया और भारत ने 14.5 ओवर में आसानी से विजयी परचम फहरा दिया। संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा से लेकर ईशान किशन का बल्ला चला। सैमसन ने 22 गेंदों में 57 रन बनाए, जिसमें सात चौके और चार छक्क हैं। उन्होंने अभिषेक (19 गेंदों में 38, दो चौके और चार सिक्स) के साथ 88 रनों की ओपनिंग पार्टनरशिप की। ईशान ने 23 गेंदों में नाबाद 38 रन जुटाए, जिसमें तीन चौके और दो छक्के हैं। हालांकि, सैमसन, अभिषेक या ईशान में से कोई प्लेयर द मैच नहीं बना। यह अवॉर्ड नीतीश कुमार रेड्डी ने जीता।

अवॉर्ड को लेकर गजब संयोग

तेजी गेंदबाजी ऑलराउंडर नीतीश ने घातक गेंदबाजी की। उन्होंने तीन ओवर के स्पेल में सिर्फ 24 रन दिए और तीन विकेट चटकाए। उन्होंने अफगानिस्तान के कप्तान इब्राहिम जादरान (37), गुलबदीन नायब (10) और राशिद खान (28) का शिकार किया। 23 वर्षीय नीतीश को शानदार प्रदर्शन का ईनाम मिला और प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। अवॉर्ड को लेकर गजब संयोग देखने को मिला। उन्होंने अब तक सिर्फ छह टी20 इंटरनेशनल खेले हैं और दो प्लेयर ऑफ द मैच पुरस्कार हासिल कर चुके हैं। नीतीश ने इससे पहले 2024 में बांग्लादेश के खिलाफ यह अवॉर्ड अपने नाम किया था। यह मैच भी दिल्ली में आयोजित हुआ था। बता दें कि नीतीश चोट से उबरने के बाद पहली सीरीज खेल रहे हैं।

'मैं हमेशा से एक बेहतरीन ऑलराउंडर…'

नीतीश कुमार रेड्डी ने प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने के बाद शरीर के बारे में कहा, ''अच्छा महसूस कर रहा हूं। अभी मुझे लग रहा है कि मैं अच्छी स्थिति में हूं। हमने सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में बहुत अच्छा काम किया है और मुझे अच्छा महसूस हो रहा है। मैं हमेशा से एक बेहतरीन ऑलराउंडर बनना चाहता था और इसके लिए मुझे थोड़ी अधिक गति की जरूरत थी जो मुझे मिल रही है। यह सब खुद पर भरोसा करने की बात है।'' वहीं, कप्तान श्रेयस अय्यर ने मैच के बाद कहा, ''पिछले मैच को देखते हुए हम एक और शानदार जीत चाहते थे और आज का दिन अच्छा रहा। यह सफर हमेशा उतार-चढ़ाव भरा होता है और आपको जितना हो सके संतुलन बनाए रखना होता है। आप हालात को जितना अपनाते हैं चीजें उतनी ही बेहतर होती जाती हैं।''

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़सैमसन, अभिषेक या ईशान नहीं; इस खिलाड़ी ने दूसरे टी20 में जीता प्लेयर ऑफ द मैच