ब्रेट ली ने तोड़ा भारतीय फैंस का दिल, सचिन तेंदुलकर नहीं…इसे बताया क्रिकेट का GOAT
सचिन तेंदुलकर को क्रिकेट के भगवान के नाम से जाना जाता है। हर कोई उन्हें ही इस खेल का सबसे बड़ा खिलाड़ी बताते हैं। मगर ब्रेट ली ने उन्हें नहीं बल्कि जैक कैलिस को GOAT ऑफ क्रिकेट बताया है।

सचिन तेंदुलकर, जिन्हें पूरी दुनिया ‘क्रिकेट के भगवान’ के नाम से भी जानती है, ऑस्ट्रेलियाई पूर्व तेज गेंदबाज ब्रेट ली ने उन्हें नहीं बल्कि किसी और को GOAT ऑफ क्रिकेट बताया है। GOAT का मतलब ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम होता है। सचिन तेंदुलकर की पहचान क्रिकेट से कहिए या फिर क्रिकेट की पहचान सचिन तेंदुलकर से, दोनों एक ही बात है। हर कोई उन्हें इस खेल का सबसे बड़ा और महान खिलाड़ी बताता है। मगर ली की नजरों में मास्टर ब्लास्टर नहीं बल्कि साउथ अफ्रीका के पूर्व हरफनमौला GOAT ऑफ क्रिकेट है। कैलिस को गोट ऑफ क्रिकेट चुनने के पीछे उन्होंने वजह भी बताई है।
24 साल क्रिकेट को देने वाले सचिन तेंदुलकर के नाम कई वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज हैं। वह 100 इंटरनेशनल सेंचुरी लगाने वाले एकमात्र क्रिकेट हैं। टेस्ट और वनडे में सबसे ज्यादा मैच खेलने के साथ-साथ उनके नाम दोनों ही फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड है। इसी के साथ उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में भी सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। वह दुनिया के बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक हैं।
वहीं दूसरी तरफ साउथ अफ्रीका के महान ऑलराउंडर कैलिस ने एक ऐसे खिलाड़ी के तौर पर अपनी पहचान बनाई जो बल्ले और गेंद दोनों से हावी हो सकते थे और साथ ही एक बेहतरीन स्लिप फील्डर भी थे। कैलिस ने इंटरनेशनल क्रिकेट में लगभग 25 हजार रन बनाने के साथ-साथ लगभग 600 विकेट चटकाए हैं।
सचिन महान बल्लेबाज, लेकिन जैक कैलिस GOAT
ब्रेट ली लंबे समय से सचिन तेंदुलकर को खेल का सबसे अच्छा बल्लेबाज मानते हैं। लेकिन जब बात बैटिंग से आगे बढ़कर बॉलिंग और फील्डिंग पर भी आती है, तो ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पेसर का मानना है कि कैलिस का केस ज्यादा मजबूत है।
बीयरबाइसेप्स पॉडकास्ट पर बात करते हुए ली ने कहा, “मैंने हमेशा कहा है कि मुझे लगता है कि इस खेल में अब तक का सबसे अच्छा बैट्समैन सचिन तेंदुलकर है। लेकिन सबसे अच्छा क्रिकेटर जैक्स कैलिस हैं। उनके पास दुनिया के सबसे अच्छे नंबर हैं। अगर आप उसके स्टैट्स देखें, तो स्टैट्स झूठ नहीं बोलते। वह जबरदस्त है।”
ब्रेट ली ने जैक कैलिस की जमकर की तारीफ
आईपीएल के दौरान ब्रेट ली और जैक कैलिस एक साथ कोलकाता नाइट राइडर्स का हिस्सा रहे हैं। उन्होंने ड्रेसिग रूम में इस अफ्रीकी लीजेंड के साथ खूब समय बताया है।
ब्रेट ली ने कहा, “एक टीममेट के तौर पर साथ रहना और उसे गेम के लिए तैयार होते देखना, बैटिंग के लिए बाहर जाने से पहले उसका हार्ट रेट लगभग 30 बीट प्रति मिनट था क्योंकि वह चिल आउट था। बहुत रिलैक्स्ड। जिस तरह से मैं उसे कपड़े बदलते हुए देखता था, वह अपना गियर पहनता था, अपना बैटिंग गियर, और वह पहले अपना बायां मोजा पहनता था, उसका दूसरा मोजा उसके मुंह में चला जाता था। हर दिन यही होता था,”



