रोहित शर्मा या विराट कोहली नहीं, जोफ्रा आर्चर ने किसे करार दिया सबसे मुश्किल बल्लेबाज?
जोफ्रा आर्चर ने उस बल्लेबाज का नाम बताया है, जिसे आईपीएल में गेंदबाजी करना सबसे मुश्किल रहा। इंग्लैंड के स्टार पेसर ने रोहित शर्मा या विराट कोहली जिक्र नहीं किया।

दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली ने लंबे समय से क्रिकेट में अपनी धाक जमा रखी है। दोनों ने धाकड़ गेंजबाजों की जमकर बखिया उधेड़ी है। रोहित और विराट जब स्ट्राइक पर होते हैं तो गेंदबाजों की मुश्किल का अंदाजा लगाना मुमकिन नहीं। हालांकि, इंग्लैंड के स्टार पेसर जोफ्रा आर्चर की नजर में रोहित और विराट सबसे मुश्किल बल्लेबाज नहीं हैं। उन्होंने यह टैग केएल राहुल को दिया है। वह मानते हैं कि 34 वर्षीय राहुल को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में गेंदबाजी करना सबसे मुश्किल रहा। राहुल आईपीएल में पांच टीमों के लिए 159 मैच खेल चुके हैं।
'ऐसा लगता था कि किसी भी बॉल को…'
दरअसल, कार्लोस ब्रैथवेट के साथ 'सुपर ओवर' शो में बात करते हुए आर्चर से पूछा गया कि उन्हें आईपीएल में किसे गेंदबाजी करना सबसे मुश्किल लगा? जवाब में इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ने राहुल को सबसे मुश्किल बल्लेबाज करार दिया। उन्होंने कहा, ''शायद आईपीएल के शुरुआती कुछ सालों में केएल राहुल। वह तब अपने चरम पर थे। ऐसा लगता था कि वह किसी भी बॉल को कहीं भी हिट कर सकते हैं। उन्हें बॉलिंग करना सच में बहुत मुश्किल था।'' 31 वर्षीय आर्चर आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा हैं। अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज राहुल अब दिल्ली कैपिटल्स में हैं।
राहुल और आर्चर ने IPL 2026 में किया प्रभावी प्रदर्शन
आर्चर के बयान से पता चलता है कि राहुल की बैटिंग स्किल्स कितनी शानदार है। उनकी टाइमिंग और शॉट्स की वैरायटी ने हमेशा अनेक बेहतरीन बॉलर्स के लिए मुश्किलें खड़ी की हैं। उनका आईपीएल 2026 में भी बल्ला चला था। राहुल 19वें सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में सातवें नंबर पर रहे। उन्होंने 14 मैचों में 45.61 के औसत से 593 रन बटोरे, जिसमें एक शतक और पांच अर्धशतकीय पारियां शामिल हैं। क्रिकेटरों में से एक थे। दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हुए, उन्होंने 14 मैचों में 45.61 के एवरेज और 174.41 के स्ट्राइक रेट से 593 रन बनाए। पूरे सीजन में राहुल की टेक्निक और अग्रेसिव माइंडसेट चर्चा का टॉपिक रहा था।
वहीं, आर्चर ने आईपीएल 2026 में दमदार गेंदबाजी की। उन्होंने 16 मैचों में 25 विकेट चटकाए। वह सीजन में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों की फेहरिसत में तीसरे स्थान पर रहे। राजस्थान रॉयल्स ने क्वालिफायर-2 तक का सफर तय किया था। आर्चर ने 2018 में राजस्थान की ओर से ही आईपीएल डेब्यू किया था। उन्होंने 2023 में मुंबई इंडियंस का प्रतिनिधित्व किया लेकिन फिर राजस्थान टीम में वापस आ गए।
लेखक के बारे में
Md.Akramमोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार
परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।
अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।
विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय



