एक दो नहीं, आयरलैंड के खिलाफ भारत ने बदले हैं 6 कप्तान, लिस्ट देखकर होगी हैरानी

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

भारत ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के लिए आयरलैंड के खिलाफ कुल 3 सीरीज और दो टूर्नामेंट खेले हैं और इस दौरान 5 कप्तान बदल दिए हैं। 6वां कप्तान भी बदल दिया गया है जो कल आयरलैंड के खिलाफ सीरीज में अपने युग की शुुरुआत करेंगे।

indian captain

भारत और आयरलैंड के बीच दो टी-20 मैचों की सीरीज खेलने के लिए भारतीय टीम पूरी तरह से तरह है। श्रेयस अय्यर पहली बार भारतीय टी-20 टीम की कप्तानी करते नजर आएंगे। आयरलैंड के खिलाफ भारत का पहला टी-20 मैच 26 जून को खेला जाएगा और दूसरा मुकाबला 28 जून को होगा। यह दोनों मैच में शाम में खेले जाएंगे। आयरलैंड के खिलाफ भारत की यह चौथी टी-20 सीरीज है। इससे पहले तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज दोनों टीमों के बीच खेली गई है, जिसमें हर बार कप्तान अलग- अलग रहे हैं और अब चौथी सीरीज में भी भारतीय टीम ने अलग कप्तान की घोषणा की है। इसके अलावा भारत के खिलाफ आयरलैंड ने दो टी-20 विश्व कप के मैच भी खेले हैं।

टी-20 अतंरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत और आयरलैंड पहली बार साल 2009 के टी-20 वर्ल्ड कप में आमने- सामने हुए थे। तब भारतीय टीम की कमान महेंद्र सिंह धोनी के हाथों में थी। इसके बाद लंबे अंतराल के बाद साल 2018 में भारत और आयरलैंड का आमना- सामना हुआ। यह कोई टूर्नामेंट नहीं बल्कि दोनों देशों के बीच सीरीज थी, जिसमें कप्तानी विराट कोहली कर रहे थे। साल 2022 में एक बार फिर भारत और आयरलैंड के बीच टी-20 सीरीज खेली गई थी, जिसमें हार्दिक पांड्या के हाथों में कप्तानी थी। 2023 में भी दोनों देशों के बीच क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट की सीरीज हुई जिसमें जसप्रीत बुमराह टीम इंडिया की कप्तानी कर रहे थे। 2009 के बाद विश्व कप में दोनों देशों का आमना- सामना 2024 में हुआ तब रोहित शर्मा टीम इंडिया की कप्तानी कर रहे थे। सूर्यकुमार यादव के टेन्योर में भारत और आयरलैंड की ना तो कोई सीरीज हुई और ना ही विश्व कप में मैच खेला गया। अब सीधा 2024 के लंबे गैप के बाद श्रेयस अय्यर की कप्तानी में दोनों टीमें आमने सामने हैं। इस तरह देखा जाए तो आयरलैंड के खिलाफ भारत ने 6 कप्तान बनाए हैं।

बता दें कि भारत के लिए टी-20 क्रिकेट में कुल 15 कप्तानों ने कप्तानी की है। लेकिन इनमें से सीधे तौर पर देखा जाए तो महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली, रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव ही भारत के टी-20 कप्तान प्रॉपर रहे। इसके अलावा कप्तानों की संख्या में जितनी बढ़ोत्तरी देखी गई, ऐसी ही छोटी- छोटी सीरोजों के कारण देखी गई। आंकड़ा साफ है कि भारत के 15 कप्तानों में से 6 ने तो आयरलैंड के खिलाफ भी कप्तानी की है।

टी-20I आरयलैंड के खिलाफ भारत की कप्तानी करने वाले खिलाड़ी

  1. महेंद्र सिंह धोनी- 2009 टी-20 विश्व कप
  2. विराट कोहली- 2018 सीरीज
  3. हार्दिक पांड्या- 2022 सीरीज
  4. जसप्रीत बुमराह- 2023 सीरीज
  5. रोहित शर्मा- 2024 टी-20 वर्ल्ड कप
  6. श्रेयस अय्यर- 2026 टी-20 सीरीज

Vimlesh Kumar Bhurtiya

लेखक के बारे में

Vimlesh Kumar Bhurtiya

विमलेश कुमार भुर्तिया (Vimlesh Kumar Bhurtiya): खेल पत्रकार

संक्षिप्त विवरण
विमलेश कुमार भुर्तिया पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।

विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: विमलेश कुमार भुर्तिया भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक उभरता हुआ नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पिछले चार वर्षों से वह इसी संस्थान से जुड़े हुए हैं और डिजिटल मीडिया की गतिशीलता, कार्यशैली और प्रकृति को समझने का प्रयास किया है। उनका मानना है कि पाठक किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म की रीढ़ होता है ऐसे में उनके हितों को ध्यान में रखते हुए खबरों का प्रकाशन होना चाहिए। यह पत्रकारिता को जीवंत रखता है और जर्नलिज्म का मूल गुण भी यही है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
विमलेश ने भारत के सबसे प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थान से अपनी शिक्षा ग्रहण की है। वे 2021-22 बैच के भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली के छात्र रहे हैं। उन्होंने इस नामी संस्थान से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया है। इसके बाद उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ही मास्टर्स यानी (M.A) की डिग्री भी हासिल की है। इन्होंने अपना ग्रेजुएशन मध्य प्रदेश के नामचीन साइंस कॉलेजों में से एक होलकर साइंस कॉलेज से किया है। ग्रेजुएशन के दूसरे साल से ही विमलेश की दिलचस्पी साहित्य और पत्रकारिता की ओर जागृत होने लगी थी। यही कारण था कि ग्रेजुएशन के दिनों में ही उन्होंने दैनिक चैतन्यलोक नामक इंदौर की क्षेत्रीय पत्रिका में काम करना शुरू कर दिया। कुछ महीनों बाद उन्होंने दैनिक भास्कर में बतौर कॉपी एडिटर ट्रेनिंग ली। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग से मास मीडिया में इंटर्नशिप की। विमलेश कुमार भुर्तिया को कंप्यूटर का भी अच्छा ज्ञान है। उन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय से कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा किया है।

खेल पत्रकारिता और पत्रकारिता का उद्देश्य
विमलेश खेल से जुड़ी तमाम तरह की स्टोरीज पाठकों तक पहुंचाते हैं, जिनमें तथ्यों की स्पष्टता होती है और सकारात्मक विश्लेषण भी शामिल होता है। ये क्रिकेट की दुनिया का अच्छा ज्ञान रखते हैं और राजनीति में गहरी दिलचस्पी है। राजनीति और क्रिकेट में घट रही घटनाओं का विश्लेषण करना उनकी तह तक जाना विमलेश को पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी तथ्यपरकता (Fact-checking) है। चाहे वह चकाचौंध से भरा क्रिकेट जगत हो या अन्य खेल और खिलाड़ियों का जीवन। बतौर खेल पत्रकार यह कसौटी हर वक्त बनी रहनी चाहिए कि लेखन हमेशा प्रमाणिक हो। उनकी रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचित करना है, बल्कि उन्हें सही और सुरक्षित जानकारी के माध्यम से सशक्त बनाना भी है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सूचना, शिक्षा और मनोरंजन होता है और इन्हीं उद्देश्यों को पूरा करना एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए।

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।