जसप्रीत बुमराह या संजू सैमसन नहीं…इस खिलाड़ी को मिला ड्रेसिंग रूम में स्पेशल मेडल

Mar 07, 2026 10:33 am ISTLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

संजू सैमसन और जसप्रीत बुमराह की तारीफों के बीच हार्दिक पांड्या की परफॉर्मेंस छिप गई। हार्दिक पांड्या ने इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में पहले बल्ले से 12 गेंदों पर धुआंधार अंदाज में 27 रन बनाए।

जसप्रीत बुमराह या संजू सैमसन नहीं…इस खिलाड़ी को मिला ड्रेसिंग रूम में स्पेशल मेडल

इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबला जीतने के बाद हर जगह संजू सैमसन और जसप्रीत बुमराह की तारीफ हो रही थी, मगर इन दो खिलाड़ियों के पीछे एक ऐसी परफॉर्मेंस की तारीफ रह गई जिसे भी तारीफ मिलनी चाहिए थे। भारतीय मैनेजमेंट ने इस खिलाड़ी को ड्रेसिंग रूम में स्पेशल मेडल देकर उसकी परफॉर्मेंस को नवाजा है। बता दें, इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में भारत ने संजू सैमसन की 89 रनों की पारी के दम पर 254 का टारगेट रखा, इस स्कोर को डिफेंड करने में जसप्रीत बुमराह ने अहम भूमिका निभाई। डेथ ओवर में उनकी कमाल की गेंदबाजी के दम पर भारत ने मैच 7 रनों से जीता।

संजू सैमसन और जसप्रीत बुमराह की तारीफों के बीच हार्दिक पांड्या की परफॉर्मेंस छिप गई। हार्दिक पांड्या ने इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में पहले बल्ले से 12 गेंदों पर धुआंधार अंदाज में 27 रन बनाए। वहीं जब जसप्रीत बुमराह को छोड़कर सभी गेंदबाजों को मार पड़ रही थी, वहां हार्दिक पांड्या ने 4 ओवर के कोटे में 38 रन खर्च कर दो विकेट चटकाए।

हार्दिक पांड्या का वो 19वां ओवर कोई कैसे भूल सकता है, जहां जसप्रीत बुमराह को सपोर्ट करते हुए उन्होंने एक किफायती ओवर डाला था। इस ओवर में उन्होंने सैम कुर्रन का भी विकेट मिला था।

हार्दिक पांड्या को उनकी ऑलराउंड परफॉर्मेंस के लिए ड्रेसिंग रूम में इंपैक्ट प्लेयर के मेडल से नवाजा गया।

हार्दिक पंड्या ने कहा, “मेरा बेटा और माहिका स्टैंड में मुझे देख रहे थे, मुझे अच्छा परफॉर्म करना था और उन्हें दिखाना था कि मैं कटलेट के लिए कितना एन्थ्यूज हूं।”

भारत ने इंग्लैंड को सेमीफाइनल में हराकर खिताबी मुकाबले में जगह बना ली है। टीम इंडिया का यह टी20 वर्ल्ड कप में बैक टू बैक दूसरा फाइनल है। भारत ने 2024 टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में साउथ अफ्रीका को हराकर खिताब पर कब्जा जमाया था। इस बार भारत और खिताब के बीच न्यूजीलैंड की टीम है। न्यूजीलैंड साउथ अफ्रीका को सेमीफाइनल में हराकर यहां पहुंचा है। 8 मार्च को भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule और Live Cricket Score देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।