Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Not Abhishek Sharma Suryakumar Yadav Yuzvendra Chahal revealed who could be Player of the Tournament in T20 World Cup
ना अभिषेक शर्मा ना सूर्यकुमार यादव…युजवेंद्र चहल ने बताया T20 वर्ल्ड कप में कौन बन सकता है प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट

ना अभिषेक शर्मा ना सूर्यकुमार यादव…युजवेंद्र चहल ने बताया T20 वर्ल्ड कप में कौन बन सकता है प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट

संक्षेप:

युजवेंद्र चहल ने आगामी टी20 वर्ल्ड कप को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। उन्होंने प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट से लेकर बेस्ट बॉलर, बेस्टर बैटर और सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले खिलाड़ियों के नाम बताए हैं।

Jan 31, 2026 02:04 pm ISTLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

टी20 वर्ल्ड कप 2026 को शुरू होने में कुछ ही दिन का समय रह गया है। ऐसे में क्रिकेट एक्सपर्ट्स टूर्नामेंट को लेकर बड़ी-बड़ी भविष्यवाणियां कर रहे हैं। इस कड़ी में टीम इंडिया के लेग स्पिनर युवजवेंद्र चहल ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बेस्ट बैटर, बेस्ट बॉलर, प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट, सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाला खिलाड़ी और टूर्नामेंट के हाईएस्ट स्कोर को लेकर कई भविष्यवाणी की है। बता दें, चहल ने प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के लिए ना तो अभिषेक शर्मा का नाम लिया है और ना ही सूर्यकुमार यादव का। आईए उन्होंने किन सवालों के क्या-क्या जवाब दिए।

टी20 वर्ल्ड कप को लेकर युजवेंद्र चहल की बड़ी भविष्यवाणियां-

टॉप बैटर ऑफ द टूर्नामेंट- अभिषेक शर्मा

टॉप बॉलर ऑफ द टूर्नामेंट- जसप्रीत बुमराह

कौन सबसे ज्यादा छक्के मारेगा- अभिषेक शर्मा

प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट- जसप्रीत बुमराह

किस मैच का आपको सबसे ज्यादा इंतजार है- इंडिया वर्सेस पाकिस्तान

हाईएस्ट टीम टोल प्रिडिक्शन- 240

बता दें, सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप में अपने अभियान का आगाज 7 फरवरी से यूएसए के खिलाफ करेगी, वहीं चिर प्रतिद्वंद्वि पाकिस्तान के खिलाफ उनका बहुप्रतीक्षित मुकाबला 15 फरवरी को खेला जाएगा। ग्रुप स्टेज के मैच 7 फरवरी से 20 फरवरी तक चलेंगे और इसके बाद सुपर-8, सेमीफाइनल और फिर फाइनल मैच खेला जाएगा।

ग्रुप स्टेज: 7 – 20 फरवरी

सुपर 8: 21 फरवरी – 1 मार्च

सेमीफ़ाइनल: 4 और 5 मार्च

फाइनल: 8 मार्च

टी20 वर्ल्ड कप में इस बार कुल 20 टीमें हिस्सा ले रहीं हैं, जिन्हें 5-5 के चार ग्रुप में बांटा गया है। भारत, पाकिस्तान के साथ ग्रुप-ए में रखा गया है।

ग्रुप A:

भारत

नामीबिया

नीदरलैंड्स

पाकिस्तान

USA

ग्रुप B:

ऑस्ट्रेलिया

आयरलैंड

ओमान

श्रीलंका

जिम्बाब्वे

ग्रुप C:

इंग्लैंड

इटली

नेपाल

वेस्टइंडीज

स्कॉटलैंड

ग्रुप D:

अफगानिस्तान

कनाडा

न्यूजीलैंड

साउथ अफ्रीका

संयुक्त अरब अमीरात (UAE)

भारत का टी20 वर्ल्ड कप 2026 का शेड्यूल

7 फरवरी- भारत बनाम यूएसए, शाम 7 बजे- वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई

12 फरवरी- भारत बनाम नामीबिया, शाम 7 बजे- अरुण जेटली स्टेडियम, नई दिल्ली

15 फरवरी- भारत बनाम पाकिस्तान शाम 7 बजे- आर प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो

18 फरवरी- भारत बनाम नीदरलैंड, शाम 7 बजे- नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, लाइव स्कोर, क्रिकेट शेड्यूल, T20 वर्ल्ड कप 2026, T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल और T20 वर्ल्ड कप 2026 प्वाइंट टेबल की पूरी जानकारी और खिलाड़ियों के आंकड़े हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
;;;