Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Nobody asked Virat Kohli and Rohit Sharma to retire They went on their own says Ravi Shastri
रोहित-विराट को किसी ने रिटायरमेंट लेने के लिए नहीं कहा था, रवि शास्त्री ने दिया तड़तड़ाता बयान

रोहित-विराट को किसी ने रिटायरमेंट लेने के लिए नहीं कहा था, रवि शास्त्री ने दिया तड़तड़ाता बयान

संक्षेप: पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री ने कहा है कि विराट कोहली और रोहित शर्मा से किसी ने रिटायरमेंट लेने के लिए नहीं कहा था। दोनों ने कुछ ही दिनों के भीतर टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट ले लिया था। वे सिर्फ वनडे क्रिकेट में एक्टिव हैं।

Thu, 16 Oct 2025 09:02 AMVikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

8 मार्च 2025 के बाद पहली बार विराट कोहली और रोहित शर्मा 19 अक्टूबर 2025 को इंटरनेशनल क्रिकेट खेलते नजर आएंगे। टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद दोनों ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट ले लिया था और इंग्लैंड दौरे से पहले आईपीएल 2025 के बीच में रोहित और विराट ने टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट की घोषणा कर दी थी। दोनों महान खिलाड़ी अब सिर्फ वनडे क्रिकेट खेलते नजर आएंगे। हालांकि, ये भी सवाल है कि कब तक ये टीम में होंगे, लेकिन दोनों ही खिलाड़ी वर्ल्ड कप 2027 खेलने के उत्सुक हैं। इस बीच रिटायरमेंट को लेकर टीम इंडिया के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री ने बड़ा बयान दिया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

रवि शास्त्री ने कहा है कि रोहित और विराट कोहली से किसी ने रिटायरमेंट लेने के लिए नहीं कहा था। वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में भी ऐसा नहीं होगा। फॉक्स क्रिकेट पर बात करते हुए रवि शास्त्री ने कहा कि वे सीमित ओवरों की क्रिकेट में अपना योगदान देना जारी रखना चाहते हैं। उन्होंने कहा, "(विराट कोहली) एक मास्टर चेजर हैं और रोहित शीर्ष क्रम में विस्फोटक बल्लेबाज हैं। उन्हें लगता है कि उनमें काफी क्रिकेट है।" उन्होंने बताया कि फॉर्म, फिटनेस और जुनून यह निर्धारित करने में निर्णायक कारक होंगे कि यह जोड़ी कितने समय तक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बनी रहेगी।

उन्होंने आगे कहा, "यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप कितने भूखे हैं, कितने फिट हैं और क्या खेल के प्रति आपका जुनून अभी भी बरकरार है? उनके अनुभव के साथ, यह बहुत काम आएगा।" रवि शास्त्री ने आगे कहा कि उनका फोकस वर्तमान पर रहना चाहिए, न कि वनडे विश्व कप 2027 पर। शास्त्री बोले, "मैं तो यही कहूंगा कि एक बार में एक ही सीरीज पर ध्यान दो। अभी तो बहुत लंबा रास्ता तय करना है।" यही बात रोहित और विराट को लेकर गौतम गंभीर ने दिल्ली टेस्ट मैच के बाद कही थी।

शास्त्री ने दोनों के रिटायरमेंट पर कहा, "विराट ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया, और रोहित ने भी। उन्हें संन्यास लेने के लिए नहीं कहा गया था। वे खुद ही चले गए। मुझे लगता है कि यह एक जैसा ही है। अगर उन्हें इसमें मजा नहीं आ रहा है, अगर उनका फॉर्म अच्छा नहीं है, तो क्या पता। वे खुद ही (वनडे से भी) संन्यास ले लें।" उधर, बीसीसीआई ने भी उन कयासों पर भी विराम लगा दिया है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज रोहित और विराट की आखिरी इंटरनेशनल सीरीज होगी।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur
विकाश गौड़, लाइव हिन्दुस्तान के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में कार्यरत हैं। हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में इनको करीब 8 साल का अनुभव है। करियर की शुरुआत से ही ये डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं। 2016 में इन्होंने अपने पत्रकारिता के सफर का शुभारंभ किया। खबर नॉन स्टॉप से शुरुआत करते हुए, वे पत्रिका समूह की प्रमुख वेबसाइट कैच न्यूज से जुड़े, जहां इन्होंने खेल से जुड़ी खबरों की बारीकियों को सीखा। इसके बाद, इन्होंने डेली हंट में थोड़े समय के लिए वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में काम किया और फिर दैनिक जागरण की वेबसाइट से जुड़कर पूरी तरह से खेल समाचारों की दुनिया में प्रवेश कर लिया। यहां इन्होंने लगभग ढाई साल तक कार्य किया और जनवरी 2021 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। अपने करीब साढ़े छह साल के अनुभव में विकाश ने सभी प्रमुख खेल आयोजनों को कवर किया है, जिनमें क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल, ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल, एशियाई खेल और कई अन्य बड़े खेल आयोजन शामिल हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |