हार्दिक पांड्या जैसा नहीं है दूसरा विकल्प, अब क्या करेंगे चयनकर्ता? BCCI पर भी उठ रहे सवाल

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

हार्दिक पांड्या अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली 3 मैचों की वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। ऐसे में उनका विकल्प क्या है? ये आप भी जानना चाहेंगे, लेकिन आप ये जानकर हैरान हो जाएंगे कि उनका विकल्प ही नहीं है।

हार्दिक पांड्या जैसा नहीं है दूसरा विकल्प, अब क्या करेंगे चयनकर्ता? BCCI पर भी उठ रहे सवाल

दुनिया के तमाम क्रिकेट एक्सपर्ट्स इस बात की दलील देते हैं कि भारत एक समय पर चार टीमें इंटरनेशनल क्रिकेट में उतार सकता है और सभी में इतना टैलेंट होगा कि वे किसी भी टीम को मात दे सकते हैं। कायदे से उनकी बात सोलह आने सच है, लेकिन बात जब पेस ऑलराउंडर की आती है तो फिर उनके नाम इक्का-दुक्का ही हैं। यहां तक कि हार्दिक पांड्या का रिप्लेसमेंट भारत को आज तक नहीं मिला है। मौजूदा समय में नितीश कुमार रेड्डी पेस ऑलराउंडर हैं, लेकिन हार्दिक पांड्या का औहदा अलग है।

नितीश रेड्डी जरूर बल्ले और गेंद से अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और बॉलिंग की स्पीड भी 140 किलोमीटर के आसपास ले गए हैं, लेकिन लगातार मैच फिनिश करने की काबिलियत अभी उन्हें साबित करनी है। पेस ऑलराउंडर का सवाल इसलिए भी उठ रहा है, क्योंकि हार्दिक पांड्या अफगानिस्तान के खिलाफ इसी सप्ताह के आखिर में शुरू हो रही 3 मैचों की वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। इससे नितीश कुमार रेड्डी के प्लेइंग इलेवन में आने के चांस बढ़ गए हैं, लेकिन हार्दिक पांड्या का दूसरा विकल्प आपको पूरे इंडियन क्रिकेट सर्किट में नजर नहीं आएगा।

शिवम दुबे भी एक अच्छा विकल्प पेस ऑलराउंडर के तौर पर हैं, लेकिन उनसे बहुत कम गेंदबाजी कराई जाती है। आईपीएल में तो उन्हें इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में खिलाया जाता है। शिवम दुबे भारत के लिए टी20 क्रिकेट खेलते हैं, लेकिन वहां भी उनसे बहुत कम गेंदबाजी कराई जाती है, लेकिन हार्दिक पांड्या टीम में होते हैं तो वह एक प्रोपर बैटर और प्रोपर बॉलर के रूप में काउंट किए जाते हैं। शिवम दुबे को फिनिशर जरूर कहा जा सकता है, लेकिन मैनेजमेंट अभी भी उन्हें प्रोपर बॉलर काउंट करने से डरता है। नितीश रेड्डी का भी यही हाल है।

वेंकटेश अय्यर भी पेस ऑलराउंडर के रूप में उभरे थे, लेकिन अब उन्हें टॉप ऑर्डर बल्लेबाज के रूप में देखा जा रहा है। गेंदबाजी करते हुए उन्हें प्रोफेशनल क्रिकेट में उतना नहीं देखा जाता। यह एक समस्या है, क्योंकि इंटरनेशनल क्रिकेट वे खेलते नहीं और आईपीएल में सिर्फ बैटर के तौर पर ही वे खेले। ऐसे में अब चयनकर्ताओं को किसी स्पिन ऑलराउंडर, प्रोपर बैटर या प्रोपर पेसर को उनके रिप्लेसमेंट के रूप में चुनना होगा।

हार्दिक की जगह अब अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में किसे चुना जा सकता है? यह सवाल चयनकर्ताओं के लिए भी होगा। शिवम दुबे पर वे दांव खेल सकते हैं, लेकिन इसके आगे कोई नाम पेस ऑलराउंडर का नजर नहीं आता है। इसके पीछे की वजह आईपीएल भी है, जहां ऑलराउंडर्स की भूमिका ही सीमित कर दी गई है, क्योंकि इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में या तो प्रोपर बैटर को मौका मिलता है या फिर प्रोपर बॉलर को खिलाया जाता है। ऐसे में ऑलराउंडर्स सिर्फ बेंच गर्म करते हैं।

क्या करेंगे चयनकर्ता और बीसीसीआई?

इस स्थिति में बीसीसीआई को इम्पैक्ट प्लेयर रूल के बारे में सोचना होगा और यह भी सोचना होगा कि सिलेक्टर्स को इस काम पर लगाए कि घरेलू क्रिकेट से उन खिलाड़ियों को आइडेंटीफाई करे, जो पेस ऑलराउंडर की भूमिका आगे चलकर निभा सकें। वैसे तो घरेलू क्रिकेट पर अच्छा खासा फोकस अजीग अगरकर की अध्यक्षता वाली समिति का है, लेकिन उन्हें भी अभी तक कोई प्रोपर पेस ऑलराउंडर नहीं मिला है।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।