रोहित-कोहली या गिल…लॉर्ड्स में भारत पर लगा शतक का ‘कलंक’ आज कौन मिटाएगा?

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

इंडिया वर्सेस इंग्लैंड तीसरा और निर्णायक मैच आज लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेला जाना है। यहां भारत ने अभी तक कुल 9 वनडे खेले हैं और हैरान कर देने वाली बात यह है कि कोई भारतीय यहां शतक नहीं जड़ पाया है।

Rohit Sharma Virat Kohli
रोहित शर्मा और विराट कोहली

इंडिया वर्सेस इंग्लैंड तीन मैच की वनडे सीरीज का तीसरा और निर्णायक मैच आज यानी रविवार, 19 जुलाई को लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेला जाना है। टीम इंडिया ने पहले वनडे 6 विकेट से जीतकर सीरीज का आगाज शानदार अंदाज में किया था, मगर दूसरे वनडे में जो रूट की 99 रनों की कमाल की पारी के दम पर मेजबानों ने वापसी की। यह सीरीज 1-1 की बराबरी पर है और आज लॉर्ड्स के मैदान पर सीरीज का रिजल्ट निकलेगा। लॉर्ड्स की पिच काफी तीखी मानी जाती है, यहां का स्लोप बल्लेबाजों को काफी परेशान करता है। ऐसे में भारतीय बल्लेबाजों को यहां दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। तीसरे वनडे से पहले हम आपके लिए एक ऐसा रिकॉर्ड लेकर आए हैं, जो आपके होश उड़ा देगा।

लॉर्ड्स में किसी भारतीय ने नहीं जड़ा शतक

लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर भारत ने अभी तक इतिहास में कुल 9 वनडे मुकाबले खेले हैं, जिसमें कोई भारतीय खिलाड़ी एक भी शतक नहीं जड़ पाए हैं। यहां किसी भी भारतीय बल्लेबाज का हाईएस्ट स्कोर 90 रन है, जो सौरव गांगुली ने 2004 में बनाया था, पिछले 22 सालों में उनसे आगे कोई नहीं निकल पाया है।

भारत ने वनडे क्रिकेट के इतिहास में 64 अलग-अलग मैदानों पर 5 या उससे ज्यादा वनडे मैच खेले हैं, मगर लॉर्ड्स ही एकमात्र ऐसा मैदान है जहां अभी तक कोई भारतीय शतक नहीं जड़ पाया है। यह रिकॉर्ड सही में हैरान कर देने वाला है।

रोहित, विराट या गिल कौन मिटाएगा ये कलंक

आज 19 जुलाई को इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे मैच को जीतने के साथ-साथ भारतीय खिलाड़ियों की नजरें इस कलंक को भी मिटाने पर होगी। इसका पूरा भार टॉप ऑर्डर पर रहेगा। रोहित शर्मा अभी तक इस सीरीज में लय में नहीं दिखे हैं, मगर लॉर्ड्स में प्रदर्शन कर उनके पास आलोचकों के मुंह पर ताले लगाने का शानदार मौका है।

विराट कोहली, रोहित शर्मा और शुभमन गिल

वहीं पहले वनडे में फेल हुए रोहित शर्मा ने दूसरे मैच में फिफ्टी जड़ शानदार वापसी की। कोहली ने कार्डिफ में 65 रनों की पारी खेली थी। आज फैंस उनके बल्ले से शतक का इंतजार करेंगे।

वहीं शुभमन गिल ने पहले वनडे में 80 रन बनाने के बाद दूसरे मैच में भी 31 रन बनाए थे। आज गिल की नजरें भी अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में तबदील करने पर होगी।

टॉप-5 भारतीय बल्लेबाजों द्वारा लॉर्ड्स में हाईएस्ट स्कोर-

सौरव गांगुली- 90

मोहम्मद कैफ- 87*

सुरेश रैना- 84

एमएस धोनी- 78*

राहुल द्रविड़- 73*

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।