फाइनल में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में नहीं होगा बदलाव, आकाश चोपड़ा ने फिन को रोकने का प्लान बताया

Mar 08, 2026 04:32 pm ISTHimanshu Singh लाइव हिन्दुस्तान
share

आकाश चोपड़ा का मानना है कि भारतीय टीम अभिषेक और वरुण के साथ फाइनल तक का सफर तय कर चुकी है, ऐसे में आखिरी मैच में भी टीम उनके साथ बनी रहेंगी। उन्होंने फिन एलन को रोकने का प्लान भी बताया है।

फाइनल में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में नहीं होगा बदलाव, आकाश चोपड़ा ने फिन को रोकने का प्लान बताया

भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 विश्व कप 2026 का आखिरी मुकाबला रविवार को खेला जाएगा। दोनों टीमें शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल तक पहुंची हैं और आज जो बेहतर खेल दिखाएगा, उसी के हाथ ट्रॉफी लगने वाली है। भारतीय टीम पिछले कुछ मैचों से बिना बदलाव के उतर रही है और आकाश चोपड़ा का मानना है कि खिताबी मुकाबले में भी भारतीय टीम की रणनीति बदलने वाली नहीं है और टीम बिना बदलाव के उसी टीम के साथ खेलने के लिए तैयार है। पूर्व क्रिकेटर ने न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज फिन एलन को रोकने का मास्टर प्लान बताया है।

जियोस्टार से बातचीत में आकाश चोपड़ा ने भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन को लेकर कहा, ''मैं यह बता रहा हूँ कि गौतम गंभीर और सूर्यकुमार यादव संभवतः क्या करने वाले हैं, क्योंकि भारत अब तक अभिषेक शर्मा और वरुण चक्रवर्ती के फ्लॉप होने के बावजूद इस मुकाम तक पहुंच गया है। अगर टीम उनके खराब प्रदर्शन के बावजूद इस मुकाम तक पहुँच गई है, तो सोचिए क्या होगा जब वे अपनी पूरी फॉर्म में आ जाएंगे। इसलिए, मेरे दिमाग में इसे लेकर कोई बहस नहीं है और मुझे पूरी उम्मीद है कि भारत उसी दिशा में आगे बढ़ने वाला है।”

उन्होंने आगे कहा, ''फिन एलन और टिम साइफर्ट जारी टूर्नामेंट में अब तक सबसे खतरनाक सलामी जोड़ी रहे हैं और लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया और यूएई की गेंदबाजी की बखिया उधेड़ दी। प्योर क्लास' के मामले में फिन एलन थोड़ा आगे हैं अगर आप लगातार आउटसाइड ऑफ स्टंप के चैनल में गेंद डालते रहोगे, तो वो आपको लगातार पीटता रहेगा। अच्छी बात ये है कि वो सीधे बल्ले से भी खेलता है, इसलिए उनकी रेंज काफी बड़ी है और वह बेहद खतरनाक खिलाड़ी हैं। उन्हें रोकने का तरीका शायद यही है कि आप अपनी गेंदों को स्टंप्स की लाइन के भीतर ही खत्म करें। अक्षर पटेल और शायद बाद में वरुण चक्रवर्ती को भी गेंदें स्टंप्स के अंदर ही रखनी चाहिए। वह अपनी कलाइयों का बहुत इस्तेमाल करते हैं, इसलिए यह तरीका तेज गेंदबाजों के लिए तो कारगर होता ही है, लेकिन स्पिन के खिलाफ आप उन्हें इस तरह से थोड़ा छका सकते हैं।''

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule और Live Cricket Score देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।