नीतीश कुमार रेड्डी आयरलैंड के खिलाफ T20 सीरीज से हुए बाहर, इंग्लैंड दौरे पर भी संकट के बादल

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

नीतीश कुमार रेड्डी आयरलैंड के खिलाफ 2 मैचों की T20 सीरीज से बाहर हो गए हैं। इसके अलावा इंग्लैंड दौरे पर खतरा मंडरा रहा है। चोट की वजह से वह इंग्लैंड के खिलाफ टी20 और वनडे सीरीज को मिस कर सकते हैं।

Nitish Kumar Reddy

आयरलैंड के खिलाफ 26 जून से शुरू हो रही दो मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज से पहले टीम इंडिया को एक बड़ा झटका लगा है। हार्दिक पांड्या पहले से ही उपलब्ध नहीं हैं, जो चोट के चलते आईपीएल 2026 के बाद नहीं खेल पाए हैं और अब उनके विकल्प के तौर पर देखे जा रहे नीतीश कुमार रेड्डी भी आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज का हिस्सा नहीं बन सकेंगे। इतना ही नहीं, रेड्डी के इंग्लैंड दौरे पर भी खतरा मंडरा रहा है। चोट की वजह से वह इंग्लैंड के खिलाफ टी20 और वनडे सीरीज भी मिस कर सकते हैं।

पीटीआई को बीसीसीआई के सूत्रों ने बताया है कि भारतीय टीम के ऑलराउंडर नीतीश रेड्डी बाएं क्वाड्रिसेप्स की चोट के कारण आयरलैंड के खिलाफ T20I सीरीज से बाहर हो गए हैं। वह इंग्लैंड की व्हाइट बॉल सीरीज भी मिस कर सकते हैं। रेड्डी हाल ही में समाप्त हुई इंडिया वर्सेस अफगानिस्तान वनडे सीरीज का हिस्सा थे। वनडे सीरीज के पहले मैच के बाद तीसरा मैच उन्होंने खेला था, जबकि दूसरा मैच उन्होंने टीम कॉम्बिनेशन और अन्य खिलाड़ियों को मौका देने की वजह से नहीं खेला था। हालांकि, आईपीएल 2026 में वे ज्यादातर मैचों में नजर आए थे। रिपोर्ट्स की मानें तो सूर्यांश शेड्गे उनकी जगह ले सकते हैं।

आपको बता दें, हार्दिक पांड्या का अगर कोई बेस्ट लाइक टू लाइक रिप्लेसमेंट है तो वह नीतीश रेड्डी ही हैं, लेकिन अब उनका चोटिल होना भी टीम इंडिया के लिए एक बड़ा झटका है। अब समस्या यह है कि इंडियन सर्किट में कोई पेस ऑलराउंडर बचा नहीं है, जो अच्छी गति से गेंदबाजी करता हो और मैच खत्म करने की काबिलियत रखता हो। अब देखना ये है कि बीसीसीआई इस टी20 सीरीज के लिए किस खिलाड़ी को आयरलैंड भेजने का फैसला करेगी? कोई अच्छा नाम इस वक्त किसी के दिमाग में नहीं है।

यूके के दौरे पर खेले जाएंगे कुल 10 मैच

इंडिया और आयरलैंड के बीच दो टी20 इंटरनेशनल मैच बेलफास्ट में खेले जाने हैं। पहला मुकाबला शुक्रवार 26 जून को, जबकि दूसरा मैच रविवार 28 जून को आयोजित होगा। इसके बाद इस यूके के 10 मैचों के दौरे पर भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेलेगी। इस सीरीज की शुरुआत एक जुलाई से होने वाली है। 11 जुलाई तक 5 टी20 खेले जाएंगे और फिर 14 से 19 जुलाई तक 3 मैचों की वनडे इंटरनेशनल सीरीज खेले जाएगी। इन तीनों ही सीरीजों को नीतीश कुमार रेड्डी मिस कर सकते हैं। बता दें कि हाल ही में जब वनडे सीरीज के लिए टीम की घोषणा हुई थी तो उसमें वरुण चक्रवर्ती की जगह हर्षित राणा को टीम में शामिल किया था।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।