बीच प्रेस कॉन्फ्रेंस में आया नीतीश कुमार रेड्डी की मां का कॉल, उनके इस जेस्चर ने जीता दिल- VIDEO

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

अफगानिस्तान पर 7 विकेट से जीत दर्ज करने के बाद नीतीश कुमार रेड्डी प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए आए। इस बीच उनकी मां का कॉल आ गया। ऐसे समय पर उन्होंने कुछ ऐसा किया जिसने हर किसी का दिल जीत लिया। आप भी वीडियो देखें-

बीच प्रेस कॉन्फ्रेंस में आया नीतीश कुमार रेड्डी की मां का कॉल, उनके इस जेस्चर ने जीता दिल- VIDEO

भारत ने अफगानिस्तान को पहले वनडे में 7 विकेट से हराकर तीन मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। बारिश से बाधित IND vs AFG मैच 25-25 ओवर का हुआ। अफगानिस्तान ने पहले बैटिंग करते हुए रहमानुल्लाह गुरबाज के शतक के दम पर भारत के सामने 195 रनों का टारगेट रखा, अफगानिस्तान के सलामी बल्लेबाज ने 48 गेंदों पर भारत के खिलाफ वनडे में दूसरा सबसे तेज शतक ठोकते हुए 102 रनों की पारी खेली। हालांकि उनकी इस पारी पर पानी तब फिरा जब टीम इंडिया ने इस टारगेट को 13 गेंदें शेष रहते हासिल कर लिया। शुभमन गिल ने कप्तानी पारी खेलते हुए 84 रन बनाए। इस मैच के बाद जब प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए नीतीश कुमार रेड्डी पहुंचे तो उन्होंने अपने जेस्चर से हर किसी का दिल जीत लिया।

नीतीश कुमार रेड्डी को अफगानिस्तान के खिलाफ धर्मशाला में खेले गए पहले वनडे में 4 ओवर गेंदबाजी करने का मौका मिला, जिसमें उन्होंने 31 रन खर्च कर 2 विकेट चटकाए।

रेड्डी मैच के बाद रिपोर्ट्स के सवालों का जवाब देने के लिए भारत की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए गए। बीच प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनकी मां का कॉल आ गया। भारतीय हरफनमौला ने मां का कॉल काटा नहीं, बल्कि प्रेस कॉन्फ्रेंस को बीच में रोककर फोन उठाया और मां को कहा कि वह 5 मिनट बाद कॉल करते हैं। उनका यह जेस्चर हर किसी को पसंद आ रहा है। आप भी देखें वीडियो-

नीतीश रेड्डी ने कॉल पर अपनी मां से कहा, “अम्मा नेनु मल्लि चेस्थानु, पांच मिनट। (मां, मैं आपको 5 मिनट में फिर से कॉल करता हूं)।”

कैसा रहा IND vs AFG मैच?

भारत ने डेब्यू कर रहे तेज गेंदबाज गुरनूर बरार और स्पिनर हर्ष दुबे की शानदार गेंदबाजी के बाद कप्तान शुभमन गिल (नाबाद 84 रन) के अर्धशतक से शनिवार को बारिश से प्रभावित पहले वनडे में अफगानिस्तान को सात विकेट से हरा दिया। लगातार बारिश के कारण मैच शुरू होने में चार घंटे 15 मिनट की देरी हुई, लेकिन आसमान साफ होने के बाद बेहतरीन 'ड्रेनेज सिस्टम' से ज्यादा समय बर्बाद नहीं हुआ। इससे मैच को घटाकर 25-25 ओवर का कर दिया गया और उम्मीद के मुताबिक भारत ने टॉस जीतकर विपक्षी टीम को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया।

बरार और दुबे ने तीन तीन झटके देकर प्रभावित किया जिससे अफगानिस्तान की टीम विकेटकीपर बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज (51 गेंद में 102 रन) के शतक के बावजूद 24.5 ओवर में 194 रन पर सिमट गई।

बरार ने 4.5 ओवर में 27 रन देकर तीन विकेट झटके जबकि बांए हाथ के स्पिनर दुबे ने 47 रन देकर तीन विकेट अपने नाम किए। अर्शदीप सिंह ने 27 रन और नीतिश कुमार रेड्डी ने 31 रन देकर दो दो विकेट लिए।

गिल ने अपने सलामी जोड़ीदार और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा (16 रन) के रन आउट होने के बाद 66 गेंद में 11 चौके और दो छक्के जड़ित नाबाद पारी खेली। गिल ने छठे ओवर में जोखिम भरा एक रन लेने से इनकार कर दिया जिससे रोहित रन आउट हुए।

केएल राहुल (19 गेंद में चार चौके, तीन छक्के से नाबाद 39 रन) ने चौका जड़कर 13 गेंद रहते भारत को जीत दिलाई और श्रृंखला में 1-0 से आगे कर दिया।

यह सीरीज भारत की 2027 वनडे विश्व कप तैयारियों की शुरूआत है जिसमें खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया।

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।