नाइजीरिया का स्वर्णिम समय शुरू, उनकी इस क्रिकेट टीम ने वर्ल्ड कप के लिए किया क्वालीफाई

दार एस सलाम, 07 सितंबर (वार्ता)
Follow us on Google News
share

नाइजीरिया ने जिम्बाब्वे को हराकर अंडर-19 महिला टी-20 विश्वकप के लिए किया क्वालिफाई कर लिया है। यह इस देश के लिए बड़ी उपलब्धि है। कहा जा सकता है कि क्रिकेट के इतिहास में नेशन सुनहरा अध्याय शुरू कर रहा है।

Nigeria has qualified for Under-19 world cup
नाइजीरिया अंडर 19 महिला टीम ने विश्व कप के लिए क्वालीफाई कर लिया।

नाइजीरिया ने अंडर-19 महिला टी-20 विश्व कप अफ्रीका क्वालिफायर के फाइनल में जिम्बाब्वे को चार रन से हराकर अगले साल होने वाले मुख्य टूर्नामेंट के लिए अपनी जगह पक्की कर ली है। टूर्नामेंट में नाइजीरिया ने बिना कोई मैच हारे अपना सफर पूरा किया। उन्होंने दार एस सलाम में 98 रन के छोटे से स्कोर का सफलतापूर्वक बचाव किया। इस जीत के साथ वे अफ्रीका की दूसरी ऐसी टीम बन गईं जो अगले साल बांग्लादेश और नेपाल में होने वाले वर्ल्ड कप में हिस्सा लेंगी। दक्षिण अफ्रीका दूसरी टीम है।

नाइजीरिया की कप्तान ने जाहिर की खुशी

मैच के बाद नाइजीरिया की कप्तान क्रिस्टाबेल चुक्वुओन्ये ने कहा, "जब खेल खत्म हुआ तो मैं सच में रो पड़ी क्योंकि मैं अपनी भावनाओं को बयां नहीं कर पा रही थी। अगला दौर तो बस शुरुआत है और हमें पता है कि यह और भी मुश्किल होगा। मेरी टीम वाकई में सबसे अच्छी रही है। उन्होंने कोच की बात मानी, एकजुट रहे और आखिरी ओवर के दबाव के बावजूद अपना संयम बनाए रखा। कोचिंग टीम और अपने खिलाड़ियों के सहयोग के बिना मैं यह ट्रॉफी नहीं उठा पाता। मैं उन सभी का बहुत आभारी हूं।"

ऐसा रहा मैच का हाल

17 साल की चुक्वुओन्ये पहले ही 40 टी-20 मैच खेल चुकी हैं। उन्होंने नंबर 6 पर खेलते हुए 21 रन बनाए और नाइजीरिया को ज़िम्बाब्वे के खिलाफ छह विकेट पर 98 रन तक पहुंचाने में मदद की। इस पारी में तीन खिलाड़ी रन आउट हुए। इसके बाद, उसेन पीस ने अकेले दम पर जिम्बाब्वे के शीर्षक्रम को आउट करके उनके लक्ष्य का पीछा करने की कोशिश को कमज़ोर कर दिया। बाद में उनकी टीम की बाकी खिलाड़ियों ने भी साथ दिया और ज़िम्बाब्वे की पूरी टीम को एक गेंद बाकी रहते 94 रन पर ऑल आउट कर दिया।

दूसरी बार किया है यह खास कारनामा

यह दूसरी बार है जब नाइजीरिया अंडर-19 वर्ल्ड कप में हिस्सा लेगी। यह नाइजीरिया के लिए गर्व की बात है और कह सकते हैं कि उससे क्रिकेट सफर की सुनहरी और स्वर्णिम शुरुआत हो रही है। इससे पहले वे 2025 में भी इसके लिए चुने गए थे। उस समय उन्होंने तीन पूरे हुए मैचों में से दो जीते थे और दो मैच बारिश की वजह से रद्द हो गए थे। उस टूर्नामेंट में उनकी सबसे बड़ी कामयाबी बारिश से प्रभावित मैच में 65 रनों का बचाव करते हुए न्यूजीलैंड को हराना थी।

नाइजीरिया, रीजनल क्वालिफिकेशन के ज़रिए अगले साल होने वाले टूर्नामेंट के लिए क्वालिफाई करने वाली टीमों अमेरिका, समोआ और यूएई की सूची में शामिल हो गया है।

Vimlesh Kumar Bhurtiya

लेखक के बारे में

Vimlesh Kumar Bhurtiya

विमलेश कुमार भुर्तिया (Vimlesh Kumar Bhurtiya): खेल पत्रकार

संक्षिप्त विवरण
विमलेश कुमार भुर्तिया पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।

विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: विमलेश कुमार भुर्तिया भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक उभरता हुआ नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पिछले चार वर्षों से वह इसी संस्थान से जुड़े हुए हैं और डिजिटल मीडिया की गतिशीलता, कार्यशैली और प्रकृति को समझने का प्रयास किया है। उनका मानना है कि पाठक किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म की रीढ़ होता है ऐसे में उनके हितों को ध्यान में रखते हुए खबरों का प्रकाशन होना चाहिए। यह पत्रकारिता को जीवंत रखता है और जर्नलिज्म का मूल गुण भी यही है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
विमलेश ने भारत के सबसे प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थान से अपनी शिक्षा ग्रहण की है। वे 2021-22 बैच के भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली के छात्र रहे हैं। उन्होंने इस नामी संस्थान से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया है। इसके बाद उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ही मास्टर्स यानी (M.A) की डिग्री भी हासिल की है। इन्होंने अपना ग्रेजुएशन मध्य प्रदेश के नामचीन साइंस कॉलेजों में से एक होलकर साइंस कॉलेज से किया है। ग्रेजुएशन के दूसरे साल से ही विमलेश की दिलचस्पी साहित्य और पत्रकारिता की ओर जागृत होने लगी थी। यही कारण था कि ग्रेजुएशन के दिनों में ही उन्होंने दैनिक चैतन्यलोक नामक इंदौर की क्षेत्रीय पत्रिका में काम करना शुरू कर दिया। कुछ महीनों बाद उन्होंने दैनिक भास्कर में बतौर कॉपी एडिटर ट्रेनिंग ली। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग से मास मीडिया में इंटर्नशिप की। विमलेश कुमार भुर्तिया को कंप्यूटर का भी अच्छा ज्ञान है। उन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय से कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा किया है।

खेल पत्रकारिता और पत्रकारिता का उद्देश्य
विमलेश खेल से जुड़ी तमाम तरह की स्टोरीज पाठकों तक पहुंचाते हैं, जिनमें तथ्यों की स्पष्टता होती है और सकारात्मक विश्लेषण भी शामिल होता है। ये क्रिकेट की दुनिया का अच्छा ज्ञान रखते हैं और राजनीति में गहरी दिलचस्पी है। राजनीति और क्रिकेट में घट रही घटनाओं का विश्लेषण करना उनकी तह तक जाना विमलेश को पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी तथ्यपरकता (Fact-checking) है। चाहे वह चकाचौंध से भरा क्रिकेट जगत हो या अन्य खेल और खिलाड़ियों का जीवन। बतौर खेल पत्रकार यह कसौटी हर वक्त बनी रहनी चाहिए कि लेखन हमेशा प्रमाणिक हो। उनकी रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचित करना है, बल्कि उन्हें सही और सुरक्षित जानकारी के माध्यम से सशक्त बनाना भी है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सूचना, शिक्षा और मनोरंजन होता है और इन्हीं उद्देश्यों को पूरा करना एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए।

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़नाइजीरिया का स्वर्णिम समय, इस क्रिकेट टीम ने वर्ल्ड कप के लिए किया क्वालीफाई