न्यूजीलैंड ने जिम्बाब्वे को 8 विकेट से रौंदा, 17 महीने बाद कॉनवे के बल्ले से निकली फिफ्टी
न्यूजीलैंड ने शुक्रवार को जिम्बाब्वे को 8 विकेट से हराकर त्रिकोणीय सीरीज में लगातार दूसरी जीत दर्ज की। इससे पहले न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 21 रनों से जीत हासिल की थी।

सलामी बल्लेबाज डवोन कॉनवे ने कई जीवनदान का फायदा उठाते हुए नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली, जिससे न्यूजीलैंड ने तीन देशों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में रविवार को 37 गेंद शेष रहते जिम्बाब्वे को आठ विकेट से शिकस्त दी। डेवोन कॉनवे ने करीब 17 महीने बाद टी20 इंटरनेशनल में अर्धशतक लगाया। इससे पहले उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फरवरी 2024 में अर्धशतकीय पारी खेली थी।
मैट हेनरी (26 रन पर तीन विकेट) की अगुवाई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से जिम्बाब्वे की पारी को सात विकेट पर 120 रन पर रोकने के बाद न्यूजीलैंड ने 13.5 ओवर में दो विकेट पर 122 रन बनाकर प्रभावशाली जीत दर्ज की। कॉनवे ने टिम सिफर्ट (तीन) के जल्दी आउट होने के बाद 40 गेंद की नाबाद पारी में चार चौके और दो छक्के की मदद से नाबाद 59 रन बनाये।
उन्हें मैच में कम से कम आठ जीवनदान मिले। एक रन के स्कोर पर उनका कैच छूटा फिर वह जब 34 रन पर थे तब रन आउट से बचे और पगबाधा की करीबी अपील उनके पक्ष में रही। इसके अलावा उनके कई शॉट हवा में लहराने के बाद क्षेत्ररक्षकों से दूर गिरे।
कॉनवे ने टी20 अंतरराष्ट्रीय में 17 महीने में अपना पहला अर्धशतक जड़ने के अलावा रचिन रविंद्र (19 गेंद में 30 रन) के साथ दूसरे विकेट के लिए 59 और डेरिल मिचेल (19 गेंद में नाबाद 26 रन) के साथ 58 रन की अटूट साझेदारी कर टीम को आसानी से लक्ष्य के पार पहुंचाया।
जिम्बाब्वे के सलामी बल्लेबाजों वेस्ली मधेवेरे (32 गेंद में 36 रन) और ब्रायन बेनेट (19 गेंद में 20 रन) ने आक्रामक तरीके से न्यूजीलैंड के गेंदबाजों का सामना किया। बेनेट हालांकि पावरप्ले के अंत में हेनरी का शिकार बन गये। जिम्बाब्वे के बल्लेबाज इसके बाद रन लगातार अंतराल पर विकेट गंवाते रहे और टीम की रनगति लगातार कम होती चली गयी।
लेखक के बारे में
Himanshu Singhहिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)
हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।
परिचय और अनुभव
हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।
खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी



